उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का नया और अलग अंदाज देखने को मिला है. अखिलेश यादव आमतौर पर सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल टोपी में नजर आते हैं. लेकिन हाल ही में अखिलेश यादव एयरपोर्ट पर ब्लैक जींस और व्हाइट टी-शर्ट पहने नजर आए, तो लोग उन्हें देख हैरान रह गए. इस दौरान कुछ लोग उनके साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आए. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब अखिलेश यादव का ऐसा जुदा अंदाज नजर आया है.
जींस और टी-शर्ट में अखिलेश यादव के इस लुक को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. अब अखिलेश यादव के नए लुक से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.
धोनी से हो रही अखिलेश की तुलना
अखिलेश यादव का ये लुक देख कोई उनकी तुलना इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, तो कोई कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कर रहा है. दरअसल, नए लुक में अखिलेश यादव के बाल काफी बड़े नजर आ रहे हैं. कुछ ऐसा ही हेयर स्टाइल महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के शुरुआती दौर में रखते थे. वहीं, राहुल गांधी से अखिलेश की तुलना इसलिए हो रही है, क्योंकि वह व्हाइट टी-शर्ट पहने हुए हैं. राहुल गांधी हमेशा व्हाइट पोलो टी-शर्ट और ब्राउन कार्गो पैंट में नजर आते हैं.
अखिलेश का नया लुक देख लोग हैरान
लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव को बाहर निकलते हुए नए लुक में जिसने देखा, उसकी निगाहें उन्हीं पर टिक गईं. अखिलेश यादव को नए लुक में देख एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी हैरान दिखे. अखिलेश यादव की जब सुरक्षाकर्मी से नजरें मिलीं, तो वह मुस्कुरा दिये. इसके बाद सुरक्षाकर्मी अखिलेश यादव की ओर हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े. सपा मुखिया ने सुरक्षाकर्मी को निराश नहीं किया. इसके बाद अखिलेश यादव कई लोगों के साथ हाथ मिलाते और सेल्फी लेते हुए नजर आए.
ये भी पढ़ें :- राहुल की सफाई, DMK-AAP पर अखिलेश के सवाल, ममता के साथ CPI(ML)... 'INDIA' की बैठक में क्या-कुछ हुआ?
हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब अखिलेश यादव जुदा अंदाज में नजर आए हैं. पिछले साल भी उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें वह 'मैन इन ब्लैक' यानि पूरे काले कपड़ों में नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें :- राम मंदिर में करोड़ों के चढ़ावे गायब होने के आरोप से फैली सनसनी, अखिलेश ने की अदालत से संज्ञान लेने की मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं