विज्ञापन

वैशाली में EV बनी 'आग का गोला', शॉर्ट सर्किट से सुलग उठा बेसमेंट, बगल की छत से कूदकर बची लोगों की जान

गाजियाबाद के वैशाली में शॉर्ट सर्किट के कारण बेसमेंट में खड़ी एक इलेक्ट्रिक कार में भीषण आग लग गई. इस हादसे के बाद बिल्डिंग में धुएं के कारण फंसे 17 लोगों को दमकल विभाग ने सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

वैशाली में EV बनी 'आग का गोला', शॉर्ट सर्किट से सुलग उठा बेसमेंट, बगल की छत से कूदकर बची लोगों की जान
Ghaziabad Fire: वैशाली में ईवी कार में लगी आग

गाजियाबाद के वैशाली में एक इलेक्ट्रिक कार में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. लिंक रोड पर एक बिल्डिंग के बेसमेंट में इस ईवी कार में आग लगी. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कार धूं-धूं कर जलती दिख रही है. बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने फायर विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची. बिल्डिंग में 15 से 17 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली.

आग की वजह से फंस गए 15-17 लोग

जानकारी के अनुसार, आग इतनी भयंकर थी की पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया और सीढ़ियां ब्लॉक हो गई. फायर  विभाग को सूचना मिली की एक बिल्डिंग में भीषण आग लगी हुई है और 15 से 17 लोग बिल्डिंग में फंसे है. सूचना मिलते ही वैशाली फायर स्टेशन से गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया.

बिल्डिंग में भर गया धुआं

दमकल अधिकारी राहुल पाल सिंह ने बताया कि देर रात वैशाली फायर स्टेशन को एक सूचना प्राप्त हुई कि 177 रामपुरी जो कि सूर्य नगर लिंक रोड थाना क्षेत्र में पड़ता है वहां एक बिल्डिंग में आग लगी है. वैशाली और साहिबाबाद से चार गाड़ियां दमकल की मौके पर पहुंची. बिल्डिंग के बेसमेंट में ईवी चार्जिंग  गाड़ी थी, जिसमें भीषण आग लगी थी. आग की वजह से बेसमेंट और पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया था. बिल्डिंग की सीढ़ियां ब्लॉक हो गई थीं. तत्काल फायर सर्विस में पश होज लाइन बिछाते हुए भीषण आग को बुझाने काम शुरू किया. जो लोग फंसे थे वो बगल वाली बिल्डिंग से कूदते  हुए बाहर आ गए थे. सभी लोग सुरक्षित हैं.

रोहिणी में बिल्डिंग में लगी भीषण आग

इससे पहले दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने 23 लोगों को सुरक्षित बचाया, जबकि दो लोग घायल हो गए. घटना के कुछ दृश्य सामने आए हैं जिनमें दिख रहा है कि घने धुएं के बीच बालकनी में लोग फंसे हुए हैं और दमकल कर्मी सीढ़ियों का उपयोग करके बचाव अभियान चला रहे हैं. दिल्ली फायर विभाग ने बताया कि उसे विजय विहार फेज-2 में श्मशान घाट रोड पर स्थित एक इमारत में आग लगने की सूचना सुबह सात बजकर छह मिनट पर मिली. डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के भूतल पर लगी, जहां बिजली के 18 मीटर और तीन स्कूटी, दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल समेत छह वाहन आग की चपेट में आ गए. आग लगने से लोगों में दहशत फैल गई क्योंकि घना धुआं पूरी इमारत में तेजी से फैल गया, जिससे कई लोग अपने घरों और बालकनी में फंस गए.

यह भी पढें: गाजियाबाद: इंदिरापुरम की शिप्रा सृष्टि सोसाइटी में 14वीं मंजिल पर लगी भीषण आग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com