भारत में कोरोना से मौतों का आंकड़ा दो लाख पार, पिछले 24 घंटे में 3,60,960 नए COVID-19 केस, 3,293 की मौत

New Coronavirus Cases: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 3,60,960 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए, जो अब तक एक दिन में दर्ज हुए केसों का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

खास बातें

  • भारत में COVID-19 कुल संक्रमितों की संख्या 1,79,97,267 हो गई है
  • भारत में अप्रैल में अब तक 58,47,932 नए COVID-19 केस दर्ज हो चुके हैं
  • अप्रैल में अब तक कुल 38,719 लोगों की कोविड की वजह से मृत्यु भी हुई है

कोरोनावायररस का कहर भारत में लगातार बढ़ रहा है, और बुधवार को लगातार सातवां दिन रहा, जब COVID-19 संक्रमण के तीन लाख से ज़्यादा नए केस सामने आए. वैसे, यह लगातार 11वां दिन है, जब देशभर में ढाई लाख से ज़्यादा कोरोनावायररस संक्रमण के नए मामले दर्ज हुए. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी किए गए ताज़ातरीन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 3,60,960 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए, जो अब तक एक दिन में दर्ज हुए केसों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इन्हें मिलाकर देश में कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 80 लाख के बेहद करीब पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में सबसे ज़्यादा मौत भी दर्ज की गईं, और कुल 3,293 लोग कोरोना की वजह से जान गंवा बैठे. इसके साथ ही देश में इस रोग से अब तक जान गंवाने वालों की कुल संख्या 2,01,187 हो गई है.

इस साल के शुरुआती तीन महीनों के मुकाबले अप्रैल में कोरोना का कहर किस कदर बरपा है, इसका अंदाज़ा संक्रमण के नए केसों की तादाद से लगाया जा सकता है. 1 अप्रैल से अब तक देश में 58,47,932 नए केस दर्ज हो चुके हैं, और अप्रैल में कुल 38,719 लोगों की COVID-19 की वजह से मृत्यु हुई है. अब से पहले, 27 अप्रैल (मंगलवार) को देशभर में 3,23,144 केस दर्ज हुए थे, 26 अप्रैल (सोमवार) को सामने आए केसों की तादाद 3,52,991 रही थी, 25 अप्रैल (रविवार) को भारत में 3,49,691 COVID-19 केस दर्ज हुए थे, 24 अप्रैल (शनिवार) को 3,46,786 मामले सामने आए थे, 23 अप्रैल (शुक्रवार) को भारत में 3,32,730 कोरोना केस दर्ज हुए थे, 22 अप्रैल (गुरुवार) को देश में पहली बार तीन लाख से ज़्यादा, यानी 3,14,835 नए मामले सामने आए थे.

अप्रैल, 2021 में COVID-19 का कहर
तिथिनए COVID-19 केसकोविड से मौत
1 अप्रैल72,330459
2 अप्रैल81,466469
3 अप्रैल89,129714
4 अप्रैल93,249513
5 अप्रैल1,03,558478
6 अप्रैल96,982446
7 अप्रैल1,15,736630
8 अप्रैल1,26,789685
9 अप्रैल1,31,968780
10 अप्रैल1,45,384794
11 अप्रैल1,52,879839
12 अप्रैल1,68,912904
13 अप्रैल1,61,736879
14 अप्रैल1,84,3721,027
15 अप्रैल2,00,7391,038
16 अप्रैल2,17,3531,185
17 अप्रैल2,34,6921,341
18 अप्रैल2,61,5001,501
19 अप्रैल2,73,8101,619
20 अप्रैल2,59,1701,761
21 अप्रैल2,95,0412,023
22 अप्रैल3,14,8352,104
23 अप्रैल3,32,7302,263
24 अप्रैल3,46,7862,624
25 अप्रैल3,49,6912,767
26 अप्रैल3,52,9912,812
27 अप्रैल3,23,1442,771
28 अप्रैल3,60,9603,293
अप्रैल में कुल58,47,93238,719

इससे पहले, 21 अप्रैल (बुधवार) को देशभर में COVID-19 संक्रमण के 2,95,041 केस दर्ज हुए थे, 20 अप्रैल (मंगलवार) को 2,59,170 मामले सामने आए थे, 19 अप्रैल (सोमवार) को 2,73,810 केस दर्ज हुए थे, 18 अप्रैल (रविवार) को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 2,61,500 नए मामले दर्ज हुए थे, 17 अप्रैल (शनिवार) को 2,34,692 नए केस, 16 अप्रैल (शुक्रवार) को 2,17,353 नए मामले सामने आए थे, 15 अप्रैल (गुरुवार) सुबह जारी आंकड़ों में 200,739 नए केस दर्ज हुए थे, 14 अप्रैल (बुधवार) को 184,372 नए केस, 13 अप्रैल (मंगलवार) को 161,736 नए कोरोना केस, 12 अप्रैल (सोमवार) को 168,912 नए मामले, 11 अप्रैल (रविवार) को 1,52,879 नए केस, 10 अप्रैल (शनिवार) को 1,45,384 नए मामले, 9 अप्रैल (शुक्रवार) को 1,31,968 केस, 8 अप्रैल (गुरुवार) को 1,26,789 मामले और 7 अप्रैल (बुधवार) को 1,15,736 कोविड केस दर्ज किए गए थे. 6 अप्रैल (मंगलवार) को देशभर में 96,982 नए केस दर्ज हुए थे, लेकिन 5 अप्रैल (सोमवार) को देश में कोरोनावायरस के रोज़ाना आंकड़े ने पहली बार एक लाख का आंकड़ा दर्ज किया था, और कुल 1,03,558 मामले सामने आए थे.

