विज्ञापन
20 days ago

Puducherry Results 2026: केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह साफ हो गए हैं. 30 सदस्यीय विधानसभा में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके बाद डीएमके ने 5 सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि भाजपा को 4 सीटें मिली हैं. पुडुचेरी में AINRC के नेतृत्‍व वाले गठबंधन को एक बार फिर बहुमत मिला है. वहीं अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK ने भी दो विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की है. कांग्रेस और एआईएडीएमके को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा है. इसके अलावा एलजेके और एनएमके ने भी एक-एक सीट जीतकर विधानसभा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. 

Puducherry Election Results 2026:

पुडुचेरी में आए सभी सीटों के परिणाम, AINRC ने 12 और भाजपा ने जीती 4 सीटें

Puducherry Results: पुडुचेरी की 30 सीटों में से 25 के परिणाम आए, AINRC के नेतृत्‍व वाले गठबंधन को बहुमत

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में 30 में से 25 सीटों के परिणाम आ गए हैं. इनमें ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के नेतृत्‍व वाले गठबंधन को स्‍पष्‍ट बहुमत मिला है. पार्टी ने 10 सीटें जीत ली है और दो सीटों पर पार्टी उम्‍मीदवार बढ़त बनाए हैं. इसके साथ ही भाजपा ने 3 सीटें जीती हैं और एक पर भाजपा उम्‍मीदवार आगे है. इसके साथ ही एआईएडीएमके ने भी एक सीट जीती है.  

Puducherry Results: ... तो इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाना चाहिए: प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पुडुचेरी का जिक्र करते हुए कहा कि पुडुचेरी एक छोटा सा केंद्र शासित प्रदेश है. यहां पर भी अगर आज की तारीख में भाजपा के लिए अनुकूल स्थिति पैदा हो पाई है तो निश्चित तौर पर इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाना चाहिए. बता दें कि पुडुचेरी में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के नेतृत्‍व वाले दलों ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है.

Puducherry Election Results: पुडुचेरी में भी खुला विजय की पार्टी का खाता, दो सीटें जीती, एक पर आगे

अभिनेता ने नेता बने विजय की पार्टी टीवीके तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो वहीं पुडुचेरी में भी पार्टी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है और एक सीट पर पार्टी आगे चल रही है. 

Puducherry Election Results:सीएम रंगास्‍वामी ने दर्ज की जीत

पुडुचेरी की थट्टांचावडी विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने शानदार जीत हासिल की है. ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के उम्मीदवार रंगासामी को 10,024 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ई. विनायगम (नेयम मक्कल कझगम) को 5,583 वोट मिले. इस तरह रंगासामी ने 4,441 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. एन. रंगास्वामी चार बार (2001-2006, 2006-2008, 2011-2016, और 2021 से अब तक) पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. 

Puducherry Assembly Election Results:पुडुचेरी में भाजपा की दो सीटों पर जीत, तीन पर आगे

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. साथ ही पार्टी तीन अन्‍य सीटों पर आगे चल रही है. 

Puducherry Election Results 2026: इन 9 सीटों पर जीती AINRC

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस 9 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं एक सीट पर वह आगे है. पार्टी ने विल्लियानुर, थट्टानचावडी, लॉस्पेट, मुथियालपेट, एरियानकुप्पम, एम्बलम, नेट्टापक्कम, कराईकल उत्तर और यानम सीटों पर जीत दर्ज की है. 

Puducherry Assembly Election Results 2026 LIVE: AINRC 9 तो भाजपा को 2 सीटों पर मिली जीत

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों के अनुसार, पुडुचेरी में AINRC  ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं पर पार्टी एक सीट पर अपनी बढ़त बनाए है. वहीं भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है और दो सीटों पर पार्टी आगे चल रही है. इसके साथ ही कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की है. 

Puducherry Election Results: NRC+ को स्पष्ट बहुमत, कांग्रेस और अन्य पीछे

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के सभी 30 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं और तस्वीर साफ हो गई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक NRC+ गठबंधन ने 17 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है. वहीं CONG+ को 8 सीटें मिली हैं, जबकि TVK+ सिर्फ 2 सीटों पर सिमट गई है. अन्य के खाते में 3 सीटें गई हैं. नतीजे बताते हैं कि पुडुचेरी में सत्ता की बागडोर एक बार फिर NRC+ गठबंधन के हाथ में जाती दिख रही है, जबकि विपक्षी दल अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए.

