अम्बाला में एक शख्स ने दादी समेत 3 रिश्तेदारों को मौत के घाट उतार दिया. शनिवार (23 मई) शाम को बिचपड़ी गांव में खेतों की मिट्टी बेचने के रुपये के चलते विवाद हो गया. अभिषेक (22) ने दादी ईश्वरो देवी (95) की गोली मारकर हत्या कर दी. इस अंधाधुंध फायरिंग में बड़ा भाई संदीप, चाचा महेंद्र और चाची सुनीता भी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया. हॉस्पिटल में इलाज के दौरान संदीप के भाई और चाचा महेंद्र की भी मौत हो गई. आरोपी संदीप मौके से फरार बताया जा रहा है.
2 एकड़ खेत की मिट्टी को लेकर कहासुनी
दरअसल, दो एकड़ खेत की जमीन की मिट्टी बेचने का ठेका हुआ था. इसी मिट्टी के रुपये को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा है. अभिषेक मिट्टी के पूरे रुपये लेना चाहता था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य इसका विरोध कर रहे थे. शनिवार को अभिषेक और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच कहासुनी हो गई. अभिषेक ने पिस्तौल निकाली और एक-एक कर वहां मौजूद सभी सदस्यों को गोलियां मार दीं. वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है.
पूरे गांव में पुलिस बल तैनात, आरोपी की तलाश जारी
जानकारी के मुताबिक, महेंद्र और सुनीता की कोई संतान नहीं है. 95 वर्षीय ईश्वरो देवी अपने बेटे महेंद्र और बहू सुनीता के साथ रहती थीं. आरोपी अभिषेक भाई संदीप और माता-पिता के साथ अलग मकान में रहता था.
शहजादपुर थाना प्रभारी लखबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे. डीएसपी नारायणगढ़ सूरज चावला भी रात करीब 9:15 बजे गांव पहुंच गए. फोरेंसिक टीम और सीन ऑफ क्राइम यूनिट को भी बुलाया गया. पुलिस टीम देर रात तक 10 बजे तक गांव में जांच और पूछताछ में जुटी रही. घटनास्थल से खून के निशान व सबूत जुटाए गए हैं. गांव में पुलिस बल भी तैनात है और आरोपी की तलाश जारी है.
यह भी पढ़ेंः शादी में किराए पर लीं लग्जरी गाड़ियां...फिर गिरवी रखकर बेच दी, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़














