विज्ञापन

Parama Ekadashi 2026: परम एकादशी व्रत का पूरा पुण्यफल पाना है तो जान लें इस दिन क्या करें और क्या न करें

Parama Ekadashi 2026: धर्मशास्त्र में अधिक मास में पड़ने वाली जिस परम एकादशी को श्री हरि की साधना-आराधना, व्रत-उपवास आदि के लिए सबसे उत्तम माना गया है, वह 11 जून 2026 को पड़ेगी. इस पावन तिथि पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद और सुख-सौभाग्य की मनोकामना को पूरा करने के लिए क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए, जानने के लिए पढ़ें ये लेख. 

Parama Ekadashi 2026: परम एकादशी व्रत का पूरा पुण्यफल पाना है तो जान लें इस दिन क्या करें और क्या न करें
Parama Ekadashi 2026: परम एकादशी पर इन बातों का रखें ध्यान 
NDTV

Parama Ekadashi 2026 Dos and donts: हिंदू धर्म में प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष और शुक्लपक्ष में पड़ने वाली एकादशी का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है क्योंकि यह भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा के लिए सबसे ज्यादा शुभ और फलदायी होती है. भगवान विष्णु का अंश कही जाने वाली एकादशी का महत्व तब और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जब यह अधिकमास या फिर कहें पुरुषोत्तम मास में पड़ती है, जो स्वयं श्री हरि को समर्पित होता है. पंचांग के अनुसार इसी पुरुषोत्तम मास या फिर कहें अधिक मास की आखिरी एकादशी यानि परम एकादशी का व्रत 11 जून 2026, गुरुवार के दिन रखा जाएगा. आइए जानते हैं कि भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए परम एकादशी वाले दिन क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए. 

परम एकादशी पर क्या करें 

Latest and Breaking News on NDTV
  1. परम एकादशी व्रत वाले दिन शुभता की दृष्टि से व्यक्ति को पीले रंग के धुले हुए वस्त्र पहनने चाहिए. 
  2. परम एकादशी वाले दिन व्यक्ति को पीले वस्त्र, पीले फल, पीले अनाज, पीले रंग की मिठाई, आदि का दान करना चाहिए. 
  3. परम एकादशी व्रत वाले दिन खली समय में तुलसी की माला से भगवान विष्णु के मंत्र का जप करना चाहिए. 
  4. परम एकादशी का पुण्यफल पाने के लिए व्यक्ति को श्री हरि के मंत्रों का जप और उनका कीर्तन करना चाहिए. 
  5. परम एकादशी वाले दिन व्यक्ति को सात्विक चीजों को ग्रहण करते हुए यदि संभव हो तो भूमि में शयन करना चाहिए. 
  6. परम एकदशी व्रत वाले दिन भगवान विष्णु की पूजा में किसी भी चीज का भोग लगाते समय विष्णुप्रिया कहलाने वाली तुलसी की पत्तियों को विशेष रूप से अर्पित करना चाहिए.
  7. परम एकादशी का व्रत तब तक अधूरा रहता है, जब तक आप इसका शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पारण नहीं करते हैं. ऐसे में परम एकादशी व्रत का पारण अवश्य करें. 

परम एकादशी पर क्या न करें

Latest and Breaking News on NDTV
  • परम एकादशी वाले दिन व्यक्ति को अपवित्र अवस्था में नहीं रहना चाहिए. 
  • परम एकादशी वाले दिन व्यक्ति को काले रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए. 
  • परम एकादशी पर भूलकर भी तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए. 

Gupt Navratri 2026 Date: आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि कब है? जानें 10 महाविद्या की पूजा के बड़े लाभ

  • परम एकादशी व्रत वाले दिन चावल और तामसिक चीजों का भूलकर भी सेवन न करें. 
  • परम एकादशी वाले दिन किसी दूसरे का दिया हुआ अन्न आदि का सेवन नहीं करना चाहिए. 
  • परम एकादशी पर ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और दिन में नहीं सोना चाहिए. 
  • हिंदू मान्यता के अनुसार परम एकादशी के दिन पुण्यफल की चाह रखने वाले व्यक्ति को अपने बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं कटवाना चाहिए. 
  • परम एकादशी व्रत वाले दिन भूलकर भी किसी के प्रति गलत विचार नहीं लाना चाहिए और न ही क्रोध या विवाद करना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Param Ekadashi 2026, Adhik Maas 2026, Bhagwan Vishnu, Ekadashi Vrat Dos And Don'ts, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com