'कुछ महीनों में बदलने वाली है देश की सियासत', कांग्रेस की बैठक में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की नेशनल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि कुछ महीने में देश की सियासत बदलने वाली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नेशनल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में राहुल ने नेताओं को कई निर्देश दिए हैं.
Congress
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा और आर्थिक संकट गहरा होगा
  • उन्होंने कहा कि सियासत का केंद्र अमीर-गरीब के बीच होगा न कि धर्म के आधार पर
  • राहुल ने नेताओं को अल्पसंख्यकों के खिलाफ घटनाओं पर निडर होकर आवाज उठाने के निर्देश दिए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कुछ महीनों में देश की राजनीति बदलने वाली है. उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट से सरकार घुटनों पर आ जाएगी और सियासत का केंद्र अमीर-गरीब हो जाएगा.

राहुल ने ये सारी बातें कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की नेशनल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में कहीं. दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में अल्पसंख्यक समाज से आने वाले कांग्रेस के करीब 50 नेता मौजूद थे.

सूत्रों ने बताया कि इसी बैठक में राहुल ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में देश की राजनीति बदलने वाली है. आर्थिक संकट से सरकार घुटनों पर आ जाएगी. सियासत का केंद्र हिंदू-मुसलमान नहीं, बल्कि अमीरी-गरीबी बनेगा.

Advertisement

बताया जा रहा है कि राहुल ने पार्टी के नेताओं को निर्देश दिया है कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ होने वाली घटनाओं पर निडर होकर आवाज उठाएं.

यह भी पढ़ेंः केरल के सीएम सतीशन से मुलाकात, सोनिया, राहुल और प्रियंका की तिलक वाली तस्वीर देखी आपने

Advertisement

'साझी शहादत-साझी विरासत' अभियान चलाएगी कांग्रेस

सूत्रों के मुताबिक सांसद और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने बैठक में कहा कि अल्पसंख्यकों पर होने वाले अत्याचार के मामलों में उनकी टीम तत्काल क़ानूनी कार्रवाई के लिए तत्पर रहेगी. 

सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की काट के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस आने वाले दिनों में 'साझी शहादत-साझी विरासत' के नाम से देशव्यापी अभियान चलाने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक बैठक में इसको लेकर चर्चा हुई. अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी इस अभियान की अगुवाई करेंगे.

पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार पर हमलावर कांग्रेस

मई में 10 दिन के भीतर तीन बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर हो गई है. कांग्रेस ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा.

कांग्रेस के रिसर्च डिपार्टमेंट के प्रमुख राजीव गौड़ा ने कहा कि आज भारत की जनता यह देख रही है और सोच रही है कि सबसे पहले 'शतक' कौन लगाएगा? पेट्रोल की कीमत या रुपया-डॉलर का भाव?

Advertisement

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महज एक हफ्ते में पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये की बढ़ोतरी करके भारत के आम लोगों पर लगातार एक के बाद एक वार किया है. मोदी सरकार के इन कदमों के जवाब में भारत की जनता की ओर से एक बहुत ही जोरदार प्रतिक्रिया की जरूरत है.

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी को अजय राय ने दी गाली.. CM योगी ने जमकर सुनाया, कहा- कुसंस्कारी
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET पेपर लीक विवाद: शिवराज मोटेगावकर का आलीशान 'शीश महल' आया चर्चा में