विज्ञापन

सब्जी-फलों और फूड्स को प्लास्टिक रैप से क्यों लपेटते हैं दुकानदार? जानिए क्लिंग फिल्म के फायदे

Benefits Of Cling Film: कई दुकानदार फल, सब्जी और खाने की चीज़ों को जल्दी खराब होने से बचाने के लिए क्लिंग फिल्म का इस्तेमाल करते हैं. जानिए क्या होती है क्लिंग फिल्म.

सब्जी-फलों और फूड्स को प्लास्टिक रैप से क्यों लपेटते हैं दुकानदार? जानिए क्लिंग फिल्म के फायदे
Cling Film Or Plastic Wrap
Pexels

Benefits Of Cling Film Or Plastic Wraps: जब आप किसी सुपरमार्केट, बेकरी या फल सब्जी की दुकान पर जाते हैं तो आपने देखा होगा कई खाने की चीज़ों पर एक पतली पारदर्शी प्लास्टिक शीट लिपटी रहती है. इस शीट को क्लिंग शीट या प्लास्टिक रैप कहते हैं. पिछले कुछ समय से दुकानों और सुपरमार्केट्स में इसका इस्तेमाल काफी बढ़ गया है क्योंकि ये खाने को ज्यादा समय तक सुरक्षित रख पाती है और सड़ने से बचाती है.

क्या होती है क्लिंग फिल्म? (What Is cling Film)

क्लिंग फिल्म एक पतली और लचीली प्लास्टिक फिल्म होती है जो किसी भी कंटेनर या खाद्य पदार्थ की सतह से आसानी से चिपक जाती है. इसकी खासियत ये है की यह हवा और नमी के संपर्क को कम कर देती है जिससे खाने की गुणवत्ता या क्वालिटी लंबे समय तक बनी रहती है.

क्लिंग फिल्म के फायदे- (Benefits Of Cling Film Or Plastic Wrap)

ताजगी बनाए रखती है

इस फिल्म की मदद से फल, सब्जियां और तैयार भोजन ज्यादा समय तक ताजा बने रहते हैं. इसे लगाने से स्वाद और टेक्सचर जल्दी खराब नहीं होता.

धूल और गंदगी से बचाती है

खुले में रखे खाद्य पदार्थों पर धूल-गंदगी, कीड़े-मकौड़ों और अन्य बाहरी कणों का खतरा रहता है. क्लिंग फिल्म एक सुरक्षा कवच का काम करती है.

नमी बनाए रखने में मिलती है मदद

कुछ फल और सब्जियां जल्दी सूख जाते हैं. क्लिंग फिल्म उनकी नेचुरल नमी बने रखने में मदद करती है.

फूड वेस्टेज कम होता है 

जब खाना ज्यादा समय तक ताजा रहता है तो उसके खराब हो जाने की सम्भावना कम हो जाती है.

क्लिंग फिल्म का सही इस्तेमाल कैसे करें?

क्लिंग फिल्म को जरूरत के अनुसार काटें. इसे पूरी सतह पर अच्छी तरह चिपका दें ताकि हवा अंदर न जा सके. गर्म भोजन को तुरंत क्लिंग फिल्म से न ढकें. पहले उसे थोड़ा ठंडा होने दें. एक बार इस्तेमाल की गई क्लिंग फिल्म को दोबारा इस्तेमाल करने से बचें.

इस बात का रखें ध्यान 

बहुत गर्म भोजन या माइक्रोवेव में तभी इस्तेमाल करे जब पैकिंग पर माइक्रोवेव सेफ लिखा हो.

यह भी पढ़ें- Summer Vegetables: तेज धूप और लू से बचना है? डाइट में शामिल करें ये 7 पौष्टिक सब्जियां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benefits Of Cling Film, What Is Cling Film, Cling Film Or Thin Plastic Wrap Uses Advantages Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com