विज्ञापन

Padmini Ekadashi 2026: पद्मिनी एकादशी पर आज किन उपायों को करने पर बरसेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद?

Padmini Ekadashi Puja Remedies: हिंदू धर्म में प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष और शुक्लपक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. मान्यता है कि सभी एकादशी तिथियों में भगवान श्री विष्णु के समान फल देने की शक्ति होती है क्योंकि इसका प्राकट्य श्री हरि के शरीर से हुआ है. आज अधिक मास की पद्मिनी एकादशी पर पूजा के किस उपाय को करने पर कष्ट दूर और कामनाएं पूरी होती हैं, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. 

Padmini Ekadashi 2026: पद्मिनी एकादशी पर आज किन उपायों को करने पर बरसेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद?
Padmini Ekadashi Ki Puja Ke Upay: पद्मिनी एकादशी की पूजा के उपाय
NDTV

Padmini Ekadashi Ki Puja Ke Upay: सनातन परंपरा में शंख, चक्र और गदा धारण करने वाले भगवान विष्णु की पूजा के लिए एकादशी तिथि का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. इस पावन तिथि का महत्व तब और अधिक बढ़ जाता है, जब यह अधिक मास जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है, उसमें पड़ती है और पुरुषोत्तमी एकादशी कहलाती है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ अधिक मास की प​द्मिनी एकादशी है, जिसे पुराणों में अत्यंत ही पुण्यदायी माना गया है. आइए जानते हैं कि आज भगवान विष्णु की पूजा में किस उपाय को करने से बड़ी से बड़ी मनोकामना शीघ्र ही पूरी होती है. 

अधिक मास की पद्मिनी एकादशी के उपाय (Padmini Ekadashi Remedies)

1. तुलसी पूजा से पूरी होगी धन-धान्य की मनोकामना

Latest and Breaking News on NDTV

पुराणों में एकादशी व्रत की पूजा तुलसी के बगैर अधूरी मानी गई है. मान्यता है कि भगवान श्री विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है क्योंकि वह माता लक्ष्मी की प्रतीक हैं. ऐसे में आज पद्मिनी एकादशी व्रत की पूजा में विष्णुप्रिया कहलाने वाली तुलसी के पत्र और उनकी पूजा से जुड़े उपाय करना बिल्कुल न भूलें. पद्मिनी एकादशी व्रत का पुयफल पाने के लिए आज तुलसी जी की सेवा करें.

प्रात:काल स्नान के बाद तुलसी को जल अर्पित करें तथा शाम के समय गाय के दूध से बने शुद्ध घी का दीया जलाकर तुलसी जी की 11 अथवा 21 बार ॐ नमो नारायणाय मंत्र का जाप करते हुए परिक्रमा करें. मान्यता है कि किसी भी एकादशी व्रत वाले दिन इस महाउपाय को करने पर भगवान विष्णु संग माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है, जिससे साधक के आर्थिक कष्ट दूर होते हैं और उसे धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है. 

2. रोजी-रोजगार दिलाने वाला महाउपाय 

Latest and Breaking News on NDTV

यदि आप इन दिनों बेरोजगार चल रहे हैं या फिर करियर और कारोबार में आपको तमाम तरह की बाधाएं आ रही हैं तो आज श्री हरि की कृपा से मनचाहा रोजगार पाने के लिए हल्दी, सुपाड़ी और सिक्के से जुड़ा उपाय पूजा के दौरान जरूर करें. हिंदू मान्यता के अनुसार एकादशी व्रत वाले दिन यदि एक पीले कपड़े में खड़ी हल्दी की गांठ, एक सिक्का और एक पूजा वाली सुपाड़ी को बांध कर भगवान विष्णु को अर्पित किया जाए और श्री हरि के मंत्रों का श्रद्धा और विश्वास के साथ जप किया जाए तो करियर-कारोबार से जुड़ी मनोकामना शीघ्र ही पूरी होती है.  

3. पद्मिनी एकादशी पर मंत्र से पूरी होगी मनोकामना

Latest and Breaking News on NDTV

सनातन परंपरा में भगवान विष्णु जिन्हें श्रीहरि, माधव, पुरुषोत्तम आदि से पूजा जाता है, उन्हें शीघ्र प्रसन्न करने के लिए मंत्र जप का उपाय काफी प्रभावी माना जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करने के बाद शुद्ध देशी घी का दीया जलाकर श्री हरि के मंत्रों का तुलसी की माला से जाप करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी होती हैं. ऐसे में अपने कष्टों को दूर और कामनाओं को पूरा करने के लिए आज अधिक मास की पद्मिनी एकादशी पर नीचे दिये गये किसी एक मंत्र का जप अपनी श्रद्धा के अनुसार अवश्य करें. 

Padmini Ekadashi 2026:अधिक मास की पद्मिनी एकादशी का पूरा पुण्यफल पाना है तो आज भूलकर न करें ये 10 काम

'ॐ श्री विष्णवे नमः'
'श्री नारायणाय नम:'
'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' 

4. किन चीजों के दान से मिलेगा पद्मिनी एकादशी का पुण्यफल?

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू मान्यता के अनुसार किसी भी व्रत या पर्व पर देवी-देवताओं की पूजा के अलावा दान करने का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. ऐसे में आज पद्मिनी एकादशी का पुण्यफल पाने और जीवन से जुड़े तमाम तरह के दोष को दूर करने के लिए कुछ चीजों का दान मंदिर के पुजारी या फिर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जरूर करना चाहिए. तीन साल में एक बार आने वाली इस पावन एकादशी पर आज पुण्यफल पाने के लिए व्यक्ति को मौसमी फल, पीले वस्त्र, चने की दाल, गुड़, शीतल जल या फिर शरबत, धन आदि का दान करना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com