Do You Know: भारत की एकमात्र पुरुष नदी कौन सी है, जो तीन देशों में बहती है...

Male River of India: गंगा, यमुना, गोदावरी या कावेरी, भारत की ज्यादातर नदियों को स्त्री स्वरूप माना जाता है. नदियों को माता कहकर पुकारा जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Male River of India: गंगा, यमुना, गोदावरी या कावेरी, भारत की ज्यादातर नदियों को स्त्री स्वरूप माना जाता है. नदियों को माता कहकर पुकारा जाता है. जैसे गंगा मां, यमुना मां आदि. नदियां देवी के रूप में पूजी जाती हैं. लेकिन भारत में एक ऐसी नदी भी है, जिसे माता नहीं पुरुष नदी कहा जाता है. ये नदी कहां बहती है और इसे क्‍यों पुरुष नदी कहा जाता है, जानें. 

पेड़ों का राजा कौन: किसे कहा जाता है King of trees

भारत की एकमात्र पुरुष नदी 

भारत की एकमात्र पुरुष नदी का नाम है- ब्रह्मपुत्र नदी. ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत से निकलती है और भारत के अरुणाचल प्रदेश व असम से होकर बहती है. इसके बाद यह बांग्लादेश में जाकर गंगा नदी से मिल जाती है. यह नदी अपने विशाल आकार और तेज प्रवाह के लिए जानी जाती है. 

क्‍यों इसे कहा जाता है पुरुष नदी 

ब्रह्मपुत्र को पुरुष नदी कहने के पीछे धार्मिक और पौराणिक मान्यता है. माना जाता है कि इसका संबंध भगवान ब्रह्मा से है. ब्रह्मपुत्र- शब्द का अर्थ होता है ब्रह्मा का पुत्र. इसी कारण इसे पुरुष नदी कहा जाता है. 

Do You Know: जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

ब्रह्मपुत्र नदी का महत्‍व 

यह नदी असम की संस्कृति और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसके किनारे खेती, मछली पालन और परिवहन जैसी गतिविधियां होती हैं. ब्रह्मपुत्र केवल भारत ही नहीं बल्कि एशिया की प्रमुख नदियों में शामिल है.

Advertisement

इसकी लंबाई लगभग 2900 किलोमीटर मानी जाती है. यह नदी जैव विविधता के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है. इसके आसपास कई दुर्लभ जीव और पक्षी पाए जाते हैं.

रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India

Featured Video Of The Day
Amit Shah का युद्ध, घुसपैठियों के विरुद्ध! बीच डिबेट CAA पर छिड़ गई बहस | CM Suvendu Adhikari