- केरल के पूर्व CM पिनाराई विजयन के घर के बाहर सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने ईडी की गाड़ी पर हमला किया था.
- ईडी ने कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड मामले में केरल के 10 स्थानों पर छापेमारी की थी.
- सीपीआई (एम) ने भाजपा सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक बदले के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.
तिरुवनंतपुरम में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन के घर के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने ईडी अधिकारियों की गाड़ी पर हमला कर दिया. ये कार्यकर्ता कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) मामले में ईडी द्वारा विजयन के आवास समेत केरल के 10 जगहों पर की गई छापेमारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.
वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व मुख्यमंत्री के घर के गेट पर कुछ सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने ईडी अधिकारियों के काफिले को रोक लिया. इसके बाद उन्होंने गाड़ियों पर हमला कर दिया, जिसमें कुछ लोगों ने ईंटें फेंककर कार के शीशे तोड़ दिए.
इधर, विवादित एक्सालाजिक-सीएमआरएल पेमेंट विवाद से जुड़े अलग-अलग ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी से बुधवार को केरल में तीखी राजनीतिक तकरार शुरू हो गई. इसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक बदले के लिए करने का आरोप लगाया. वहीं, भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन पर जवाब मांगा.
#WATCH | Keralam: Commotion outside the residence of former Chief Minister and present LoP Pinarayi Vijayan in Thiruvananthapuram, as CPI(M) workers attacked a vehicle of ED officials.
— ANI (@ANI) May 27, 2026
The workers are protesting against the central agency over its searches at 10 premises in… pic.twitter.com/fx7Y4xutLB
जांच के तहत ईडी ने कई जगहों पर तलाशी ली, जिनमें पिनाराई विजयन, उनकी बेटी वीणा विजयन और राज्य के पूर्व मंत्री व दामाद पीए मोहम्मद रियास के घर शामिल हैं. इन तलाशी अभियानों ने तुरंत ही एक राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे.
सीपीआई (एम) के महासचिव एमए बेबी ने इन छापों की कड़ी निंदा की और आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार जांच एजेंसियों के ज़रिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है. एक बयान में, पार्टी ने कहा कि इन छापों का मकसद विजयन और सीपीआई (एम) को डराना है
ये भी पढ़ें : निक्की भाटी केस में समझौता...बच्चों के नाम संपत्ति, बहन कंचन जाएगी ससुराल, जानें कैसे सुलझा ये मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं