- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके चीफ थलापति विजय ने डीएमके को करारी हार का सामना कराया है
- कांग्रेस ने चुनाव के बाद डीएमके से दूरी बनाते हुए थलापति विजय सरकार में शामिल होकर नया समीकरण बनाया है
- उधयनिधि स्टालिन ने कांग्रेस पर बीजेपी की लगातार चुनावी जीत का असली कारण होने का आरोप लगाया है
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नतीजों ने इस बार डीएमके को दोहरी चोट दी है. पहले तो उनकी सत्ता को सीधी चुनौती देते हुए टीवीके चीफ और प्रदेश के नए सीएम थलापति विजय ने पार्टी को करारी हार का स्वाद चखाया तो दूसरी ओर इंडिया गठबंधन की साथी रही कांग्रेस ने भी पाला बदलते हुए विजय सरकार में शामिल हो गई. इसने डीएमके-कांग्रेस के बीच नई दुश्मनी को जन्म दे दिया है. अब पूर्व सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयानिधि स्टालिन ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी की लगातार चुनावी जीत का कारण खुद कांग्रेस है. उदयानिधि ने कहा कि पहले मैं भाजपा की जीत के लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को श्रेय देता था लेकिन इसका श्रेय अब कांग्रेस को भी जाता है.
'कांग्रेस ही बीजेपी की जीत की असली वजह'
तमिलनाडु विधानसभा के नेता विपक्ष उधयनिधि स्टालिन ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है. नेता विपक्ष ने कहा कि बीजेपी की लगातार चुनावी जीत का कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से ज्यादा कांग्रेस है. उन्होंने आगे कहा कि चेन्नई के अन्ना इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में आयोजित डीएमके यूथ विंग की बैठक में कहा कि पहले वह मानते थे कि बीजेपी की सफलता का श्रेय पूरी तरह पीएम मोदी और अमित शाह को जाता है. लेकिन अब उनका मानना है कि बीजेपी की जीत में कांग्रेस ही असली वजह है.
उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए. उसे करीब भी नहीं आने देना चाहिए. उधयनिधि का यह बयान ऐसे समय आया है जब चुनाव के बाद कांग्रेस ने डीएमके से दूरी बना ली है और TVK को सशर्त समर्थन देने के साथ नई सरकार में भी शामिल है. बता दें कि 2026 के विधानसभा चुनावों में DMK को 59 सीटें मिलीं, कांग्रेस को सिर्फ 5 सीटें मिलीं थीं.
उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए. उसे करीब भी नहीं आने देना चाहिए. उधयनिधि का यह बयान ऐसे समय आया है जब चुनाव के बाद कांग्रेस ने डीएमके से दूरी बना ली है और TVK को सशर्त समर्थन देने के साथ नई सरकार में भी शामिल है. बता दें कि 2026 के विधानसभा चुनावों में DMK को 59 सीटें मिलीं, कांग्रेस को सिर्फ 5 सीटें मिलीं थीं.
डीएमके यूथ विंग ने भी कांग्रेस को सुनाया
तमिलनाडु में हालिया चुनावी हार के बाद डीएमके यूथ विंग ने पार्टी मुख्यालय (चेन्नई) में अपनी पहली बैठक की थी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उधयनिधि स्टालिन भी मौजूद रहे.इस बैठक में डीएमके यूथ विंग ने एक प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस पर ‘धोखा देने' का आरोप लगाया. प्रस्ताव में कहा गया कि कांग्रेस ने वर्षों तक डीएमके कार्यकर्ताओं के प्रयासों के दम पर ही विधायक और सांसद जीते. यह भी कहा गया कि हाल ही के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को मिली 5 सीटें डीएमके कैडर की मेहनत की वजह से संभव हुईं. डीएमके ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले डीएमके विधायकों के समर्थन से राज्यसभा सीट हासिल की, लेकिन इसके बावजूद बाद में बिना आभार जताए अचानक पाला बदल लिया.
यह भी पढ़ें- थलापति विजय की खास दोस्त तृषा कृष्णन को अपोजिशन पार्टी से मिला ये ऑफर, 12 करोड़ में फाइनल होगी डील!
यह भी पढ़ें- ये तो सिकंदर और गजनी भी नहीं कर सके.. उदयनिधि के सनातन वाले बयान पर बीएल संतोष
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं