'योगी जी तीसरी बार सरकार बनाएंगे, अखिलेश यादव का सपोर्ट नहीं करता', विंध्याचल में बोले तेज प्रताप यादव

विज्ञापन
Read Time: 1 min

उत्तर प्रदेश की जमीन पर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अखिलेश यादव को बड़ा झटका दे दिया है. विंध्याचल में दर्शन करने आए जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेटे तेज प्रताप यादव ने यूपी की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वो अखिलेश यादव का सपोर्ट नही करते. योगी जी तीसरी बार सरकार बनाएगे. 

मैं अखिलेश यादव को तो सपोर्ट नहीं करता हूं, आप लोगों ने बिहार का चुनाव देखा ही होगा, किस तरीके से हमारी पार्टी ने परफॉर्म किया. हार-जीत तो लगी रहती है राजनीति में. या तो हार होता है जीत होता है. तो इस बार पूरा चांस है कि योगी जी फिर से यहां सरकार बनाने का काम करेंगे.

Featured Video Of The Day
अंबाला ट्रिपल मर्डर का LIVE VIDEO: मिट्टी के चंद रुपयों के लिए पोते ने पूरे परिवार को गोलियों से भूना