Puducherry Assembly Election Result 2026: पुडुचेरी में सीएम रंगास्वामी ने बड़ी बढ़त से जीत दर्ज की

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजों में कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले हैं. ताजा परिणामों के अनुसार, थट्टांचावडी, एम्बालम और मन्नादीपेट सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की गई है. थट्टांचावडी विधानसभा सीट (नंबर 9) पर मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने शानदार जीत हासिल की है। ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) के उम्मीदवार रंगासामी को 10,024 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ई. विनायगम (नेयम मक्कल कझगम) को 5,583 वोट मिले। इस तरह रंगासामी ने 4,441 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. एन. रंगास्वामी चार बार (2001-2006, 2006-2008, 2011-2016, और 2021 से अब तक) पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

Puducherry Assembly Election Result 2026 Live: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगासामी ने हासिल की अजेय बढ़त

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तहत पूरे केंद्र शासित प्रदेश में जारी मतगणना के दौरान मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) नेता एन. रंगासामी यहां थट्टनचावडी सीट पर एक बार जीत हासिल की ओर अग्रसर हैं. राज्य में विधानसभा चुनाव के तहत नौ अप्रैल को मतदान हुए थे. मतगणना के अंतिम व चौथे दौर में मुख्यमंत्री तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) समर्थित नेय्यम मक्कल कषगम उम्मीदवार ई. विनायकम से 4,441 मतों से आगे रहे. मतदान के नतीजों के साथ उन्होंने अजेय बढ़त हासिल कर ली.

पुडुचेरी चुनाव रिजल्ट के रुझानों में बीजेपी गठबंधन का जलवा

पुडुचेरी चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं, अभी तक के रुझानों में बीजेपी गठबंधन बहुमत के आंकड़े के करीब दिख रहा है. 

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के उम्मीदवार केंद्र शासित प्रदेश चुनाव में आगे

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एआईएनआरसी का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री एन रंगासामी और उनकी पार्टी के उम्मीदवार कम से कम सात विधानसभा क्षेत्रों में आगे हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश की दो सीटों से चुनाव लड़ रहे रंगासामी को थट्टनचावडी सीट पर 3,591 वोट की बढ़त मिली है.

Puducherry Assembly Election Result 2026 Live: पुडुचेरी के रुझानों में बहुमत के पार बीजेपी गठबंधन

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है. 30 में से 27 सीटों के रुझान आने के बाद NRC+ गठबंधन 17 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर चुका है. वहीं थलपति विजय की पार्टी TVK+ 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें जाती दिख रही हैं. रुझान साफ संकेत दे रहे हैं कि पुडुचेरी में सरकार बनाने की स्थिति NRC+ गठबंधन के पक्ष में मजबूत हो चुकी है, जबकि विपक्षी दल पीछे छूटते नजर आ रहे हैं.

Puducherry Assembly Election Result 2026: पुडुचेरी में CM रंगासामी और AINRC उम्मीदवारों की बढ़त, कई सीटों पर गठबंधन आगे

  1. पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और उनकी पार्टी AINRC मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. 9 अप्रैल को हुए चुनाव के वोटों की गिनती के दौरान AINRC के उम्मीदवार कम से कम सात विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
  2. चुनाव आयोग के मुताबिक, दो सीटों से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री रंगासामी ठट्टनचावडी सीट पर 3,591 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं. इसके अलावा पार्टी के उम्मीदवार विल्लियनूर, मुथियलपेट, अरियंकुप्पम, एन्बालम, नेट्टापक्कम और कराईकल नॉर्थ सीटों पर भी आगे हैं.
  3. भाजपा के उम्मीदवार ए. नमस्सिवायम और टी.के.एस.एम. मीनाचिसुंदरम क्रमशः मन्नादीपेट और नेरावी टी.आर. पट्टिनम सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जिससे सत्तारूढ़ गठबंधन की स्थिति और मजबूत होती दिख रही है.

