विज्ञापन

गर्मी से राहत की चाहत बनी आफत! वीकेंड पर पहाड़ की ओर चले लोग, लेकिन जाम में फंसे; मनाली की ये तस्वीर तो देखिए

मनाली और आसपास के इलाकों में पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. गाड़ियों की रफ्तार काफी धीमी हो गई और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा, जिससे यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया और हालात खराब हो गए.

गर्मी से राहत की चाहत बनी आफत! वीकेंड पर पहाड़ की ओर चले लोग, लेकिन जाम में फंसे; मनाली की ये तस्वीर तो देखिए
गाड़ियों की लंबी कतारें
  • दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी के कारण लोग पहाड़ी इलाकों की ओर वीकेंड में यात्रा कर रहे हैं.
  • मनाली और आस-पास के क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम के कारण वाहनों की गति अत्यंत धीमी हो गई है.
  • हाईवे और मुख्य मार्गों पर भारी भीड़ से ट्रैफिक व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है जिससे हालात बिगड़ रहे हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. तीखी धूप और बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग वीकेंड पर पहाड़ी इलाकों की ओर निकल पड़े हैं. हालांकि, यह राहत भरी यात्रा कई लोगों के लिए परेशानी में बदल गई, क्योंकि हाईवे और प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ उमड़ने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.

Latest and Breaking News on NDTV

मनाली और आसपास के इलाकों में हालात सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आए, जहां सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें दिखाई दीं. वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई और पर्यटकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा. बढ़ती भीड़ के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पर दबाव काफी बढ़ गया, जिससे हालात और बिगड़ते चले गए.

सामने आए वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर कारों की लंबी लाइन लगी हुई है और कई जगह गाड़ियां बिल्कुल रुकी हुई हैं. लोग धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं और इंतजार के अलावा उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

गर्मी से राहत पाने के लिए निकले लोगों के लिए यह जाम बड़ी मुसीबत बन गया. जहां उन्हें ठंडे मौसम की उम्मीद थी, वहीं अब उन्हें ट्रैफिक में फंसकर घंटों परेशान होना पड़ रहा है. कुल मिलाकर, यह कह सकते हैं कि वीकेंड की इस भीड़ ने लोगों के प्लान पर पानी फेर दिया है और उनका सफर कठिन बना दिया है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com