विज्ञापन

राजकोट के हीरासर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बड़ा हादसा टला, 124 यात्रियों को लेकर जा रहे विमान से टकराया पक्षी

राजकोट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को पक्षी टकराने के कारण हीरासर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. इस घटना में फ्लाइट के फैन ब्लेड को नुकसान पहुंचा है.

राजकोट के हीरासर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बड़ा हादसा टला, 124 यात्रियों को लेकर जा रहे विमान से टकराया पक्षी
एयर इंडिया की राजकोट-दिल्ली फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग (फाइल फोटो)

राजकोट के हीरासर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Hirasar International Airport) पर सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. राजकोट से दिल्ली जा रही एक फ्लाइट से मंगलवार, 9 जून को एक पक्षी टकरा गया, जिसके कारण विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इस फ्लाइट में करीब 124 यात्री सवार थे. टेक-ऑफ के कुछ ही पलों बाद पक्षी टकराने की यह घटना हुई. 

जानकारी के मुताबिक, राजकोट के हीरासर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरते समय एयर इंडिया की फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया, जिसके बाद विमान को एहतियातन वापस एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा. वहीं पायलट की कुशलता के कारण विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं. 

फैन ब्लेड को पहुंचा नुकसान

बर्ड हिट की घटना के बाद पायलट को विमान के इंजन और अन्य तकनीकी सिस्टम में खराबी की आशंका हुई, जिसके कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद की टेक्निकल टीम ने जांच की, जिसमें पता चला कि बर्ड हिट की घटना में फ्लाइट के इंजन के पंखे (फैन ब्लेड) को नुकसान पहुंचा है. टीम द्वारा क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. 

जांच के बाद दोबारा भरेगी उड़ान

फ्लाइट की मरम्मत के बाद DGCA की टीम द्वारा फ्लाइट की विस्तृत जांच की जाएगी. इसके बाद इंस्पेक्शन और ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने पर ही फ्लाइट को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: UP के हरदोई में SDM पर हमला: ग्रामीणों ने गाड़ी पर फेंके पत्‍थर, सिर में लगी चोट; छावनी में तब्दील हुआ गांव

ये भी पढ़ें: दिल्ली अग्निकांड के बाद जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: स्कूल समेत 325 संस्थानों को नोटिस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flight Emergency Landing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com