NDTV Khabar
होम | चुनाव |   पुदुच्चेरी चुनाव कार्यक्रम 

पुदुच्चेरी विधानसभा चुनाव 2023 कार्यक्रम

&ndsp;

Election 2021 के तहत पुदुच्चेरी में सिर्फ एक ही चरण में 6 अप्रैल को मतदान करवाया जाएगा. मुख्य चुनाव आयुक्त ने पुदुच्चेरी इलेक्शन 2021 (Puducherry Elections 2021) के कार्यक्रम की घोषणा 26 फरवरी को की थी, और साथ ही चार अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की भी. पुदुच्चेरी चुनाव 2021 के तहत केंद्रशासित प्रदेश की 30 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा, और बहुमत पाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 16 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी. इलेक्शन 2021 में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच होगा. 2016 में कांग्रेस को अन्य पार्टियों के समर्थन से बहुमत हासिल हुआ था, लेकिन हाल ही में कुछ इस्तीफों के चलते सरकार अल्पमत में आ गई थी, और पुदुच्चेरी में राष्ट्रपति शासन लागू है. विधानसभा चुनाव 2021 एक साथ पांच राज्यों (जिनमें एक केंद्रशासित प्रदेश शामिल है) - केरल, असम, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और पश्चिम बंगाल - में होगा. सभी पांचों राज्यों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा 26 फरवरी को की गई थी. यूज़र विधानसभा चुनाव 2021 के कार्यक्रम तथा मतदान तिथियों की विस्तार से जानकारी ndtv.in पर हासिल कर सकते हैं.

Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com