विज्ञापन

Rain Alert: 3 दिन जमकर बारिश, यूपी में आंधी का अलर्ट, दिल्ली से पंजाब-हरियाणा, राजस्थान तक बदलेगा मौसम

Today Weather News: मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर राजस्थान तक बारिश होने और आंधी आने का अलर्ट है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक बरसात और बर्फबारी से मौसम बदला है.

Rain Alert: 3 दिन जमकर बारिश, यूपी में आंधी का अलर्ट, दिल्ली से पंजाब-हरियाणा, राजस्थान तक बदलेगा मौसम
Delhi Weather News Today: दिल्ली से उत्तर प्रदेश तक मौसम
नई दिल्ली:

Weather News Today: प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान उत्तर भारत को राहत मिलने वाली है.दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर राजस्थान तक 28 मई से आंधी, बारिश और कहीं-कहीं तो ओले गिरने का भी अलर्ट है. मौसम विभाग ने भी 28 मई से तापमान में थोड़ी गिरावट बारिश के साथ होने की संभावना जताई है. हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड औऱ जम्मू-कश्मीर में पहले ही बारिश हो रही है. दिल्ली में इंडिया गेट से लेकर पालम तक टेंपरेचर 45 से 46 डिग्री को छू रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश में बांदा, प्रयागराज, वाराणसी जैसे इलाकों में तापमान 47 से 48 डिग्री तक पहुंच गया है. 

दिल्ली में आज का मौसम (Delhi Weather News) 

दिल्ली में 27 मई को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 से 29 डिग्री तक रहेगा, इससे रातें भी गर्म रहेंगी. जबकि 28 और 29 मई को हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है. 29 मई को बादल गरजने, बिजली कड़कने के साथ 60 किमी की रफ्तार से आंधी आने की चेतावनी है. दोपहर और रात के वक्त भी दो-तीन बार बारिश हो सकती है. इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. 

उत्तराखंड में आज का मौसम (Rain Alert in Uttarakhand) 

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में 28 से 30 मई के दौरान और हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को हल्की से लेकर भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. बिजली गिरने और तेज आंधी आने भी चेतावनी भी इन राज्यों को दी गई है. 

Rainfall in Bengaluru

Rainfall in Bengaluru

यूपी में आज का मौसम (UP Weather news Today) 

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 28 से 31 मई के दौरान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी इसी दौरान हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. दिल्ली, वेस्ट यूपी, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 और 29 मई को पूर्वांचल में 29 मई को खासकर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आने की चेतावनी दी गई है. 

ये भी पढ़ें - Monsoon Update: मॉनसून के पहले ही गुड न्यूज, दिल्ली-यूपी से बिहार-झारखंड तक बारिश का अलर्ट, मुंबई-केरल में भी झमाझम बरसात होगी

राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी

राजस्थान में 28, 29 और 30 मई को को बारिश, बिजली गिरने के साथ 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है. धूल भरी आंधी बड़े बवंडर का रूप ले सकती है. मध्य प्रदेश में 28 से 30 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ में 30 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा. वहीं महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में भी 28 से 30 मई तक तीन दिन झमाझम बारिश होगी. 

ये भी पढ़ें - Rain Alert: आंधी-बारिश और ओले गिरेंगे... आज प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी, यूपी-दिल्ली, पंजाब से बिहार तक 5 दिन कब-कब बरसात होगी

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा रीजन में प्री मॉनसून बारिश हो रही है. कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी 29 मई तक लगातार बारिश के संकेत हैं. गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में भी 1 जून के आसपास तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com