विज्ञापन

32 हजार पद और 28 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी, यूपी पुलिस भर्ती के आंकड़े दे रहे भीड़भाड़ की गवाही

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए करीब 28 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, ये भर्ती परीक्षा लगातार तीन दिन तक चलेगी और दूसरे ही दिन भीड़भाड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं.

32 हजार पद और 28 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी, यूपी पुलिस भर्ती के आंकड़े दे रहे भीड़भाड़ की गवाही
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की भीड़

UP Police Constable Bharti: उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 को अभ्यर्थियों की अभूतपूर्व भीड़ ने अव्यवस्था में बदल दिया है. मात्र 32,679 पदों के लिए 28.87 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिससे एक सीट पर 88 अभ्यर्थी का मुकाबला हो रहा है. रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों से भीड़भाड़ की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो काफी परेशान करने वाली हैं. यूपी पुलिस की ये बड़ी भर्ती परीक्षा लगातार तीन दिन यानी 10 जून तक चलेगी. इस पुलिस भर्ती के आंकड़े कुछ ऐसे हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस स्तर पर युवा सरकारी नौकरी के लिए कोशिश कर रहे हैं. 

हर तरफ भीड़भाड़ की तस्वीरें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से आयोजित इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ ने रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और परीक्षा केंद्रों के आसपास अराजक माहौल बना दिया है. कई शहरों में होटल, लॉज और किराए के कमरों में भी भारी भीड़ है. रेलवे प्रशासन को विशेष ट्रेनें चलाने की मांग की जा रही है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था करना भी एक बड़ी चुनौती है. 

भर्ती के चौंकाने वाले आंकड़े

  • कुल खाली पद: 32,679
  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थी: 28,86,797 (28.87 लाख)
  • प्रति सीट अभ्यर्थी: 88
  • परीक्षा तीन दिनों (8, 9 और 10 जून 2026) में आयोजित हो रही है
  • हर दिन औसतन 9.62 लाख अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं

रेलवे पर भारी दबाव

अभ्यर्थियों की भारी संख्या के कारण रेलवे स्टेशनों पर जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है. अनुमान के मुताबिक अगर मान लें कि 50% उम्मीदवार ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो प्रतिदिन ट्रेन से यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 4.81 लाख होगी. ऐसे में ट्रेनों 4.81 लाख अभ्यर्थियों को ले जाने के लिए लगभग 273 ट्रेनें चाहिए. 

फिलहाल UP कांस्टेबल भर्ती 2026 ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए प्रतिस्पर्धा कितनी विकराल होती जा रही है. 88 उम्मीदवारों पर एक सीट का अनुपात न सिर्फ अभ्यर्थियों के लिए चुनौती है, बल्कि परीक्षा आयोजन और परिवहन व्यवस्था के लिए भी बड़ी चुनौती साबित हो रहा है. 

UP पुलिस भर्ती परीक्षा: अंडरवियर में मोबाइल ले गया अभ्यर्थी, 6 पुलिसवाले सस्पेंड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Police Constable Bharti, UP Police Constable Bharti 2026, UP Police Constable Recruitment 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com