विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2019

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा ने किया कैबिनेट का विस्तार, 17 मंत्री हुए शामिल

शशिकला जोले अन्नासाहेब मंत्रिमंडल में शामिल की गई इकलौती महिला हैं. कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 34 मंत्री ही हो सकते हैं.

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा ने किया कैबिनेट का विस्तार, 17 मंत्री हुए शामिल
शपथ लेते मंत्री.
बेंगलुरु:

कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद बी. एस. येदियुरप्पा ने पहली बार मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और 17 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया. येदियुरप्पा के 26 जुलाई को मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है. उन्होंने 29 जुलाई को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित किया था. राज्यपाल वजूभाई वाला ने राजभवन में नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

आज मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्रियों में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, दो पूर्व उप मुख्यमंत्री के. एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, निर्दलीय विधायक एच. नागेश और लक्ष्मण सावदी (जो विधानसभा या परिषद के सदस्य नहीं हैं) और विधान पार्षद कोटा श्रीनिवास पुजारी शामिल हैं. इनके अलावा, गोविंद एम. करजोल, अश्वथ नारायण सी. एन, बी. श्रीरामुलु, एस. सुरेश कुमार, वी. सोमन्ना, सी. टी. रवि, बासवराज बोम्मई, जे. सी. मधु स्वामी, सी. सी. पाटिल, प्रभु चौहान और शशिकला जोले अन्नासाहेब ने शपथ ली.

फोन टैपिंग मामले की सीबीआई जांच कराएगी कर्नाटक की बीजेपी सरकार, सिद्धारमैया बोले- 'ऑपरेशन लोटस' की भी...

शशिकला जोले अन्नासाहेब मंत्रिमंडल में शामिल की गई इकलौती महिला हैं. कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 34 मंत्री ही हो सकते हैं.

आंतरिक दबाव के बीच विपक्षी कांग्रेस और जद (एस) ने भी मंत्रिमंडल विस्तार में देरी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और सरकार के ‘अस्तित्व' पर भी सवाल उठाए. कांग्रेस ने दावा किया था कि येदियुरप्पा का एक सदस्यीय मंत्रिमंडल ‘राष्ट्रपति शासन' जैसा लगता है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
'लड़के को बचाने के लिए 3 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए' : पुणे पोर्शे केस में खुलासा
कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा ने किया कैबिनेट का विस्तार, 17 मंत्री हुए शामिल
मल्लिकार्जुन खरगे की आज हरियाणा में होने वाली रैलियां रद्द, क्या शैलजा की नाराजगी है वजह
Next Article
मल्लिकार्जुन खरगे की आज हरियाणा में होने वाली रैलियां रद्द, क्या शैलजा की नाराजगी है वजह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com