Skip to content

शुभ दीपावली, 'शुद्ध' दीपावली...

दिवाली के मौके पर हर घर में पकवान बन रहे हैं. मिठाइयां बनाई जा रही हैं. लेकिन ऐसे फेस्टिव सीजन में जो मिठाइयां या पकवान खाने को मिलते हैं, क्या वे पूरी तरह से शुद्ध हैं? क्योंकि जब मिठाइयां और पकवान शुद्ध होंगे तभी हम शुभ और स्वस्थ दिवाली सेलिब्रेट कर सकेंगे. इसीलिए देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई जारी है.

क्योंकि मिलावटखोर हर खाने वाली चीज में धांधली कर रहे हैं. पनीर हो या खोया... या फिर कुछ और चीज. हर चीज में मिलावट से जुड़ी खबरों की बाढ़ आ गई है.

Curved white architecture against a blue sky

सरकार और प्रशासन की कार्रवाई के बीच यह भी पता चल रहा है कि मिलावट किस हद तक बढ़ती जा रही है. कहीं केमिकल से मावा बन रहा, तो कहीं पाम ऑयल से नकली खोया तैयार किया जा रहा.

खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश

1,000 किलो नकली पनीर और 200 किलो नकली मावा जब्त. रिफाइंड ऑयल के टिन और मिल्क पाउडर भी कच्चे माल के रूप में मिले.

कानपुर, उत्तर प्रदेश

1,600 किलो संदिग्ध मिलावटी खोया और 2,200 किलो दूषित खोया जब्त कर नष्ट किया गया. ये खाने लायक नहीं था.

Sunbeams falling through a dense green forest

देवास, मध्य प्रदेश

बैन किए गए एनालॉग मावा से बनी 550 किलो मिलावटी मिठाई जब्त. लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू.

सीहोर, मध्य प्रदेश

नवंबर 2026 में गाड़ी से 4,000-5,000 किलो मावा जब्त, सैंपल जांच के लिए भेजे गए.

मोरी गेट खोया मार्केट, दिल्ली

6,700-7,000 किलो बदबूदार खोया मौके पर ही जब्त कर नष्ट किया गया.

अहमदाबाद, गुजरात

510 किलो घटिया मावा जब्त. लैब टेस्ट फेल होने पर दुकान सील.

सिरोही, राजस्थान

100 किलो से ज्यादा केमिकल बेस्ड नकली मावा जब्त, जिसमें दूध का इस्तेमाल ही नहीं हुआ था.

A journey from summit to sky

अहमदाबाद, गुजरात

40,500-45,000 किलो संदिग्ध मावा बिक्री से रोका गया, सैंपल लैब भेजे गए.

औरंगाबाद, महाराष्ट्र

पाम ऑयल से बना 4,765 किलो नकली मावा जैसा प्रोडक्ट जब्त. महाराष्ट्र FDA ने कार्रवाई की, कीमत करीब 8 लाख रुपये.

नांदेड़, महाराष्ट्र

9,744 किलो संदिग्ध मिलावटी खाने का तेल जब्त. सैंपल जांच के लिए भेजे गए.

भीलवाड़ा, राजस्थान

5,000 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के साथ 250 किलो खराब मावा जब्त. ऑयल जब्त कर सैंपल लैब भेजे गए, मावा मौके पर ही नष्ट किया गया.

फेस्टिव सीजन में धांधली से कैसे बचें?

महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की अपील की. उन्होंने सलाह देते हुए कुछ बातें बताई हैं.
"मिठाइयां केवल दो-तीन दिन की खपत के लिए ही खरीदें, न कि लंबे समय तक फ्रिज में जमा करके रखें."

"खोये से बनी ऐसी मिठाइयां न खरीदें, जो दुकानों में दो-तीन दिनों से अधिक समय से रखी हुई हैं."

"चांदी या सोने के फॉयल से सजी मिठाइयों के मामले में विशेष सावधानी बरतें."