Puducherry Result 2026: NRC+ ने बहुमत का आंकड़ा छुआ, कांग्रेस पिछड़ी, TVK की मौजूदगी बरकरार

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. 30 में से 27 सीटों के रुझान आने के साथ NRC+ गठबंधन 16 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत के आंकड़े को छू चुका है. वहीं कांग्रेस गठबंधन (CONG+) को सिर्फ 4 सीटों पर बढ़त मिली है और उसे नुकसान झेलना पड़ा है. दूसरी ओर थलपति विजय की पार्टी TVK+ भी 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें जाती दिख रही हैं. कुल मिलाकर रुझान बताते हैं कि पुडुचेरी में सरकार बनाने की स्थिति NRC+ के पक्ष में मजबूत होती नजर आ रही है.

Puducherry Election Result 2026 LIVE: पुडुचेरी में कौन किस सीट से आगे

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के रुझानों में सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाते नजर आ रहे हैं. ताजा तस्वीर के अनुसार भाजपा के ए. नमस्सिवायम (मानाडीपेट) और वी. पी. रामलिंगम (राजभवन) अपनी‑अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं. वहीं AINRC प्रमुख और मुख्यमंत्री एन. रंगासामी भी मंगलम सीट से बढ़त बनाए हुए हैं. इन रुझानों से साफ है कि पुडुचेरी में फिलहाल भाजपा‑AINRC गठबंधन मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है.

Puducherry Election Result 2026: रुझान में NRC+ को बहुमत, TVK की मजबूत एंट्री, कांग्रेस और अन्य पीछे

पुडुचेरी के चुनाव नतीजों के रुझान में बीजेपी गठबंधन बहुमत का आंकड़ा छू चुका है. पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में तस्वीर साफ होती नजर आ रही है. 30 में से 26 सीटों के रुझान आने के साथ NRC+ गठबंधन बहुमत के आंकड़े को छूते हुए 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं थलापति विजय की पार्टी TVK+ ने 4 सीटों पर बढ़त दर्ज कर प्रभावशाली उपस्थिति दिखाई है. दूसरी ओर CONG+ और अन्य के खाते में फिलहाल 3‑3 सीटें जाती दिख रही हैं. कुल मिलाकर रुझान भाजपा‑नीत गठबंधन के पक्ष में हैं, जबकि TVK का उभार पुदुचेरी की राजनीति में नई ताकत के तौर पर उभरता दिख रहा है.

Puducherry Election Result: NRC+ और मजबूत, TVK बरकरार, कांग्रेस पिछड़ी

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में मुकाबला और साफ होता नजर आ रहा है. 30 में से 21 सीटों के रुझानों में NRC+ गठबंधन 14 सीटों पर बढ़त के साथ सबसे आगे चल रहा है और बहुमत के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गया है. वहीं थलपति विजय की पार्टी TVK+ 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और अपनी मौजूदगी मजबूत दिखा रही है.  दूसरी ओर CONG+ केवल 2 सीटों पर आगे है, जिससे संकेत मिलते हैं कि रुझान फिलहाल भाजपा‑नीत गठबंधन के पक्ष में बने हुए हैं.

Puducherry Assembly Election Result 2026: पुडुचेरी के रुझानों में बीजेपी गठबंधन का जलवा

पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीट के लिए नौ अप्रैल को हुए चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे सभी छह निर्धारित मतगणना केंद्रों पर शुरू हुई थी. मतगणना की शुरुआत सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों से हुई और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई. सत्तारूढ़ अखिल भारतीय एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) ने सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगा दिया है. वहीं, कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम सहित अन्य दलों वाले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) ने आपसी मतभेदों के बावजूद मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली एन. आर. कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प दिखाया है

पुडुचेरी चुनाव रिजल्ट के रुझानों में बीजेपी गठबंधन का जलवा

पुडुचेरी चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं, अभी तक के रुझानों में बीजेपी गठबंधन बहुमत के आंकड़े के करीब दिख रहा है. 30 में से 20 सीटों के रुझानों में NRC+ (भाजपा‑नीत गठबंधन) 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और बहुमत के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रहा है. वहीं थलापति विजय की पार्टी TVK+ 4 सीटों पर बढ़त के साथ मजबूत उपस्थिति दर्ज कराती दिख रही है. दूसरी ओर CONG+ फिलहाल 2 सीटों पर आगे है, जिससे साफ है कि रुझान एनडीए के पक्ष में हैं, लेकिन TVK का उभार पुडुचेरी की राजनीति में नया समीकरण बनाता नजर आ रहा है.