कोरोनावायरस के अलग-अलग म्यूटेशनों से जंग में उलझे भारत में वायरस संक्रमण के नए केसों में लगातार होती बढ़ोतरी के बीच इलाज करा रहे मरीज़ों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, और देशभर में एक्टिव मरीज़ों की कुल तादाद इस वक्त 29 लाख से ज़्यादा हो चुकी है. बुधवार सुबह जारी किए गए केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में इस वक्त 29,78,709 कोविड-19 मरीज़ों का उपचार जारी है. वैसे, देश में कुल केसों की तुलना में इस वक्त एक्टिव केस 16.55 फीसदी हैं, जबकि ठीक हो चुके लोगों का प्रतिशत 82.33 रह गया है. भारत में COVID-19 से अब तक कुल केसों की तुलना में 1.12 फीसदी लोगों की मौत हुई है.

इस बीच, देश में कोरोनावायरस, और उससे होने वाले रोग COVID-19 के विरुद्ध वैक्सीनेशन अभियान भी लगातार जारी है. बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को देशभर में कोरोनावायरस वैक्सीन की कुल 25,56,182 डोज़ लगाई गईं, जिन्हें मिलाकर देशभर में अब तक कुल 14,78,27,367 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाई जा चुकी हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

COVID-19 के एक करोड़ 79 लाख मामले 454 दिन में
COVID-19, यानी कोरोनावायरस से फैलने वाली महामारी का प्रकोप पिछले एक साल से भी अधिक समय से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है... हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद पहली बार एक लाख, यानी 1,00,000 तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और देश में एक-एक लाख नए केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ने लगे... फिर संक्रमण फैलने की गति कुछ धीमी हुई, और वैक्सीनेशन भी शुरू हो गया, लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ता नज़र आ रहा है... भारत में पुष्ट कोविड-19 मामलों का कुल आंकड़ा एक करोड़ 79 लाख पार कर गया है, और इसमें कुल 454 दिन लगे हैं...
तिथिकुल मामलेसमय लगा
19 मई1,01,139110 दिन
3 जून2,07,61515 दिन
13 जून3,08,99310 दिन
21 जून4,10,4618 दिन
27 जून5,08,9536 दिन
2 जुलाई6,04,6415 दिन
7 जुलाई7,19,6655 दिन
11 जुलाई8,20,9164 दिन
14 जुलाई9,06,7523 दिन
17 जुलाई10,03,8323 दिन
20 जुलाई11,18,0433 दिन
23 जुलाई12,38,6353 दिन
25 जुलाई13,36,8612 दिन
27 जुलाई14,35,4532 दिन
29 जुलाई15,31,6692 दिन
31 जुलाई16,38,8702 दिन
2 अगस्त17,50,7232 दिन
3 अगस्त18,03,6951 दिन
5 अगस्त19,08,2542 दिन
7 अगस्त20,27,0742 दिन
9 अगस्त21,53,0102 दिन
10 अगस्त22,15,0741 दिन
12 अगस्त23,29,6382 दिन
14 अगस्त24,61,1902 दिन
15 अगस्त25,26,1921 दिन
17 अगस्त26,47,6632 दिन
18 अगस्त27,02,7421 दिन
20 अगस्त28,36,9252 दिन
21 अगस्त29,05,8231 दिन
23 अगस्त30,44,9402 दिन
24 अगस्त31,06,3481 दिन
26 अगस्त32,34,4742 दिन
27 अगस्त33,10,2341 दिन
29 अगस्त34,63,9722 दिन
30 अगस्त35,42,7331 दिन
31 अगस्त36,21,2451 दिन
2 सितंबर37,69,5292 दिन
3 सितंबर38,53,4061 दिन
4 सितंबर39,36,7471 दिन
5 सितंबर40,23,1791 दिन
6 सितंबर41,13,8111 दिन
