वॉलेट से निकले सिक्के
TRM Labs के अनुसार हैकर ने करीब 6.36 अरब डॉलर 10 अलग-अलग ब्लॉकचेन के वॉलेट से निकाले.
इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी! Binance के लॉकर से 60,000 करोड़ साफ; इंजीनियर के एक लैपटॉप ने डुबाया करोड़ों का भरोसा? जानिए कैसे हुई क्रिप्टो जगत की सबसे बड़ी चोरी.

Binance से क्रिप्टो बेचा या खरीदा जा सकता है.
TRM Labs के अनुसार हैकर ने करीब 6.36 अरब डॉलर 10 अलग-अलग ब्लॉकचेन के वॉलेट से निकाले.
इसका ज्यादातर हिस्सा सिर्फ 20 मिनट में निकल गया. जांच के मुताबिक हमला एक इंजीनियर के लैपटॉप से शुरू हुआ.
कंपनी का कहना है कि इसी लैपटॉप के जरिए हैकर एक सर्विस कंटेनर तक पहुंचा और उसने बिना इजाजत पैसे निकालने के ऑर्डर भेज दिए.
आसान भाषा में समझें तो हैकर ने बैंक की तिजोरी का ताला नहीं तोड़ा. वह उस कर्मचारी की चाबी तक पहुंच गया जो तिजोरी खोलता है.
ये दिखाता है कि सबसे मजबूत सिस्टम भी इंसान की एक चूक से कमजोर हो सकता है. Binance ने ये भी कहा है कि उसे अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि किसी वॉलेट की "प्राइवेट की" (वॉलेट खोलने वाला डिजिटल पासवर्ड) लीक हुई हो.





Binance को कैसे बनाया गया शिकार?
बीते 29 अक्टूबर को हुए इस बड़े साइबर हमले में हैकर्स ने कंपनी के वॉलेट-सिग्नेचर सिस्टम यानी क्रिप्टो निकालने की अनुमति देने वाले सिस्टम पर अवैध कब्जा कर लिया और कई बड़ी क्रिप्टोकरेंसी को अपने अकाउंट्स में ट्रांसफर कर लिया.
हैकर्स ने इस बड़ी चोरी की तैयारी कई महीने पहले ही शुरू कर दी थी. इस साजिश की शुरुआत जून के महीने में हुई, जब Binance के एक इंजीनियर ने एआई कोडिंग टूल सेटअप करते समय अनजाने में एक छेड़छाड़ किया हुआ सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लिया.
हालांकि, Binance के सुरक्षा सिस्टम ने इस वायरस का पता लगा लिया था और तुरंत उस कंप्यूटर को बदलकर नए पासवर्ड भी जारी कर दिए थे, लेकिन तब तक हैकर्स वॉलेट संभालने वाली टीम की सीक्रेट जानकारियां हासिल कर चुके थे.
इसके बाद सितंबर में हैकर्स ने दूसरा जाल बिछाया. उन्होंने नौकरी ढूंढने वाले एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिक्रूट्टर बनकर Binance के एक दूसरे इंजीनियर से संपर्क किया. फिर फर्जी वीडियो इंटरव्यू आयोजित किया गया.
इंटरव्यू के बाद, हैकर्स ने उस इंजीनियर को एक टेक्निकल असाइनमेंट भेजा, जिसमें एक ऐसा खतरनाक वायरस छिपा था जिसे सुरक्षा सिस्टम भी नहीं पकड़ पाया. जैसे ही इंजीनियर ने उस असाइनमेंट को खोला, हैकर्स को उसके पूरे कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस मिल गया.
इसके बाद हैकर्स ने Binance के सिस्टम के अंदर ही सेंध लगाना शुरू किया. 20 अक्टूबर को हैकर्स ने Binance के अपने इंटरनल एआई टूल की मदद ली और उसकी एक खामी का फायदा उठाकर कंटेनर डिप्लॉयमेंट टोकन तक पहुंच हासिल कर ली.
एक्सपर्ट के मुताबिक हैकर चोरी के सिक्कों को कई वॉलेट और कई ब्लॉकचेन में घुमाते हैं, ताकि उनका रास्ता छिप जाए. उनका आखिरी मकसद इन्हें असली करेंसी, यानी डॉलर में बदलना होता है. इसके लिए मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क भी मदद कर सकते हैं.
इसके अलावा कैसीनो में भी इस्तेमाल कर वे इसको रियल पैसों में बदलने की कोशिश करते हैं.
हालांकि, एजेंसियों के लिए असली दिक्कत नकद या कैश में बदलने के बाद शुरू होती है क्योंकि फिर उन्हें वापस पाने के मौके कम हो जाते हैं. इस वजह से रिकवरी का कोई टाइमलाइन नहीं होता है. हालांकि, Binance ने अपने यूजर्स को भरोसा दिलाया है कि वे नुकसान की भरपाई करेंगे. लेकिन क्रिप्टोकरेंसी की ऐसी चोरी निवेशकों का ट्रस्ट डगमगा देती है.
अब बात करते हैं ये काम कैसे करता है या इसको माइन कैसे किया जा सकता है. इसको आप डिजिटल कोड की तरह समझिए. ये ब्लॉकचेन पर आधारित है. इसको अपने मम्मी या पापा की वह डायरी मानिए जिसमें घर के खर्च जैसे दूधवाले का हिसाब, धोबी, राशन का हिसाब-किताब होता है. ब्लॉकचेन एक साथ कई कंप्यूटर पर पर मौजूद होता है.

इस पर हुआ हिसाब-किताब, हर कोई देख सकता है लेकिन इसके साथ छेड़छाड़ जैसे एडिट या डिलीट नहीं कर सकता है. यानी डायरी का एक्सेस घर में मौजूद सभी सदस्य जैसे मम्मी, पापा, दीदी, भाई, चाचा के पास तो है लेकिन पेन से लिख जाने की वजह से उसमें लिखी गई चीजों को बदल नहीं सकते हैं.

दुनियाभर में Bitcoin केवल 21 मिलियन ही हो सकते हैं. इसमें से लगभग 20 मिलियन Bitcoin खोजे जा चुके हैं. बाकी के Bitcoin को खोजने के लिए कंप्यूटर प्रोग्रामर्स लगातार अपने कंप्यूटर पर काम कर रहे हैं और वे उस खास पैटर्न को सॉल्व करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे वे वहां तक पहुंच पाएंगे. ये उदाहरण केवल Bitcoin का था. इसके जैसी कई करेंसी बनाई जा चुकी हैं.

ब्लॉकचेन में क्रिप्टो लेन देन का पूरा हिसाब होता है. इसको लगातार माइनर्स चेक करते रहते हैं. माइनर्स ही नई क्रिप्टो को भी ढूढ़ते हैं. इसके लिए उन्हें पहले से डिफाइन किए गए एक खास पैटर्न को कंप्यूटर पर खोजना होता है. उस पैटर्न के मिलते ही उनको एक नई क्रिप्टोकरेंसी मिल जाती है. जिसका अपना अलग और यूनिक नंबर होता है.