तेलंगाना की नगरकुरनूल लोकसभा सीट (Nagarkurnool Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस के येलहिया नंदी ने जीत हासिल की थी. उन्हें 4,20,075 वोट मिले थे, जबकि TRS के मंदा जगन्नाथ 4,03,399 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1967 में यह सीट कांग्रेस के जे.बी.एम राव के हाथ में थी. 1971 में TPS के एम भेशमदेव, 1977 में कांग्रेस के मेल्ला भेशमदेव, 1980 में कांग्रेस के अनंतमारुलु मल्लू, 1984 में TDP के तुलसीराम, 1989 में कांग्रेस के अनाथा रामुलु, 1991 में कांग्रेस के मल्लू रवि, 1996 में TDP के एम जगन्नाथ, 1998 में कांग्रेस के मल्लू रवि, 1999 व 2004 में TDP के मांडा जगन्नाथ, 2009 में कांग्रेस के एम जगन्नाथ ने यहां अपना कब्जा किया था.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं, जिनमें वानापर्थी, गडवाल, आलमपुर, नगरकुरनूल, अचम्पेट, कलवाकुर्ती व कोल्लापूर शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
आदिलाबाद | सोयम बापू राव | बीजेपी | जीते |
भोंगिर | कोमति रेड्डी वेंकट रेड्डी | कांग्रेस | जीते |
चेवेल्ला | डॉ. जी. रंजीथ रेड्डी | टीआरएस | जीते |
हैदराबाद | असदुद्दीन ओवैसी | एआईएमआईएम | जीते |
करीमनगर | बंदी संजय कुमार | बीजेपी | जीते |
खम्मम | नामा नागेश्वर राव | टीआरएस | जीते |
महबूबाबाद | कविता मलोतू | टीआरएस | जीते |
महबूबनगर | मन्ने श्रीनिवास रेड्डी | टीआरएस | जीते |
मल्काजगिरी | अनुमुला रेवंत रेड्डी | कांग्रेस | जीते |
मेदक | कोटा प्रभाकर रेड्डी | टीआरएस | जीते |
नगरकुरनूल | पोतुगंती रामुलू | टीआरएस | जीते |
नलगोंडा | उत्तम कुमार रेड्डी नालमदा | कांग्रेस | जीते |
निजामाबाद | अरविंद धर्मपुरी | बीजेपी | जीते |
पेद्दापल्ली | वेंकटेश नेता बोरलाकुंटा | टीआरएस | जीते |
सिकंदराबाद | जी. किशन रेड्डी | बीजेपी | जीते |
वारंगल | दयाकर पसूनूरी | टीआरएस | जीते |
ज़हीराबाद | बी.बी. पाटिल | टीआरएस | जीते |
Advertisement