विज्ञापन

फिर आएगी आंधी-बारिश, 5 दिन दिल्ली-यूपी से एमपी-राजस्थान तक मौसम मचाएगा तूफान

Today Weather: दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत ज्यादातर उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट है. मॉनसून के दस्तक देने के पहले बरसात से तापमान फिर सुहावना हो सकता है.

फिर आएगी आंधी-बारिश, 5 दिन दिल्ली-यूपी से एमपी-राजस्थान तक मौसम मचाएगा तूफान
Weather Today: दिल्ली एनसीआर में फिर बारिश (File)
PTI
  • दिल्ली एनसीआर में दो दिन फिर बारिश आने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा से राजस्थान तक बारिश आने की संभावना है
  • मॉनसून भी 12 राज्यों को पार कर चुका है और तेजी से मध्य, पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहा है.
नई दिल्ली:

Rain Alert Today: दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश, बूंदाबांदी का दौर फिर लौटने वाला है. दो-तीन दिनों तक सूखे मौसम के बाद फिर से बारिश लौटने वाली है. हिमालय क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11-12 जून को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि के साथ आंधी, तूफान आने का संभावना है. बारिश का ये दौर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में 14 जून तक चलने के आसार हैं. उधर, मॉनसून भी 5 दिनों में 12 राज्यों तक पहुंच चुका है. इससे केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. मुंबई भी आज मॉनसून पहुंच सकता है. 

दिल्ली में आज का मौसम (Today Weather Delhi)

आज का मौसम देखें तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान और चंडीगढ़ में 13-14 जून के बीच, वेस्ट यूपी में 10 जून को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 जून को, पूर्वी राजस्थान में 13-14 जून के दौरान आंधी, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. पूर्वी राजस्थान में आंधी, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है.मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 11 से 14 जून तक बारिश होने की संभावना है. जबकि वेस्ट यूपी में नोएडा, गाजियाबाद में 10 से 14 जून के बीच बरसात हो सकती है.पूर्वी उत्तर प्रदेश यानी पूर्वांचल और पश्चिमी राजस्थान में 10 से 14 जून के दौरान बारिश होने का अलर्ट है. पूर्वी राजस्थान में भी 8 से 14 जून के बीच कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड से हिमाचल तक बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 11 से 12 जून, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 11-12 जून को आंधी, तूफान, बिजली गिरने के साथ तेज हवाओं का अलर्ट है. इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट भी है. हिमाचल प्रदेश में भी 13-14 जून को 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 

Weather News

Weather News

मध्य प्रदेश में आज का मौसम (MP Weather News) 

मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से (Rain Alert in MP) और छत्तीसगढ़ में 8 से 14 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में 8 से 10 जून के दौरान आंधी, तूफान, बिजली गिरने के साथ तेज हवाओं का अलर्ट है. छत्तीसगढ़ में भी 11-12 जून के दौरान भी तेज आंधी, तूफान के साथ बारिश आ सकती है. 

मॉनसून की बारिश (Monsoon Rain Alert) 

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मॉनसून पश्चिमी मध्य और पूर्वी मध्य अरब सागर के साथ महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों के अलावा तेलंगाना में मॉनसून पहुंच चुका है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में अगले 7 दिनों के दौरान भारी से भारी बारिश होने की संभावना है. कर्नाटक और केरल में भी बहुत ज्यादा भारी की चेतावनी भी है. 

ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र से असम तक झमाझम बारिश, दिल्ली-UP में फिर भीषण गर्मी, जानें उत्तर भारत में कब पहुंचेगा मॉनसून

ये भी पढ़ें - अभी 2 दिन और आंधी-बारिश, दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक पश्चिमी विक्षोभ का असर, जानें 1 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert In Delhi Ncr, Today Weather, Weather Today, Monsoon Update 2026, Today Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com