विज्ञापन

Nautapa 2026: नौतपा में सूर्यदेव बरसाएंगे आग! करें इन 4 चीजों का दान, समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, जीवन में आएगी सुख-शांति

Nautapa 2026 Daan: नौतपा का अर्थ है नौ दिनों की भारी तपन. इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा, और यही समय निर्धारित करेगा कि मानसून कैसा होगा. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नौतपा में किन चीजों का दान करना लाभदायी होता है...

Nautapa 2026: नौतपा में सूर्यदेव बरसाएंगे आग! करें इन 4 चीजों का दान, समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, जीवन में आएगी सुख-शांति
नौतपा 2026
AI

Nautapa 2026: हिन्दू धर्म में नौतपा बेहद महत्वपूर्ण और खास माना जाता है. इस दौरान सूर्यदेव आग बरसाते हैं यानी अपनी पूरी ऊर्जा के साथ होते हैं और इसी कारण धरती पर तापमान भी बहुत बढ़ जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब ग्रहों के राजा यानी सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तब से नौतपा की शुरुआत हो जाती है. पंचांग के अनुसार इस साल सूर्यदेव 25 मई यानी कल रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और नौतपा की शुरुआत हो जाएगी, जो 2 जून तक रहेगा. नौतपा सिर्फ गर्मी से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह मानसून और कृषि के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है. मान्यता है कि जितनी भीषण गर्मी और सूखा नौतपा के दौरान पड़ेगा, मानसून उतना ही अच्छा और लंबा होने की संभावना बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: Nautapa 2026: नौतपा के 9 दिनों में भूलकर भी न करें ये काम, सूर्य देव को प्रसन्न करने के आसान उपाय

नौतपा में दान

शास्त्रों के अनुसार नौतपा में जरूरतमंद लोगों को कुछ चीजों का दान करना बेहद फलदायी होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नौतपा में कुछ खास चीजों का दान करने से जीवन की समस्याएं कम होती हैं और सुख-शांति का वास होता है. साथ ही ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और पितरों का भी आशीर्वाद बना रहता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे है कि नौतपा में किन चीजों का दान करना लाभदायक होता है. आइए जानते हैं...

Latest and Breaking News on NDTV

1. खरबूजा

शास्त्रों के अनुसार नौतपा के दौरान खरबूजे का दान करना बेहद फायदेमंद होता है. इस फल में पानी की मात्रा अधिक होती है और शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. साथ ही माना जाता है कि खरबूजे का दान करने से सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव होते हैं.

2. पानी

नौतपा में भीषण गर्मी पड़ती है, ऐसे में पानी का दान करना बेहद पुण्यदायी होता है. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जल का दान करने से व्यक्ति के जीवन के कष्ट कम होते हैं और मानसिक शांति बढ़ती है. साथ ही सूर्यदेव भी अपनी विशेष कृपा बनाए रखते हैं.

3. गेहूं या चावल

नौतपा के 9 दिन जरूरतमंद लोगों को गेहूं और चावल का दान करना बेहद फायदेमंद माना जाता है. माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को कभी भी अन्न की कमी नहीं झेलनी पड़ती और पितरों का आशीर्वाद भी बना रहता है.

4. पंखे का दान

शास्त्रों के अनुसार नौतपा में गर्मी से राहत दिलाने वाली चीजों का दान करना बेहद फायदेमंद होता है. ऐसे में आप हॉस्पिटल, मंदिर या जरूरतमंद लोगों को पंखे का दान कर सकते हैं. इससे व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता नहीं आती और सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com