तेलंगाना की महबूबाबाद लोकसभा सीट (Mahabubabad Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के प्रो. अजमीरा सीताराम नाइक ने जीत हासिल की थी. उन्हें 3,20,569 वोट मिले थे और 2,85,577 वोट हासिल कर कांग्रेस के बलराम नाइक दूसरे पायदान पर रहे थे. यह लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है.
महबूबाबाद लोकसभा सीट से 1957 और 1962 में कांग्रेस के एटिकाला मधुसूदन राव, और फिर 1962 में ही कांग्रेस के सुरेंद्र रेड्डी जीते थे. उसके बाद इस सीट का अस्तित्व खत्म हो गया था. फिर परिसीमन के उपरांत 2009 में यहां पहली बार चुनाव हुए, जिनमें कांग्रेस के बलराम नाइक ने जीत हासिल की.
प्रो. अजमीरा सीताराम नाइक ने एमएससी, पीएचडी तक शिक्षा प्राप्त की है.
इस लोकसभा सीट के अंतर्गत 7 विधानसभा सीटे आती हैं, जिनमें दोरनकाल, महबूबाबाद, नरसंपेट, मुलुग, पिनपाका, येल्लांडु और भद्राचलम शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
आदिलाबाद | सोयम बापू राव | बीजेपी | जीते |
भोंगिर | कोमति रेड्डी वेंकट रेड्डी | कांग्रेस | जीते |
चेवेल्ला | डॉ. जी. रंजीथ रेड्डी | टीआरएस | जीते |
हैदराबाद | असदुद्दीन ओवैसी | एआईएमआईएम | जीते |
करीमनगर | बंदी संजय कुमार | बीजेपी | जीते |
खम्मम | नामा नागेश्वर राव | टीआरएस | जीते |
महबूबाबाद | कविता मलोतू | टीआरएस | जीते |
महबूबनगर | मन्ने श्रीनिवास रेड्डी | टीआरएस | जीते |
मल्काजगिरी | अनुमुला रेवंत रेड्डी | कांग्रेस | जीते |
मेदक | कोटा प्रभाकर रेड्डी | टीआरएस | जीते |
नगरकुरनूल | पोतुगंती रामुलू | टीआरएस | जीते |
नलगोंडा | उत्तम कुमार रेड्डी नालमदा | कांग्रेस | जीते |
निजामाबाद | अरविंद धर्मपुरी | बीजेपी | जीते |
पेद्दापल्ली | वेंकटेश नेता बोरलाकुंटा | टीआरएस | जीते |
सिकंदराबाद | जी. किशन रेड्डी | बीजेपी | जीते |
वारंगल | दयाकर पसूनूरी | टीआरएस | जीते |
ज़हीराबाद | बी.बी. पाटिल | टीआरएस | जीते |
Advertisement