India Post GDS 4th Merit List OUT: इंडिया पोस्ट GDS यानी ग्रामीण डाक सेवक की चौथी मेरिट लिस्ट भी जारी हो चुकी है. इंडिया पोस्ट की तरफ से कुल 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसकी मेरिट लिस्ट अब अलग-अलग चरण में जारी की जा रही है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इससे पहले तीन मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी हैं, वहीं बचे हुए उम्मीदवारों के लिए अब चौथी मेरिट लिस्ट जारी की गई है. इसमें कटऑफ में थोड़ी गिरावट देखी गई है.
10वीं की मार्कशीट के आधार पर नौकरी
इस भर्ती के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, क्योंकि इसमें किसी भी तरह की परीक्षा नहीं ली गई. उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के नंबरों के आधार पर हो रहा है. यही वजह है कि कंपटीशन काफी ज्यादा है. जिन उम्मीदवारों का नाम इस चौथी मेरिट लिस्ट में आया है, उन्हें 23 जून 2026 या उससे पहले अपने अलॉटेड डिविजनल हेड के पास जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा. डेडलाइन तक वेरिफिकेशन नहीं करने पर सिलेक्शन रद्द हो जाएगा.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- इंडिया पोस्ट जीडीएस का रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं
- यहां आपको "Shortlisted Candidates: Schedule-1, January-2026" का लिंक दिखेगा
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद अपने राज्य के नाम पर क्लिक करें
- इसके बाद "Supplementary List – IV" ॉवाले लिंक पर क्लिक कर PDF डाउनलोड करें
- PDF खुलने के बाद Ctrl + F दबाकर या मोबाइल के सर्च ऑप्शन में अपना Registration Number डालकर अपना नाम चेक करें
वेरिफिकेशन के लिए क्या-क्या जरूरी?
- 10वीं की ओरिजिनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र, (OBC, SC, ST, EWS) के लिए
- दिव्यांग सर्टिफिकेट (PwD)
- पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड)
- इन सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के फोटोकॉपी के 2 सेट्स सेल्फ अटेस्टेड
पांचवी मेरिट लिस्ट भी होगी जारी?
जिन लोगों का नाम चौथी लिस्ट में नहीं आया है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. डाक विभाग की तरफ से बची हुई सीटों को भरने के लिए जुलाई तक 5वीं मेरिट लिस्ट भी जारी की जा सकती है. इस मेरिट लिस्ट में कम नंबर वाले उम्मीदवारों का नाम शामिल किया जा सकता है.
DSSSB ने निकाली 1,979 पदों पर बंपर भर्ती, 16 जून से शुरू होंगे आवेदन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं