Skip to content

कार उड़ी... फुर्रर्र!

एलन मस्क का चमत्कार, उड़ा दी 'कार'

Abstract sculptural render
Minimal concrete interior with soft light

ये रियल है या AI?

ये कार के डेमो के दौरान का वीडियो है. ये वीडियो किसी के भी होश उड़ा देने के लिए काफी है.

वीडियो में आपने गौर किया होगा कि टेस्ला की ये गाड़ी एक बड़े घुमावदार रैंप पर ऊपर की ओर बढ़ी और उल्टी हो गई. इसके बाद ये कार हवा में भी उड़ती है और कालाबाजी दिखाकर सुरक्षित जमीन पर लैंड करती है.

इसे देखकर लोग हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर कई लोग इसके पीछे की फिजिक्स पूछ रहे हैं

टेस्ला रोडस्टर की क्या है खासियत?

ये कार 1 सेकंड से भी कम 100 KM तक जा सकती है. हालांकि, ये रफ्तार डेमो के दौरान दिखी है अगर इसी कैपिसिटी के साथ बाजार में उतरने में कामयाब रहती है तो ये दुनिया की सबसे तेज पिकअप वाली कार बन जाएगी.

टेस्ला रोडस्टर 2008 से 2028

ऐसा नहीं है कि कंपनी ने अचानक इसको पेश कर दिया है. इस पर 20 सालों से काम चल रहा है.

01 / 05

19 जुलाई 2006

पहली बार टेस्ला रोडस्टर के प्रोटोटाइप को दुनिया के सामने पेश किया गया था. इसने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक नई क्रांति की नींव रखी.

02 / 05

मार्च 2008

रोडस्टर अमेरिका में हाईवे पर चलने वाली इकलौती ऐसी EV थी जिसने यह साबित किया कि बिना फ्यूल के साथ भी हाई-परफॉर्मेंस वाली कार बन सकती है.

03 / 05

फरवरी 2018

SpaceX के Falcon Heavy रॉकेट ने अपनी पहली ऐतिहासिक डेमो उड़ान भरी. इस मिशन में एलन मस्क की पर्सनल चेरी-रेड टेस्ला रोडस्टर को स्पेस भेजा गया था.

04 / 05

16 अक्टूबर 2026

टेस्ला ने सेकंड जनरेशन रोडस्टर का डेमो दिखाया. नई रोडस्टर केवल एक कार नहीं, बल्कि एयरोडायनामिक्स और रॉकेट टेक्नोलॉजी का बेजोड़ कंबीनेशन है.

05 / 05

2028

इसका प्रोडक्शन 2028 से शुरू करने का टारगेट है. उसके बाद इसको जरूरी लाइसेंस लेना होगा. फिर इसकी बिक्री शुरू हो सकती है. भारत में इसको आने में और भी ज्यादा टाइम लग सकता है.

Bright, minimal studio office
Designer sketching interface layouts
Close-up of a circuit board

टेस्ला रोडस्टर की तस्वीरें...

Minimal concrete interior with soft light

हवा में कैसे उड़ रही है कार?

ये 'कार में रॉकेट' के विचार को साकार करती है.

ये मल्टी-मोड डिफेंड ग्राउंड सीलिंग सिस्टम पर काम करती है. ये सिस्टम पावरफुल डाउनफोर्स जनरेटर के तौर पर काम करता है. ये गाड़ी के निचले हिस्से से हवा को खींचकर जबरदस्त सक्शन (खिंचाव) पैदा करता है. इस सक्शन का प्रभाव इतना ज्यादा होता है कि कार खड़ी रहने पर भी छत से उल्टी लटकी रह सकती है.

इसके साथ एक्टिव विंग्स और पावरफुल फैंस दिए गए हैं. इसको हर तरह की सड़क और मोड़ पर भी तेज स्पीड और स्टेबल ग्रिप बनाए रखने के लिए एक्टिव एयरोडायनामिक्स का यूज किया गया है.

इसके साथ स्टीयर-बाय-वायर एवं ट्रैक मोड दिया गया है. इसमें नेक्स्ट-जेनरेशन 'स्टीयर-बाय-वायर' टेक्नोलॉजी सड़क की हर स्थिति में सटीक फीडबैक देती है. ट्रैक मोड चालू करते ही सस्पेंशन अपने आप बदल जाता है. इससे ट्रैक के अनुसार 'हाई डाउनफोर्स' या 'लो ड्रैग' मोड चुना जा सकता है.

इन सबके अलावा सबसे जरूरी एडवांस्ड कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स दिया गया है.

एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड ये थ्रस्टर्स बिना किसी कंबशन या प्लाज्मा के, कम्प्रेस्ड गैस के एक्सपेंशन से थ्रस्ट प्रोड्यूस करते हैं. ये थ्रस्टर्स एक सेकंड के बहुत छोटे हिस्से में माइक्रो-एडजस्टमेंट करके गाड़ी को स्टेबल रखने, मोड़ने या ग्लाइडिंग में मदद करते हैं.
Minimal concrete interior with soft light

टेस्ला रोडस्टर के तीन वेरिएंट

इसका परफॉर्मेंस वेरिएंट 2 सीटर, एक्टिव एयरोडायनामिक्स, मल्टी-मोड सक्शन सिस्टम और ट्रैक पर बेहतरीन डाउनफोर्स के साथ आता है. हालांकि, इसको रिजर्वेशन के आधार पर उपलब्ध करवाया जाएगा. इसकी कीमत 50 हजार डॉलर या लगभग 50 लाख रुपये रखी गई है.

दूसरा वेरिएंट थ्रस्ट है. इसको लिमिटेड ही पेश किया जाएगा. ये भी 2 सीटर कार होगी. इसमें मल्टी-मोड सक्शन के साथ रियर कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स का ऑप्शन मिलेगा. 1 सेकंड से भी कम समय में ये 0 से 60 mph तक की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी कीमत 2,50,000 डॉलर या लगभग 2.5 करोड़ होगी.

इसका तीसरा और आखिरी वेरिएंट रॉकेट होगा. इसको केवल इनवाइट मिलने वाले ही खरीद सकते हैं. हालांकि, इसको पब्लिक रोड पर चलाने की परमिशन नहीं होगी. इसमें 1 सीटर का ऑप्शन मिलेगा. इसमें चारों ओर कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स के साथ हवा में उड़ने/ग्लाइड करने की क्षमता मिलेगी. इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है.

कई लोगों के मन में सवाल है कि इसकी बिक्री कब से शुरू होगी तो इसका जवाब है- इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा. ये फिलहाल एक प्रोटोटाइप कार है. इसका प्रोडक्शन साल 2028 से शुरू करने का टारगेट है. उसके बाद इसको जरूरी लाइसेंस लेना होगा. फिर इसकी बिक्री शुरू हो सकती है. हालांकि, भारत जैसे बाजार में इसको आने में और भी ज्यादा टाइम लग सकता है.
डेवलपर: प्रियंक द्विवेदी
स्टोरी: सुधांशु शुभम
फोटो: टेस्ला, एएफपी