Puducherry Assembly Election Result 2026: चुनाव के रुझानों में भाजपा‑नीत NRC+ (NDA) गठबंधन मजबूत स्थिति में

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा‑नीत NRC+ (NDA) गठबंधन मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है. रुझान के अनुसार, 30 में से 13 सीटों पर NRC+ बढ़त बनाए हुए है और बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच चुका है. वहीं पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थलपति विजय की पार्टी TVK+ ने 4 सीटों पर बढ़त दर्ज कर सबका ध्यान खींचा है. अन्य के खाते में फिलहाल 1 सीट जाती दिख रही है. कुल मिलाकर रुझान NDA के पक्ष में हैं, लेकिन TVK का उभार पुदुचेरी की राजनीति में नया समीकरण बनाता दिख रहा है.

Puducherry Assembly Election Result 2026 LIVE: पुडुचेरी रुझान में बहुमत के करीब बीजेपी का गठबंधन

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा‑नीत गठबंधन (NDA) बहुमत के आंकड़े के बेहद करीब पहुंचता नजर आ रहा है. शुरुआती ट्रेंड बताते हैं कि एन. रंगासामी के नेतृत्व वाला गठबंधन 13 सीटों के मैजिक नंबर की ओर बढ़ रहा है, जिससे सरकार बनाने की संभावना मजबूत होती दिख रही है. अगर यही रुझान कायम रहते हैं, तो पुडुचेरी में एक बार फिर NDA की सत्ता बरकरार रहने के आसार बनते नजर आ रहे हैं.

Puducherry Assembly Election Result 2026 LIVE: पुडुचेरी रुझान में बहुमत के करीब बीजेपी गठबंधन

पुडुचेरी के जो रुझान सामने आ रहे हैं, उनमें भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन बहुमत के करीब दिख रहा है. जहां 18 सीट के रुझान सामने आ चुके है. जिनमें से बीजेपी का गठबंधन 11 सीट पर आगे चल रहा है. टीवीके 4 पर आगे हैं, जबकि कांग्रेस 3 पर. आपको बता दें कि पुडुचेरी में बहुमत का आंकड़ा 16 है.

Puducherry Election Result 2026 LIVE: पुडुचेरी में आए 17 सीटों के रुझान, जानें कौन कितना आगे

मतगणना शुरू होने के बाद पुडुचेरी की 17 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं. जिनमें से 11 पर भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन और 4 सीट पर विजय की पार्टी जबकि 2 सीट पर फिलहाल कांग्रेस आगे दिख रही है.

Puducherry Result 2026 Live: पुडुचेरी में 13 सीटों के रुझानों में कौन कितना आगे कितना पीछे

पुडुचेरी में 13 सीटों के शुरुआती रुझान सामने गए हैं. जिसमें पहले नंबर पर फिलहाल 7 सीट पर बीजेपी का गठबंधन आगे चल रहा है. वहीं विजय की पार्टी 4 पर आगे दिख रही है. जबकि कांग्रेस फिलहाल 2 सीट पर आगे नजर आ रही है.

Puducherry Result 2026 Live: बीजेपी के दिल्ली ऑफिस में बन रही जलेबियां

आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. दिल्ली के बीजेपी हेडक्वार्टर में जलेबियां बनाई जा रही है.

Puducherry Assembly Election Result 2026 LIVE: शुरुआती रुझान में बीजेपी का गठबंधन आगे

पुडुचेरी में 12 सीट के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन 6 सीट पर आगे दिख रहा है. वहीं विजय की पार्टी 4 सीट पर आगे है. जबकि कांग्रेस पार्टी 2 पर

Puducherry Election Result 2026 Live: रुझान में विजय और कांग्रेस कितनी सीट पर आगे

पुडुचेरी के शुरुआती रुझान जो सामने आ रहे हैं, उनमें जहां एनआरसी गठबंधन 3 सीट पर आगे दिख रहा है. वहीं कांग्रेस भी दो सीट पर आगे है जबकि सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी एक सीट पर आगे दिख रही है.

Puducherry Assembly Election Result 2026 LIVE: रुझान में कांग्रेस ने दो सीट पर आगे

पुडुचेरी से शुरुआती रुझान में भले ही एनआरसी गठबंधन आगे दिख रहो लेकिन अब कांग्रेस भी दो सीटों पर आगे दिख रही है. वहीं साउथ के सुपरस्टार विजय की पार्टी भी एक सीट पर आगे है. हालांकि ये बेहद ही शुरुआती रुझान है

Puducherry Election Result 2026: रुझान में विजय की पार्टी का क्या हाल

Puducherry Election Result 2026: रुझानों में थलपति विजय की पार्टी TVK पहली बार सियासी नक्शे पर असरदार मौजूदगी दर्ज कराती दिख रही है. अभी के शुरुआती रुझान में एक सीट पर विजय की पार्टी आगे दिख रही है.

Puducherry Assembly Election Result 2026 LIVE: शुरुआती रुझान में NRC+ आगे

पुडुचेरी में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. अभी के शुरुआती रुझान में  NRC+ 30 से तीन सीट पर आगे दिख रहा है. हालांकि वोटों की गिनती महज थोड़ी देर पहले ही शुरू हुई है.

Puducherry Election Result 2026 LIVE: बेहद शुरुआती रुझान में कौन आगे

अभी जो शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं, वो बेहद शुरुआती है. उसमें फिलहाल 30 में से एक सीट पर एनआरसी गठबंधन आगे है.

Puducherry Result 2026 LIVE: पुडुचेरी में शुरुआती रुझान आने लगे

पुडुचेरी में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. इसके साथ ही बेहद शुरुआती रुझान आने लगे हैं. अभी के रुझान में एनआरसी गठबंधन आगे दिख रहा है.

Election Result: पांच राज्यों में वोटिंग की गिनती शुरू, बस थोड़ी देर में आने लगेंगे रुझान

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. देश के पांच राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए भी आज वोटों की गिनती हो रही है.

Puducherry Result 2026 LIVE: पुुडुचेरी में काउंटिंग शुरू

पुडुचेरी में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. इसके साथ ही थोड़ी देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: DMK, AIADMK या विजय की TVK, तमिलनाडु चुनाव में कौन मारेगा बाजी? थोड़ी देर में नतीजे

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को सभी 234 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान का रिजल्ट आज यानी कि सोमवार, 4 मई को घोषित होगा. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी.  8:30 बजे EVM के वोट गिने जाएंगे. शांतिपूर्ण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. राज्य में अगली सरकार कौन बनाएगा, जिसे लेकर राजनीतिक दलों और आम जनता में भारी उत्सुकता है. तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला डीएमके और एआईएडीएमके के बीच है, लेकिन एक्टर विजय ने अपनी पार्टी  तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (टीवीके) से उम्मीदवार उतार मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है. चुनाव के बाद आए एग्जिल पोल्स ने विजय की पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई गई है.

Election Results 2026 LIVE: बंगाल में किसकी सरकार, तमिलनाडु-असम-केरल में आज भी फैसले का दिन… जानें 5 राज्यों का हाल

Election Results 2026, Vote Counting LIVE Updates: असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आएंगे. सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना से यह साफ होगा कि जनता ने किस पर भरोसा जताया और किसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया. बंगाल में रिकॉर्ड 93 और 90 फीसदी चुनाव दो चरणों में हुआ है. बंगाल की 294 सीटें, असम की 126  सीटें, तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों, केरल में 140 सीटें औऱ पुडुचेरी की 30 सीटों पर रिजल्ट आना है.

Puducherry Election Result 2026 LIVE: लॉसपेट में महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में स्ट्रांग रूम खोला गया

पुडुचेरी चुनाव 2026 : लॉसपेट में महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में स्ट्रांग रूम खोला जा चुका है. वोटों की गिनती अब से थोड़ी देर में शुरू होगी.

Puducherry Result 2026 LIVE: 8 बजे से गिनती, सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती होगी

पुडुचेरी: पुडुचेरी में, सुबह करीब 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती की जाएगी, जिसके बाद मुख्य गिनती की प्रक्रिया शुरू होगी. महिला इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर, कड़ी सुरक्षा जांच के बाद केवल सत्यापित एजेंट्स और उम्मीदवारों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है.

