विज्ञापन

बिना AC भी रहेगा कमरा ठंडा-ठंडा! कूलर में आजमाएं नमक वाली बर्फ का ये तरीका

अब कूलर के टैंक में बार-बार बर्फ डालना तो मुमकिन नहीं है. ऐसे में एक तरीका ऐसा है कि जो आजमाकर कूलर का पानी भी ठंडा किया जा सकता है, ताकि वो ठंडी हवा दे.

बिना AC भी रहेगा कमरा ठंडा-ठंडा! कूलर में आजमाएं नमक वाली बर्फ का ये तरीका
Cooler में ये 1 चीज डालते ही दोगुनी ठंडक, बिजली का बिल भी होगा कम. ( Image Printerest)

Cooler ko Thanda Karne ka Tarika: भीषण गर्मी के दिनों में कूलर कई घरों की सबसे बड़ी राहत बन जाता है. लेकिन कई बार गर्मी की तपिश ऐसी होती है जो कूलर के पानी को भी ठंडा नहीं रहने देती. जाहिर है कि ऐसे में कूलर की कूलिंग भी कुछ कम हो जाती है. अब कूलर के टैंक में बार-बार बर्फ डालना तो मुमकिन नहीं है. ऐसे में एक तरीका ऐसा है कि जो आजमाकर कूलर का पानी भी ठंडा किया जा सकता है, ताकि वो ठंडी हवा दे. मजेदार बात ये है कि ये तरीका बहुत मुश्किल भी नहीं है. और न ही इसे आजमाने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत है. आपको चहिए बस कुछ पुरानी प्लास्टिक बोतलें, नमक और पानी.

कैसे काम करता है प्लास्टिक बोतल वाला तरीका? (How does the frozen bottle trick work?)

इसके लिए 1 या 2 लीटर की प्लास्टिक बोतल में पानी भरकर उसमें थोड़ा नमक मिला दिया जाता है. इसके बाद बोतल को अच्छी तरह बंद करके फ्रीजर में रख दिया जाता है. जब पानी पूरी तरह जम जाए, तो उस बोतल को कूलर की टंकी में डाल दिया जाता है. नमक मिला पानी सामान्य बर्फ के मुकाबले ज्यादा देर तक ठंडा रह सकता है. ऐसे में जमी हुई बोतल धीरे-धीरे कूलर के पानी का तापमान कम रखने में मदद कर सकती है. इससे कुछ समय तक हवा ज्यादा ठंडी महसूस हो सकती है.

बार-बार बर्फ जमाने की झंझट से कैसे बचें (Reduce the hassle of freezing ice repeatedly)

अगर इस तरीके को अपनाना हो, तो एक साथ तीन-चार प्लास्टिक बोतलें पहले से फ्रीजर में जमा करके रखी जा सकती हैं. जब एक बोतल का असर कम होने लगे, तो उसकी जगह दूसरी जमी हुई बोतल कूलर की टंकी में डाली जा सकती है. इससे बार-बार कुछ घंटों के अंतराल में नई बर्फ जमाने का झंझट नहीं होगा.

बिजली खर्च भी रह सकता है कंट्रोल में (Electricity expense may stay under control)

जब कूलर का पानी ज्यादा देर तक ठंडा रहता है, तो कई लोग उसे लगातार तेज स्पीड पर चलाने से बचते हैं. ऐसे में बिजली की खपत को कुछ हद तक कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

इसके अलावा कूलर की अच्छी कूलिंग के लिए सिर्फ ठंडा पानी ही नहीं, उसकी सफाई और सही वेंटिलेशन भी काफी जरूरी माना जाता है. अगर हनीकॉम्ब पैड्स, पंप या टंकी में गंदगी जमा हो जाए, तो एयर फ्लो प्रभावित हो सकता है और ठंडी हवा कम महसूस हो सकती है. वहीं कूलर को पूरी तरह बंद कमरे में रखने के बजाय ऐसी जगह रखना बेहतर माना जाता है, जहां हवा आने-जाने का रास्ता बना रहे. साफ पैड्स और बेहतर वेंटिलेशन कूलर की ठंडक को ज्यादा असरदार बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या पूरी रात एयर कूलर चलाने से खराब हो सकती है मोटर? जानिए कूलर यूज करने का सही तरीका

ये भी पढ़ें: कूलर से आ रही है सड़ी मछली जैसी बदबू? बस ये 1 चीज डालें, मिनटों में महकेगा पूरा कमरा!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com