विज्ञापन

कभी सोचा है नारियल में पानी कहां से आता है? जानिए कैसे बनता है इतना मीठा और साफ लिक्विड

How Water Forms Inside Coconut : गर्मी में ठंडा नारियल पानी पीते वक्त क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर बंद नारियल के अंदर इतना साफ और मीठा पानी आता कहां से है? बिना किसी मिलावट के यह पानी कैसे तैयार होता है, यह सवाल काफी दिलचस्प है. दरअसल, इसके पीछे पेड़ की एक पूरी साइंटिफिक प्रक्रिया काम करती है, जो इसे एक नेचुरल और हेल्दी ड्रिंक बनाती है.

कभी सोचा है नारियल में पानी कहां से आता है? जानिए कैसे बनता है इतना मीठा और साफ लिक्विड
नारियल के अंदर पानी कैसे बनता है? जानिए एंडोस्पर्म का साइंस

How Water Forms Inside Coconut : गर्मी आते ही सड़क किनारे नारियल पानी पीने वालों की भीड़ बढ़ने लगती है. लोग इसे नेचुरल एनर्जी ड्रिंक मानकर पीते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर नारियल के अंदर इतना मीठा और साफ पानी आता कहां से है? सबसे दिलचस्प बात यह है कि पूरी तरह बंद नारियल के अंदर इतना साफ, मीठा और पौष्टिक पानी आखिर तैयार कैसे होता है. दरअसल नारियल के अंदर मौजूद पानी पेड़ खुद तैयार करता है, जो एक नेचुरल और पोषक तत्वों से भरपूर फ्लुइड होता है. इसके पीछे पेड़ की जड़ों, तने और फल के विकास से जुड़ी पूरी साइंटिफिक प्रक्रिया काम करती है.

नारियल के अंदर का पानी आखिर होता क्या है? (How coconut water forms?)

साइंस की भाषा में नारियल के अंदर मौजूद इस तरल को “एंडोस्पर्म” कहा जाता है. यह वही न्यूट्रिशन से भरपूर लिक्विड होता है, जो नारियल के बीज को बढ़ने और विकसित होने में मदद करता है. शुरुआत में नारियल के अंदर ज्यादा हिस्सा इसी पानी से भरा होता है. नारियल का पेड़ अपनी जड़ों के जरिए जमीन से पानी और खनिजों को अवशोषित करता है.

इसके बाद पेड़ के अंदर मौजूद जाइलम नाम के टिश्यू इस पानी को तने के जरिए तने के जरिए फल तक पहुंचाते हैं. यही पानी धीरे-धीरे नारियल के फल के अंदर जमा होने लगता है. यह पूरी तरह फिल्टर्ड और नेचुरल प्लांट फ्लुइड होता है, जिसे पेड़ खुद तैयार करता है. यही वजह है कि नारियल पानी इतना साफ और हल्का मीठा होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

फिर कैसे बनती है नारियल की मलाई? (How does coconut cream form?)

जैसे-जैसे नारियल बड़ा होता है और पकता है, उसके अंदर मौजूद यही लिक्विड धीरे-धीरे सफेद गूदे यानी मलाई में बदलने लगता है. शुरुआत में यह गूदा काफी नरम और जेली जैसा होता है, लेकिन समय के साथ सख्त हो जाता है. जो अतिरिक्त लिक्विड बच जाता है, वही नारियल पानी कहलाता है.

क्यों माना जाता है इतना हेल्दी? (Why is coconut water considered healthy?)

नारियल पानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और दूसरे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए अच्छा माना जाता है. नारियल पानी की सबसे खास बात यह है कि यह प्राकृतिक रूप से पूरी तरह सील रहता है.

मोटे और सख्त खोल के अंदर बंद रहने की वजह से यह लंबे समय तक बाहरी धूल, गंदगी और बैक्टीरिया से सुरक्षित रहता है. यही वजह है कि ताजा नारियल पानी को काफी साफ और नेचुरल ड्रिंक माना जाता है. हालांकि एक बार नारियल खुलने के बाद इसे जल्दी पी लेना बेहतर माना जाता है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. नारियल के अंदर पानी कैसे बनता है?
नारियल का पेड़ जड़ों से पानी और मिनरल्स लेकर उसे फल में जमा करता है, जो एंडोस्पर्म बन जाता है.

Q2. एंडोस्पर्म क्या होता है?
यह एक पोषक तरल होता है जो बीज के विकास में मदद करता है.

Q3. नारियल पानी मीठा क्यों होता है?
नेचुरल प्रोसेस में फिल्टर होने और मिनरल्स के कारण इसका स्वाद हल्का मीठा होता है.

Q4. नारियल पानी कितना हेल्दी होता है?
यह हाइड्रेशन के लिए अच्छा माना जाता है और इसमें कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं.

Also Read:

पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? खरीदते वक्त ऐसे पहचानें पानी से भरा नारियल, वरना पैसे हो जाएंगे बर्बाद

Paan Nariyal Laddu Recipe: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे ये पान वाले लड्डू, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

Mint Leaves Benefits: पाचन से लेकर सांसों की बदबू तक, पुदीने की पत्तियां शरीर को दे सकती हैं ये 10 फायदे

Gulab Sharbat Recipe: घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, खुशबू और स्वाद ऐसा कि बाजार वाला लगेगा फीका

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com