NDTV Khabar
होम | चुनाव |   उम्मीदवार को जानिए 

Live:उर्मिला मातोंडकर | मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम 2023

जानीमानी बॉलीवुड अदाकारा उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) कांग्रेस (Congress) में शामिल हो चुकी हैं. उर्मिला (Urmila Matondkar) ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. पार्टी में शामिल होने से पहले उर्मिला (Urmila Matondkar) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात भी की थी.  उर्मिला कांग्रेस की ओर से मुंबई उत्तर सीट से लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) लड़ रही हैं. चुनाव 2019 (Election 2019) में बॉलीवुड के कई दिग्‍गज चुनावी मैदान में हैं.

उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) का जन्‍म 1974 को मुंबई में हुआ था. उर्मिला फिलहाल लम्‍बे समय से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं. फिल्मी पर्दे पर वह आखिरी बार फिल्म 'ब्लैकमेल' में एक आइटम सॉन्‍ग पर परफॉर्म करती नजर आईं थी. 1980 में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में उर्मिला ने मराठी फिल्म 'जाकोल' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद 1983 में शेखर कपूर की फिल्म मासूम में वह नजर आईं थी. हीरोइन के तौर पर उनकी पहली फिल्म नरसिम्हा (1991) थी.  इसके बाद फिल्म रंगीला (1995) ने उर्मिला के करियर को नई रफ्तार दी. इन फिल्मों के अलावा उर्मिला ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी जिसमें चमत्कार (1992), जुदाई (1997), सत्या (1998), चाइना गेट (1998), खूबसूरत (1999), लज्जा (2001), पिंजर (2003) शामिल हैं. उर्मिला ने हिंदी के अलावा, तेलगू, तमिल, मराठी और मलयालम भाषाओं में भी फिल्में की हैं. 

करियर की रफ्तार धीमी पड़ने पर उर्मिला (Urmila Matondkar) ने कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली. मीर, उर्मिला से 9 साल छोटे हैं. शादी के बाद पर्दे पर उनकी मौजूदगी बेहद कम होने लगी. अपने फिल्मी करियर में कई मील के पत्थर स्थापित करने के बाद उर्मिला अब राजनीति में अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं.

उर्मिला मातोंडकर
मुंबई उत्तर
241431 वोट*हारे
कांग्रेस
*Data source: ADR
उम्र:36
लिंग:M
शैक्षिक योग्यता:ग्रेजुएट प्रोफेशनल
आपराधिक मामले:No
देनदारियां:₹71 लाख
चल संपत्ति:₹1.6 करोड़
अचल संपत्ति:₹6.2 करोड़
कुल संपत्ति:₹7.8 करोड़
कुल आय:₹22.8 लाख
 

Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com