विज्ञापन

गुजरात में इबोला का संदिग्ध मरीज, क्वारंटीन कर अस्पताल में कराया गया भर्ती; पहली जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई

गुजरात में इबोला का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कांगो से आए एक व्यक्ति में इबोला जैसे लक्षण पाए गए हैं.

गुजरात में इबोला का संदिग्ध मरीज, क्वारंटीन कर अस्पताल में कराया गया भर्ती; पहली जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई
संदिग्ध मरीज की जांच की कुछ रिपोर्ट आनी बाकी है. (सांकेतिक तस्वीर)
  • गुजरात में कांगो से लौटे एक व्यक्ति में इबोला के लक्षण पाए जाने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है
  • संदिग्ध मरीज की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन अन्य जांचें जारी हैं
  • युगांडा से आए एक व्यक्ति में भी इबोला के लक्षण दिखने पर उसे बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती किया गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद:

गुजरात में इबोला का एक संदिग्ध मरीज सामने आया है. हाल ही में कांगो से लौटे एक व्यक्ति में इबोला के लक्षण दिखाई दिए हैं. संदिग्ध मरीज को क्वारंटीन कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सरकार ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति में तेज बुखार जैसे लक्षण पाए गए थे.

जानकारी के मुताबिक, गुजरात में इबोला का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है. संदिग्ध मरीज कांगो का ही रहने वाला है. उन्होंने हाल ही में कांगो से मुंबई तक का सफर किया था. इसके बाद वह वडोदरा एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उनकी जांच हुई तो इबोला के लक्षण दिखाई दिए. संदिग्ध मरीज को अहमदाबाद सिविल अस्पताल में क्वारंटीन कर भर्ती कराया गया है. गुजरात सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति में तेज बुखार जैसे लक्षण पाए गए थे.

सूत्रों ने बताया कि उनकी पहली जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है. अभी कुछ जांचें भी की जाएंगी. सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी. फिलहाल उन्हें अहमदाबाद सिविल अस्पताल के भीतर बनाए गए एक स्पेशल इबोला वार्ड में भर्ती रखा गया है.

यह भी पढ़ेंः इबोला के नए स्ट्रेन के खिलाफ रूस ने किया वैक्सीन बनाने का दावा, स्वास्थ्य मंत्री मुराशको ने दी जानकारी

युगांडा से आए व्यक्ति में भी थे लक्षण

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि हाल ही में युगांडा से आए एक व्यक्ति में इबोला के लक्षण दिखाई दिए थे. इसके बाद उन्हें तुरंत बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके सैंपल NIV पुणे भेजे गए थे, जहां उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. 

इबोला को लेकर सरकार भी अलर्ट

दक्षिण अफ्रीका में बढ़ते इबोला के मामलों को देखते हुए भारत में अलर्ट है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सभी एंट्री पॉइंट्स पर जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है. एयरपोर्ट और बॉर्डर पर स्वास्थ्य केंद्रों में जांच तेज कर दी गई है.

यह भी पढ़ेंः इबोला वायरस क्या है और कितना खतरनाक? जानें लक्षण, कारण, इलाज और बचाव के तरीके

ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी है इबोला

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है. अफ्रीका में इबोला का प्रकोप बुंडीबुग्यो वायरस से फैला है जो इबोला का एक दुर्लभ स्ट्रेन है और इसके इलाज के लिए अभी तक कोई दवा या वैक्सीन नहीं है.

WHO के चीफ टेड्रोस घेब्रेयेसस ने बताया कि अब तक 101 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि महामारी का वास्तविक पैमाना काफी ज्यादा है, जिसमें 900 से ज्यादा संदिग्ध मामले और 220 संदिग्ध मौतें जांच के दायरे में हैं.

यह भी पढ़ेंः न कोई टीका, न कोई दवा, जानें क्यों डरा रहा है यह नया स्ट्रेन, कांगो के हेल्थ मिनिस्टर ने दी बड़ी चेतावनी
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com