विज्ञापन

UPSC Prelims 2026 Answer Key: सिविल सर्विस एग्जाम की आंसर की जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSC Prelims 2026 Answer Key: सिविल सेवा परीक्षा (CSE) प्रिलिम्स एग्जाम देने वाले छात्रों ने यूपीएससी ने प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. इसके साथ ही उम्मीदवारों को पहली बार आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया जा रहा है.

UPSC Prelims 2026 Answer Key: सिविल सर्विस एग्जाम की आंसर की जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
UPSC Prelims 2026 Answer Key

UPSC Prelims 2026 Answer Key: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने पहली बार सिविल सेवा परीक्षा (CSE) प्रिलिम्स एग्जाम के ठीक बाद आंसर की जारी की है. आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा (CSE) प्रिलिम्स 2026 की ये प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. ये परीक्षा 24 मई को देशभर में आयोजित हुई थी, इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने अंकों का मिलान कर सकते हैं और रिजल्ट का अंदाजा भी लगा सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. 

UPSC CSE Prelims 2026 Answer Key कैसे डाउनलोड करें?

सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
होमपेज पर दिए गए UPSC CSE Prelims 2026 Provisional Answer Key लिंक पर क्लिक करें
यहां नया पेज खुलेगा, जहां आंसर की की PDF फाइल का लिंक होगा
इस PDF फाइल को डाउनलोड करें और अपने पास सुरक्षित रख लें
अपने जवाबों का आंसर की से मिलान करें और अपने नंबरों का अंदाजा लगाएं

पहली बार एग्जाम के ठीक बाद जारी हुई आंसर की

UPSC की तरफ से इस बार बड़ा बदलाव किया गया है. पहले आयोग सिविल सर्विस एग्जाम का पूरा प्रोसेस खत्म होने के बाद ही आंसर की जारी करता था, लेकिन अब प्रीलिम्स एग्जाम के ठीक तीन दिन बाद ये प्रोविजनल आंसर की उम्मीदवारों के लिए जारी कर दी गई है. इसके अलावा आयोग पहली बार उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति (objection) जताने का मौका भी दे रहा है, उम्मीदवार 31 मार्च तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. 

गलत जवाबों के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को सही सबूतों के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा. लोक सेवा आयोग ने पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए ये फैसला लिया है. आपत्ति सही पाए जाने पर सवालों को हटाया जा सकता है. 

NEET लीक, SSC में धांधली और CBSE का 'डिजिटल' ब्लंडर...एग्जाम सिस्टम को कोस रहे छात्र

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com