- मार्को रूबियो ने NSA अजीत डोभाल से क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी उपायों पर चर्चा की
- बैठक में ट्रस्ट पहल पर विशेष ध्यान दिया गया, जो भारत-अमेरिका के बीच विश्वास को फिर स्थापित करने का प्रयास है
- मार्को रूबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत और स्थिर बताते हुए इसे दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण साझेदारी बताया
अमेरिकी विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्को रूबियो ने आज भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की. दोनों ने क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी उपायों और रक्षा सहयोग पर चर्चा की. हैदराबाद हाउस में आज हुई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री स्तर की वार्ता के दौरान तय किए गए एजेंडे को आगे बढ़ाना था, जिसमें रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया.
विदेश मंत्रालय ने बताया क्या बात हुई
US Secretary of State and National Security Advisor Mr. Marco Rubio met NSA Shri Ajit Doval today. The discussions focused on defence, security and strategic technology related cooperation including the TRUST initiative.
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) May 24, 2026
The two NSAs reiterated the high priority accorded to the… pic.twitter.com/7BCQAG0JRZ
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर ट्वीट किया, 'अमेरिकी विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्को रुबियो ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल से मुलाकात की. चर्चा में रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक प्रौद्योगिकी से संबंधित सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें ट्रस्ट पहल भी शामिल है. दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने द्विपक्षीय व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को दी जाने वाली उच्च प्राथमिकता को दोहराया. उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया.'
ट्रस्ट पहल का मतलब
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-अमेरिका रिश्तों में विश्वास (Trust) को लेकर जो कड़ी टूट रही थी, जाहिर है इस मीटिंग में इसे दूर करने का प्रयास किया गया है. माना जा रहा है कि दोनों तरफ से अपनी अपेक्षाओं को रखा गया है. भारत को फिलहाल चीन और पाकिस्तान के दोहरे खतरे से निपटना पड़ रहा है. वहीं पाकिस्तान से अमेरिका की बढ़ती नजदीकी भारत की चिंताओं को और बढ़ा रही है. वहीं अमेरिका के लिए चीन चुनौती बना हुआ है. ऐसे में अजीत डोभाल और मार्को रूबियो ने इस पर बात की है. विदेश मंत्रालय की तरफ से इसी को ट्रस्ट पहल का नाम दिया गया है.
ईरान से लेकर तेल-गैस और क्रिटिकल मिनरल्स पर चर्चा
दोनों देशों के एनएसए की बैठक में ईरान से लेकर तेल-गैस और क्रिटिकल मिनरल्स पर भी चर्चा हुई होगी. ये सभी मामले राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हुए हैं. यही बात विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी अपनी पोस्ट में बताई है. सबसे ज्यादा जोर भारत की तरफ से आतंकावाद पर अमेरिका के रुख को लेकर दिया गया है. भारत के लिए आतंकवाद पर कार्रवाई हमेशा से टॉप प्रायोरिटी रहा है.
भारत-अमेरिका दोस्ती पर रूबियो
मार्को रूबियो लगातार बता रहे हैं कि भारत-अमेरिका संबंधों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं आया है. आज ही विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मीटिंग में मार्को रूबियो ने कहा, "हमारे इतने सारे कॉमन इंटरेस्ट हैं कि हमारे लिए इसे आगे बढ़ाना पूरी दुनिया में सही लगता है. यह ठीक करने या फिर से मजबूत करने के बारे में नहीं है. मैंने लोगों को इस टर्मिनोलॉजी का इस्तेमाल करते देखा है. यह पहले से ही एक बहुत सॉलिड और मजबूत स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और आगे बढ़ाने के बारे में है. यह हमारी सबसे जरूरी पार्टनरशिप में से एक है और दुनिया की सबसे जरूरी पार्टनरशिप में से एक है."
ये भी पढ़ें-
West Bengal में बकरीद पर गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध सही या गलत, सऊदी अरब में क्या हैं नियम
ईरान ने होर्मोजगान प्रांत में इजरायल के एक जासूसी और निगरानी ड्रोन को मार गिराया: रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं