विज्ञापन

MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, BJP के तीसरे कैंडिडेट का रास्ता साफ!

भाजपा की शिकायत के बाद रिटर्निंग आफिसर ने उन्हें नोटिस देकर 9 जून को शाम 5:30 बजे तक जवाब देने के लिए कहा था, लेकिन कोई जवाब नहीं देने के बाद  निर्वाचन अधिकारी ने अपनी जांच में जानकारी को छिपाने का दोषी पाने के बाद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन तकनीकी आधार पर रद्द कर दिया. इसके साथ ही कांग्रेस मध्य प्रदेश में राज्यसभा की रेस से बाहर हो गई है.

MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, BJP के तीसरे कैंडिडेट का रास्ता साफ!

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की इकलौती उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर ने रद्द कर दिया है. नटराजन पर आरोप है कि उन्होंने अपने नामांकन फॉर्म में हैदराबाद की एक अदालत में लंबित आपराधिक मामले की जानकारी कथित तौर पर छुपाई थी.

भाजपा की शिकायत के बाद रिटर्निंग आफिसर ने उन्हें नोटिस देकर 9 जून को शाम 5:30 बजे तक जवाब देने के लिए कहा था, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने अपनी जांच में जानकारी को छिपाने का दोषी पाने के बाद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन तकनीकी आधार पर रद्द कर दिया. इसके साथ ही कांग्रेस मध्य प्रदेश में राज्यसभा की रेस से बाहर हो गई है.

कांग्रस ने कोर्ट जाने का किया ऐलान

इस पूरे मामले पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि ये लोकतंत्र की हत्या है. कानून और नियमों को ताक पर रखकर नामांकन रद्द किया गया है. सुप्रीम कोर्ट का नियम है कि जो केस दर्ज हुआ है, उसकी आपको जानकारी देनी होगी, लेकिन इस मामले में केवल शोकॉज का नोटिस मिला था, लेकिन फिर भी नियमों को ताक पर रखकर एक्शन लिया गया.  उन्होंने कहा कि अब हम अदालत जाएंगे और जनता के बीच भी संघर्ष करेंगे.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: आखिरकार भोपाल में कांग्रेस के विमान को मिली उड़ान की अनुमति, दो बार में जाएंगे विधायक

भाजपा ने फैसले का किया बचाव

वहीं, इस पूरे मामले पर बीजेपी प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने रिटर्निंग अफसर के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि रिटर्निंग अफसर के सामने सारे दस्तावेज रखे गए हैं. जिसकी जांच के बाद ही आयोग के अधिकारी ने फैसला लिया. उन्होंने जानकारी छुपाई है कि ये बात अधिकारी के सामने साबित हुई है. क्रिमिनल केस को मीनाक्षी नटराजन ने छुपाया है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी विधानसभा में बवाल, बीजेपी-कांग्रेस विधायकों में हुई धक्का-मुक्की

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com