- दिल्ली में 25 साल की एक प्रेग्नेंट महिला की छत से कूदकर मौत का मामला सामने आया है.
- महिला की शादी 3 महीने पहले हुई थी, उसके परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है.
- पुलिस ने मामले में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की छानबीन जारी है.
दिल्ली में 25 साल की एक प्रेग्नेंट महिला ने छत से छलांग लगाकर जान दे दी. महिला की शादी के मात्र तीन महीने ही बीते थे. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक 25 साल की गर्भवती महिला की कथित तौर पर एक इमारत की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. महिला के परिवार ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. यह घटना सोमवार को हुई. पुलिस ने बताया कि महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
तीन महीने पहले अपनी पसंद से लड़के से की थी शादी
शुरुआती जांच में पता चला कि महिला ने करीब तीन महीने पहले अपनी पसंद के लड़के से शादी की थी. हालाँकि, उसके परिवार ने आरोप लगाया कि शादी के एक महीने के भीतर ही, पति और उसके परिवार ने सोने और नकदी की माँग शुरू कर दी और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.
मृतका के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप
मृतक महिला की बहन ने बताया, "वह चौथी मंजिल से गिर गई. पिछले तीन-चार दिनों से उनके बीच बहुत ज्यादा अनबन चल रही थी. मेरे भाई, माँ और अन्य रिश्तेदार इस मामले को सुलझाने के लिए वहाँ गए थे." महिला की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने अपने ससुराल में हो रही प्रताड़ना के बारे में कई बार शिकायत की थी और उसे अपनी जान का खतरा था.
मां बोलीं- हमे अपनी बेटी के लिए इंसाफ चाहिए
मृतका की पहचान समीना के रूप में हुई. समीना की मां ने कहा, "जब मैं उससे मिलने गई, तो उसने बताया कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. उसने मुझसे कहा कि वे उसे मार डालेंगे. वह गर्भवती थी. हम अपनी बेटी के लिए इंसाफ़ चाहते हैं." एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मौत के मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
पुलिस अधिकारी ने कहा, "मामले की जांच चल रही है और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. जांच के नतीजों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी."
#WATCH | Delhi | Sister of the deceased, Sameena says, "I got to know from my children that she has fallen from the building. By the time I reached, she had already been taken to the hospital... It didn't seem like she jumped. There were no marks on her body except for a huge… pic.twitter.com/1erAPyAkPR
— ANI (@ANI) May 27, 2026
बहन बोलीं- ऐसा नहीं लग रहा कि उसने छलांग लगाई हो
मृतक की बहन समीना कहती हैं, "मुझे अपने बच्चों से पता चला कि वह बिल्डिंग से गिर गई है. जब तक मैं वहां पहुंची, उसे पहले ही अस्पताल ले जाया जा चुका था. ऐसा नहीं लगा कि उसने छलांग लगाई हो. उसके शरीर पर सिर पर लगी एक बड़ी चोट के अलावा कोई और निशान नहीं था. उसने अपनी मर्ज़ी से शादी की थी. उसने कोर्ट मैरिज की थी. उसकी शादी को तीन महीने और छह दिन हुए थे. वह प्रेग्नेंट थी. उसने शादी इसलिए की थी क्योंकि वह प्रेग्नेंट हो गई थी. उसके पति को जेल भेज दिया गया है. हमने पुलिस से भी यही कहा कि हमें इंसाफ़ चाहिए..."
#WATCH | Delhi | The brother of the deceased, Sameena, says, "She was 25 years old. Her husband was asking her for dowry. There was something we had made for her husband. When he learned about it, he kept insisting her to bring it... She had a court marriage... We recieved a call… pic.twitter.com/qPPgEUCCVZ
— ANI (@ANI) May 27, 2026
भाई ने हत्या किए जाने का शक जताया
समीना के भाई का कहना है, " उसका पति उससे दहेज की मांग कर रहा था. हमने उसके पति के लिए कुछ बनवाया था. जब उसे इस बारे में पता चला, तो वह लगातार उस चीज़ को लाने की ज़िद करने लगा... उन दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी... कल हमें एक फ़ोन आया कि उसने छत से कूदकर जान दे दी है... जब हम मौके पर देखने गए, तो ऐसा लगा कि वहाँ कोई हाथापाई हुई थी. जब मैं सीढ़ियां चढ़ रहा था, तो मुझे लगा कि आस-पास खून के धब्बे हैं. मुझे लगता है कि उसकी हत्या की गई है..."
यह भी पढ़ें - ट्विशा शर्मा केस: समर्थ की केस डायरी देख भड़की CBI, रिकॉर्ड दुरुस्त करने खुद थाने पहुंचे SIT चीफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं