विज्ञापन

चप्पल-जूते का चोरी हो जाना शुभ या अशुभ? जानें फुटवियर से जुड़े ज्योतिष नियम

Jute Chori Ho Jaye To Kya Kare: ज्योतिष के अनुसार शरीर के निचले हिस्से विशेष रूप पैर और उसमें पहने जाने वाले जूते-चप्पल का संबंध शनि  ग्रह से होता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या फुटवियर भी किसी व्यक्ति के सौभाग्य या दुर्भाग्य का कारण बन सकता है? जूते-चप्पल से जुड़े ज्योतिष नियम के बारे में विस्तार से जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. 

चप्पल-जूते का चोरी हो जाना शुभ या अशुभ? जानें फुटवियर से जुड़े ज्योतिष नियम
Footwear vastu rules: घर में जूते-चप्पल कहां और कैसे रखना चाहिए? 
NDTV

Ghar Mein Jute Chappal Kaha Rakhe: पैरों में पहने जाने वाले जूते-चप्पलों का संबंध सिर्फ आपकी पर्सनालिटी से ही नहीं बल्कि आपके सुख और सौभाग्य से भी होता है. ज्योतिष के अनुसार पैरों में पहने वाले फुटवियर का कनेक्शन शनि ग्रह से होता है. ऐसे में सवाल उठता है कि पैरों में शाइन करते हुए शूज हों या फिर बेहद सुंदर डिजाइन वाली चप्पल उसे घर में किस जगह पर उतारकर रखना चाहिए? क्या घर के किसी कोने में इधर-उधर बिखरे पड़े फुटवियर हमारे जीवन पर कुछ प्रभाव डालते हैं? अगर किसी मंदिर से हमारे जूते चोरी हो जाएं तो यह शुभ या अशुभ होता है? जूते से जुड़े सभी ज्योतिष नियम और सवालों के जवाब को आइए विस्तार से जानते हैं. 

जूते-चप्पल चोरी होना शुभ या अशुभ?

अगर मंदिर जाने पर आपकी नई या पुरानी चप्पल चोरी हो जाती है या फिर आपके जूते कोई दूसरा व्यक्ति लेकर चला जाता है तो आपको उसके लिए बिल्कुल गम नहीं करना चाहिए क्योंकि ज्योतिष के अनुसार यह किसी बड़ी समस्या के दूर होने या फिर किसी बड़ी परेशानी से बचने का संकेत होता है. ज्योतिष के अनुसार मंदिर से चप्पल या जूते का चोरी होना शनि संबंधी कष्टों में कमी होने का संकेत माना जाता है. '

अगर कोई आपकी चप्पल पहन कर चला जाए तो क्या करें?

Latest and Breaking News on NDTV

कई बार तमाम मंदिरों या फिर तीर्थ स्थलों पर लोगों की चप्पलें बदल जाती हैं. जाने-अनजाने में लोग दूसरे की चप्पल पहन कर चले जाते हैं. ऐसी स्थिति में क्या किसी दूसरे की चप्पल या जूता पहनकर घर वापस आना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार ऐसा कभी नहीं करना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार यदि कोई आपकी चप्पल पहन कर चला गया तो इसका मतलब वह आपकी विपदाएं और दुर्भाग्य को अपने साथ लेकर चला गया. ऐसे में किसी दूसरे व्यक्ति की चप्पल पहनकर आने की बजाय नंगे पैर वापस आना उचित होता है. 

घर में कहां और कैसे रखें जूते-चप्पल?

Latest and Breaking News on NDTV

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में सभी सामान की तरह जूते-चप्पल को रखने के लिए भी एक सही दिशा और स्थान होता है. वास्तु नियमों के अनुसार घर में जूते और चप्पल हमेशा दक्षिण या फिर दक्षिण पश्चिम दिशा में किसी बंद रैक में सलीके से रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार जूते और चप्पल को कभी भी पूर्व, उत्तर या फिर ईशान कोण की दिशा में नहीं रखना चाहिए. देवताओं से जुड़ी दिशा में जूते-चप्पल रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इस दिशा में फु​टवियर रखने पर दुख-दुर्भाग्य बढ़ता है. 

यहां भूलकर भी न उतारें जूते 

Latest and Breaking News on NDTV

ज्योतिष के अनुसार जूते-चप्पल को कभी भी घर के मुख्य दरवाजे के सामने या दरवाजे पर नहीं उतारना चाहिए क्योंकि दरवाजा वह स्थान होता है, जहां से आपके घर में गुडलक या फिर कहें सुख-सौभाग्य का प्रवेश होता है. ज्योतिष के अनुसार दरवाजे के सामने बिखरे और उलटे पड़े जूते-चप्पल अक्सर घर के लोगों के लिए कलह और कष्ट का कारण बनता है. 

महाभारत के अनुसार घोर पाप और नरक से बचने के लिए एकादशी समेत इन 6 मौकों पर भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अन्न

कभी न पहनें ऐसे जूते-चप्पल 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जूते और चप्पल का संबंध शनि ग्रह से होता है. ऐसे में कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति के चप्पल और जूते नहीं पहनने चाहिए. ज्योतिष के अनुसार दूसरों के फुटवियर पहनने से उनकी नकारात्मक ऊर्जा का असर आपके जीवन पर पड़ सकता है. ऐसे में दुख-दुर्भाग्य से बचने के लिए भूलकर भी दूसरों की चप्पल या जूते को नहीं पहनना चाहिए. इसी प्रकार कभी भी टूटी हुई चप्पल या फटे हुए गंदे जूते नहीं पहनने चाहिए. ऐसे चप्पल और जूते अक्सर आपके जीवन में सुख, सौभाग्य और सफलता में बाधक बनते हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com