सूरत में मुस्लिम युवक की बेरहमी से पिटाई, गले पर पैर रखने का वीडियो वायरल; पुलिस को अब भी है शिकायत का इंतजार

Gujarat news: सूरत के अलथान इलाके में एक मुस्लिम युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नौ साल पुराने परिचय के बाद हिंदू महिला से मिलने पहुंचे युवक को भीड़ ने निशाना बनाया. पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष ने आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सूरत में मुस्लिम युवक की बेरहमी से पिटाई, गले पर पैर रखने का वीडियो वायरल
Amit thakur

Surat viral News: गुजरात (Gujarat) के सूरत शहर से दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. दरअसल, एक वायरल क्लिप में कुछ लोग एक मुस्लिम युवक को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना में एक हमलावर युवक के गले पर जूता पहने हुए पैर रखकर उसे दबाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. इंटरनेट पर इस वीडियो के आने के बाद तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं, हालांकि स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है.

यह पूरी वारदात सूरत के अलथान थाना क्षेत्र में आने वाली अटलांटा बिल्डिंग के पास की बताई जा रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक अकेले युवक को कई लोगों ने घेर रखा है. भीड़ में शामिल लोग उसे लगातार धक्का दे रहे हैं, लात-घूंसों से मार रहे हैं और भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं. इसी दौरान जब एक शख्स युवक के गले पर अपना पैर रखता है, तो आसपास खड़े लोगों का शोर भी पीछे सुनाई देता है. वीडियो के वायरल होते ही इलाके में तनाव और चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है.

9 साल से परिचित महिला से मुलाकात बनी हिंसा की वजह

पुलिस सूत्रों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक मुस्लिम समुदाय से है और वह जिस महिला से मिलने वहां पहुंचा था, जोकि हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखती है. बताया जा रहा है कि दोनों अजनबी नहीं हैं, बल्कि पिछले करीब नौ सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और उनके बीच पुराना संबंध है. घटना वाले दिन युवक इसी महिला से मिलने अटलांटा बिल्डिंग के पास आया था. लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों को दोनों का साथ दिखना रास नहीं आया और उन्होंने देखते ही देखते विवाद खड़ा कर युवक पर हमला बोल दिया.

पुलिस को अब भी शिकायत का इंतजार

इस संवेदनशील मामले की अलथान पुलिस थाना प्रभारी (पुलिस इंस्पेक्टर) निनामा ने पुष्टि तो की. उन्होंने बाकायदा बताया कि वायरल हो रहा वीडियो उन्हीं के कार्यक्षेत्र का है. उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के मुताबिक, युवक और महिला के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी या विवाद हुआ था, जिसे देख वहां मौजूद भीड़ इकट्ठा हो गई और युवक की पिटाई कर दी. इंस्पेक्टर निनामा ने स्पष्ट किया कि घटना के इतने घंटे बीत जाने के बाद भी किसी भी पक्ष ने पुलिस से संपर्क कर औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर वीडियो की पड़ताल कर रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 180 करोड़ का फ्रॉड, 1200 से ज्यादा की कमाई डूबी, मुख्य आरोपी फरार, जानें धोखाधड़ी से जुड़ा ये मामला है क्या

वीडियो सामने आने के बाद से ही इंटरनेट यूजर्स के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. जहां एक तरफ लोग सरेआम कानून हाथ में लेने और युवक के साथ अमानवीय व्यवहार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे निजी विवाद का रूप दे रहे हैं. फिलहाल, आधिकारिक शिकायत न होने के कारण पुलिस ने इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी या कानूनी कार्रवाई की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मामले पर नजर बनाई हुई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Bandra Bulldozer Action: बांद्रा डिमोलिशन के दौरान भारी बवाल, पत्थरबाजी मामले में अब तक 16 गिरफ्तार

Featured Video Of The Day
Hamza Burhan Killed: आतंकी हमजा बुरहान के जनाजे में दिखा मोस्ट वांटेंड टेररिस्ट सैयद सलाहुद्दीन