7 सितंबर42,04,6131 दिन
9 सितंबर43,70,1282 दिन
10 सितंबर44,65,8631 दिन
11 सितंबर45,62,4141 दिन
12 सितंबर46,59,9841 दिन
13 सितंबर47,54,3561 दिन
14 सितंबर48,46,4271 दिन
15 सितंबर49,30,2361 दिन
16 सितंबर50,20,3591 दिन
17 सितंबर51,18,2531 दिन
18 सितंबर52,14,6771 दिन
19 सितंबर53,08,0141 दिन
20 सितंबर54,00,6191 दिन
22 सितंबर55,62,6632 दिन
23 सितंबर56,46,0101 दिन
24 सितंबर57,32,5181 दिन
25 सितंबर58,18,5701 दिन
27 सितंबर59,92,5322 दिन
28 सितंबर60,74,7021 दिन
29 सितंबर61,45,2911 दिन
30 सितंबर62,25,7631 दिन
1 अक्टूबर63,12,5841 दिन
3 अक्टूबर64,73,5442 दिन
4 अक्टूबर65,49,3731 दिन
5 अक्टूबर66,23,8151 दिन
7 अक्टूबर67,57,1312 दिन
8 अक्टूबर68,35,6551 दिन
9 अक्टूबर69,06,1511 दिन
11 अक्टूबर70,53,8062 दिन
12 अक्टूबर71,20,5381 दिन
14 अक्टूबर72,39,3892 दिन
15 अक्टूबर73,07,0971 दिन
17 अक्टूबर74,32,6802 दिन
19 अक्टूबर75,50,2732 दिन
21 अक्टूबर76,51,1072 दिन
22 अक्टूबर77,06,9461 दिन
24 अक्टूबर78,14,6822 दिन
26 अक्टूबर79,09,9592 दिन
29 अक्टूबर80,40,2033 दिन
31 अक्टूबर81,37,1192 दिन
2 नवंबर82,29,3132 दिन
4 नवंबर83,13,8762 दिन
6 नवंबर84,11,7242 दिन
8 नवंबर85,07,7542 दिन
11 नवंबर86,36,0113 दिन
13 नवंबर87,28,7952 दिन
15 नवंबर88,14,5792 दिन
18 नवंबर89,12,9073 दिन
20 नवंबर90,04,3652 दिन
23 नवंबर91,39,8653 दिन
25 नवंबर92,22,2162 दिन
27 नवंबर93,09,7872 दिन
30 नवंबर94,31,6913 दिन
3 दिसंबर95,34,9643 दिन
5 दिसंबर96,08,2112 दिन
8 दिसंबर97,03,7703 दिन
12 दिसंबर98,26,7754 दिन
15 दिसंबर99,06,1653 दिन
19 दिसंबर1,00,04,5994 दिन
24 दिसंबर1,01,23,7785 दिन
28 दिसंबर1,02,07,8714 दिन
2 जनवरी1,03,05,7885 दिन
8 जनवरी1,04,13,4176 दिन
14 जनवरी1,05,12,0936 दिन
21 जनवरी1,06,10,8837 दिन
28 जनवरी1,07,01,1937 दिन
5 फरवरी1,08,02,5918 दिन
14 फरवरी1,09,04,9409 दिन
22 फरवरी1,10,05,8508 दिन
1 मार्च1,11,12,2417 दिन
7 मार्च1,12,10,7996 दिन
12 मार्च1,13,08,8465 दिन
16 मार्च1,14,09,8314 दिन
19 मार्च1,15,14,3313 दिन
22 मार्च1,16,46,0813 दिन
24 मार्च1,17,34,0582 दिन
26 मार्च1,18,46,6522 दिन
27 मार्च1,19,08,9101 दिन
29 मार्च1,20,39,6442 दिन
31 मार्च1,21,49,3352 दिन
1 अप्रैल1,22,21,6651 दिन
2 अप्रैल1,23,03,1311 दिन
4 अप्रैल1,24,85,5092 दिन
5 अप्रैल1,25,89,0671 दिन
6 अप्रैल1,26,86,0491 दिन
7 अप्रैल1,28,01,7851 दिन
8 अप्रैल1,29,28,5741 दिन
9 अप्रैल1,30,60,5421 दिन
10 अप्रैल1,32,05,9261 दिन
11 अप्रैल1,33,58,8051 दिन
12 अप्रैल1,35,27,7171 दिन
13 अप्रैल1,36,89,4531 दिन
14 अप्रैल1,38,73,8251 दिन
15 अप्रैल1,40,74,5641 दिन
16 अप्रैल1,42,91,9171 दिन
17 अप्रैल1,45,26,6091 दिन
18 अप्रैल1,47,88,1091 दिन
19 अप्रैल1,50,61,9191 दिन
20 अप्रैल1,53,21,0891 दिन
21 अप्रैल1,56,16,1301 दिन
22 अप्रैल1,59,30,9651 दिन
23 अप्रैल1,62,63,6951 दिन
24 अप्रैल1,66,10,4811 दिन
25 अप्रैल1,69,60,1721 दिन
26 अप्रैल1,73,13,1631 दिन
27 अप्रैल1,76,36,3071 दिन
28 अप्रैल1,79,97,2671 दिन