Puducherry Election Result 2026 LIVE: Exit Poll: पुडुचेरी में सीएम की रेस में कौन सबसे आगे

एग्जिट पोल में मुख्यमंत्री पद को लेकर मतदाताओं की पसंद की तस्वीर भी साफ होती दिख रही है. सर्वे के मुताबिक एन. रंगासामी (AINRC) को 42 प्रतिशत लोगों ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी पहली पसंद बताया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि वे अब भी राज्य के सबसे मजबूत CM फेस बने हुए हैं. वहीं थलपति विजय (TVK) ने 17 प्रतिशत समर्थन के साथ पहली बार बड़ी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज की है. कांग्रेस के वी. वैथिलिंगम को 10 प्रतिशत, आर. शिवा (DMK) को 8 प्रतिशत और नारायणसामी (कांग्रेस) को 5 प्रतिशत समर्थन मिला है, जबकि 6 प्रतिशत लोगों ने अन्य या अनिर्णीत विकल्प चुना. कुल मिलाकर एग्ज़िट पोल संकेत देते हैं कि मुकाबले में रंगासामी आगे हैं, लेकिन विजय के उभार ने राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ देने के संकेत दिए हैं.

Puducherry Assembly Election Result 2026 LIVE: एनडीए नेताओं ने पांचों राज्यों में भाजपा सरकार बनने का किया दावा

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. एनडीए नेताओं ने चारों राज्यों व एक केंद्रशासित प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि जनता को विश्वास है कि एनडीए ही विकास कर सकती है, इसीलिए उन्हें एनडीए को लाना चाहिए.

Puducherry Election Results 2026 LIVE: पुडुचेरी में मतगणना से पहले सुरक्षा कड़ी

पुडुचेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतगणना से पहले मोतीलाल नेहरू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यही मतगणना केंद्र कई अहम सीटों के नतीजों का फैसला करेगा। सुबह से ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं.

Puducherry Election Results 2026 LIVE: पुडुचेरी में केंद्र शासित प्रदेश में छह मतगणना केंद्र स्थापित

पुडुचेरी में केंद्र शासित प्रदेश में छह मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं. अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी), भाजपा, अन्नाद्रमुक और एलजेके से मिलकर बने राजग को कांग्रेस, द्रमुक और वीसीके से मिलकर बने ‘इंडिया’ गठबंधन से चुनौती मिल रही है.

Puducherry Election Results LIVE: सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

मतगणना प्रक्रिया सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों के साथ शुरू होगी, जिसके लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था वाले मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं. निर्वाचन आयोग ने मतगणना केंद्रों में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए पहली बार ईसीआईएनईटी के माध्यम से क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली शुरू की है.

Puducherry Election Results 2026 LIVE: शुरुआती रुझान अब से कुछ घंटे बाद

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे के शुरुआती रुझान अब से कुछ घंटे बाद सामने आएंगे। अब से महज कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की सत्ता किसके हाथों में होगी. असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए अप्रैल में मतदान संपन्न हुए थे. असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे. वहीं, तमिलनाडु में भी 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ था।

Puducherry Election Results LIVE: एग्जिट पोल के अनुमानों पर नजर

मतगणना के साथ ही पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर राउंड‑वाइज काउंटिंग के आंकड़े सामने आने लगेंगे. शुरुआती रुझानों में एग्जिट पोल के अनुमान कितने सही साबित होते हैं, इस पर सबकी नजर है. हर अपडेट के साथ यह साफ होता जाएगा कि NDA बढ़त बनाए रख पाता है या मुकाबला कांटे का होता है.

Puducherry Assembly Election Result 2026 LIVE: 30 सीटों की मतगणना आज

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के तहत आज सभी 30 सीटों पर डाले गए वोटों की मतगणना आज होगी. एक ही चरण में मतदान के बाद अब नतीजों के जरिए साफ हो जाएगा कि केंद्रशासित प्रदेश की सत्ता किसके हाथ जाएगी. सरकार बनाने के लिए 17 सीटों की जरूरत है, जबकि एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को बढ़त का अनुमान जताया गया है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com