RRB NTPC UG CBT 2 Result 2026 : भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) के अंडरग्रेजुएट पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा-2 (CBT 2) का रिजल्ट (RRB NTPC UG CBT 2 Result 2026 OUT) जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
RRB NTPC UG CBT 2 Result 2026 OUT: 20 दिसंबर को हुई थी परीक्षा
बता दें कि रेलवे ने इस परीक्षा का आयोजन पिछले साल 20 दिसंबर 2025 को किया था. रिजल्ट एक PDF फाइल के रूप में जारी किया गया है, जिसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स के रोल नंबर दिए गए हैं.
RRB NTPC UG CBT 2 Result 2026 OUT: Document Verification (DV) के लिए तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल रहे हैं, उन्हें अब अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification - DV) के लिए बुलाया जाएगा. इसके लिए बोर्ड जल्द ही ईमेल, मोबाइल SMS या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ई-कॉल लेटर (e-call letter) जारी करेगा.
RRB NTPC UG CBT 2 Result 2026 OUT: Document Verification (DV) के लिए जरूरी गाइडलाइंस
ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स
उम्मीदवारों को CEN और ई-कॉल लेटर में मांगे गए सभी मूल (Original) दस्तावेज साथ लाने होंगे.
फोटोकॉपी
सभी जरूरी दस्तावेजों की दो सेट सेल्फ-अटेस्टेड (स्व-प्रमाणित) ए4 साइज फोटोकॉपी साथ रखनी होगी.
ऑनलाइन अपलोड
कैंडिडेट्स को अपने रंगीन स्कैंड डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को रेलवे के आधिकारिक पोर्टल oirms-ir.gov.in/rrbdv पर अपलोड करना होगा. इसका लिंक जल्द ही एक अलग नोटिफिकेशन के जरिए एक्टिव किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- UPSC Prelims 2026 Answer Key: सिविल सर्विस एग्जाम की आंसर की जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
रिजल्ट यहां देखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं