तेलंगाना की खम्मम लोकसभा सीट (Khammam Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में YSR कांग्रेस पार्टी के पोंगुलेती श्रीनिवास रेड्डी ने जीत हासिल की थी. उन्हें 4,22,434 वोट मिले थे और 4,10,230 वोट हासिल कर TDP के नामा नागेश्वर राव दूसरे पायदान पर रहे थे.
खम्मम लोकसभा सीट से 1957 में CPI के टी.बी. विट्ठल राव, 1962, 1967, 1971 में कांग्रेस के टी. लक्ष्मी कान्तम्मा, 1977, 1980 में कांग्रेस के जलागम कोंडाला राव, 1984, 1989 में कांग्रेस के जलागम वेंगाला राव, 1991 में कांग्रेस के पी.वी. रंगैया नायडू, 1996 में CPM में वीरभद्रम ताम्मिणेनि, 1998 में कांग्रेस के नदेंदला भास्कर राव, 1999 और 2004 में कांग्रेस की रेणुका चौधरी, 2009 में TDP की नामा नागेश्वर राव ने जीत हासिल की थी.
पांगुलेटी श्रीनिवासा रेड्डी ने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है.
खम्मम लोकसभा सीट के अंतर्गत 7 विधानसभा सीटे आती है, जिनमें खम्मम, पालेर, माधिरा, वीरा, साथुपल्ली, कोठागुडेम और अस्वारोपता शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
आदिलाबाद | सोयम बापू राव | बीजेपी | जीते |
भोंगिर | कोमति रेड्डी वेंकट रेड्डी | कांग्रेस | जीते |
चेवेल्ला | डॉ. जी. रंजीथ रेड्डी | टीआरएस | जीते |
हैदराबाद | असदुद्दीन ओवैसी | एआईएमआईएम | जीते |
करीमनगर | बंदी संजय कुमार | बीजेपी | जीते |
खम्मम | नामा नागेश्वर राव | टीआरएस | जीते |
महबूबाबाद | कविता मलोतू | टीआरएस | जीते |
महबूबनगर | मन्ने श्रीनिवास रेड्डी | टीआरएस | जीते |
मल्काजगिरी | अनुमुला रेवंत रेड्डी | कांग्रेस | जीते |
मेदक | कोटा प्रभाकर रेड्डी | टीआरएस | जीते |
नगरकुरनूल | पोतुगंती रामुलू | टीआरएस | जीते |
नलगोंडा | उत्तम कुमार रेड्डी नालमदा | कांग्रेस | जीते |
निजामाबाद | अरविंद धर्मपुरी | बीजेपी | जीते |
पेद्दापल्ली | वेंकटेश नेता बोरलाकुंटा | टीआरएस | जीते |
सिकंदराबाद | जी. किशन रेड्डी | बीजेपी | जीते |
वारंगल | दयाकर पसूनूरी | टीआरएस | जीते |
ज़हीराबाद | बी.बी. पाटिल | टीआरएस | जीते |
Advertisement