Skip to content

'अंधेरी काली रात के बाद की सुबह'

अब कैसा है नक्सलियों का दंडकारण्य?

भारत का छत्तीसगढ़ स्टेट नक्सलवादी ख़बरों का केंद्र माना जाता रहा है. ऐसा ही एक इलाक़ा है दंडकारण्य, जो सूबे के बस्तर में स्थित है. बस्तर और आसपास का 92 हज़ार वर्ग किलोमीटर में फैला दंडकारण्य माओवादियों का महफूज किला था. कुछ वक़्त पहले यहां की सस्पेंस और ख़ौफ़ की कहानियां सुनने को मिलती थीं, लेकिन अब तिलिस्म टूट रहा है. जिस ज़मीन ने दशकों तक माओवादियों को पनाह दी, उसी ने वक़्त बदलने के बाद रुख़ मोड़ लिया और बग़ावत कर दी.
आज जब देश में नक्सलवाद क़रीब अपने आखिरी दौर में है, तो अतीत के वो काले पन्नों पर भी बात हो रही है.
माओवादियों का ग़ुरूर और उनका रक्षाकवच

घने जंगल

Star-filled night sky over a mountain silhouette

छत्तीसगढ़ के घने जंगल माओवादियों के रहने और छिपने के लिए बड़े ही किफायती साबित होते हैं.

भूलभुलैया जैसी पगडंडियां

Star-filled night sky over a mountain silhouette

छत्तीसगढ़ की पहाड़ियों इस क़दर टेढ़ी-मेढ़ी और भूलभुलैया जैसी हैं, जहां पर बाहरी लोगों को रास्ता समझना मुश्किल हो जाता है.

स्थानीय बोली

Star-filled night sky over a mountain silhouette

माओवादियों के लिए स्थानीय बोली विचारधारा फैलाने, पैर जमाने और सुरक्षा बलों से बचने में एक बेहद मददगार साबित होती है.

आधुनिक हथियार

Star-filled night sky over a mountain silhouette

माओवादियों के पास ऑटोमैटिक राइफल्स, आईईडी जैसे आधुनिक हथियार अभियानों को ज्यादा घातक और प्रभावी बनाने में मदद करते हैं.

लेकिन ताक़त ही बन गई कमज़ोरी...

2008 में डीआरजी यानी 'डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड' का गठन हुआ.

सुरक्षाबलों ने युवाओं और सरेंडर कर चुके पूर्व माओवादियों से हाथ मिलाया.

नक्सलियों ने जिस समाज की आड़ में सिस्टम को छकाया, उसी माटी ने कर दी मुखबिरी.

आपबीती

"पहले एक साइकिल पहुंचना भी चमत्कार था, रास्ते खौफनाक थे, पुलिस की पहुंच नहीं थी. प्रशासन को राशन हेलीकॉप्टर से गिराना पड़ता था. अब उन्हीं इलाकों में डामर की सड़कें बिछ रही हैं. जहां बंदूकों की गूंज थी, वहां स्कूल और आंगनवाड़ी की घंटियां बज रही हैं."

Portrait of Maya Lindqvistहेमुधर नागपूर्व माओवादी

तस्वीर में: लक्ष्मण मंडावी, पूर्व नक्सली

पूर्व नक्सलियों की दर्द भरी दास्तान

- दंडकारण्य में AK-47 की नली से कानून तय होता था.
- शादी के लिए कमांडर की इजाजत लेनी पड़ती थी. शादी से पहले नसबंदी का नियम था.
- संगठन में निजी जिंदगी जैसा कुछ नहीं था.
- सरकारी दस्तावेजों से दूरी रखी जाती थी.
- कमांडर ग्रुप का लीडर होता था, जिसके अंडर कई माओवादी काम करते थे.
- हर रात ठिकाना बदलना पड़ता था, हर आहट पर मौत का साया मंडराता था.
Sunlight through a dense forest canopy
A still alpine lake reflecting the forest

बदलाव

नई जिंदगी की शुरुआत

माओवादी अब जिंदगी का नया 'मेन कोर्स' चुन रहे हैं.

- दंडकारण्य में बारूद और गुरिल्ला वॉर का दौर था, अब कॉफी के प्यालों में खामोश इंकलाब है.
- बस्तर के 'पंडुम कैफे' आज पूर्व नक्सली काम करने लगे हैं, जहां नई उम्मीदों की तामीर हो रही है.
- जिन हाथों की उंगलियां AK-47 के ट्रिगर पर थीं, वो आज कॉफी मशीन का बटन दबा रही हैं.
क्रेडिट्स

डेवलपर: मोहम्मद साक़िब मज़ीद
ग्राउंड रिपोर्टिंग: निशांत मिश्रा
फोटो: निशांत मिश्रा, एएफपी