कुल सीटें- 4
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी प्रत्याशी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
हमीरपुर | ![]() | ![]() | जीते |
कांगड़ा | ![]() | ![]() | जीते |
मंडी | ![]() | ![]() | जीते |
शिमला | ![]() | ![]() | जीते |
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 की चुनावी जंग मुख्यत बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. दरअसल, हिमाचल प्रदेश चुनाव 2019 के लिए राज्य की 4 सीटों पर मतदान 19 मई को होगा. उत्तर भारत में बसे राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Lok Sabha Election Results 2019) की राजधानी शिमला है. इस राज्य को राजनीतिक तौर पर कई मायनों में अहम माना जाता है, क्योंकि इसकी सीमाएं कई राज्यों से सटी हुई हैं. इसके उत्तर में जम्मू और कश्मीर, पश्चिम में पंजाब, दक्षिण-पश्चिम में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड और पूर्व में बॉर्डर तिब्बस से लगता है. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Elections 2019) का कुछ हिस्सा उत्तर प्रदेश से भी लगा हुआ है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुल 12 जिले हैं, जिन्हें तीन डिविजन में बांटा गया है. ये डिविजन हैं शिमला, कांगडा और मंडी. वहीं जिलों को 68 सब-डिविजन, 78 ब्लॉक और कुल 145 तहसील में बांटा गया है. हिमाचल प्रदेश में कुल 3226 ग्राम पंचायत हैं. जबकि 20 हजार से ज्यादा गांव हैं.
2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश की कुल जनसंख्या 6,864,602 है. इनमें 3,481,873 पुरुष और 3.382,729 महिलाएं हैं. राज्य का लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुष पर 972 महिलाएं हैं.
हिमाचल प्रदेश में खासतौर पर हिंदी बोली जाती है. जनगणना के अनुसार राज्य में हिंदी बोलने वालों की संख्या 89.01फीसदी है, जबकि पंजाबी बोलने वालों की संख्या 5.99 फीसदी है, 1.16 फीसदी लोग नेपाली भाषा बोलते हैं जबकि 1.06 फीसदी लोग किन्नौरी बोलते हैं.
हिमाचल प्रदेश में हिंदुओं की संख्या दूसरे धर्मों को मानने वालों से ज्यादा है. राज्य की 95 फीसदी से ज्यादा की आबादी हिंदू धर्म को मानती है.
हिमाचल प्रदेश कुल 55,673 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. राज्य की आबादी 6,864,602 है. यहां रहने वाले एससी लोगों की संख्या 1,729,252 है जबकि एसटी लोगों की संख्या 392,126 है.
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की कुल चार सीटें हैं. इनमें हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला शामिल हैं. जबकि विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं. हिमाचल प्रदेश में मुख्य मुकाबल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच होता है.
कुल सीटें- 4
Advertisement
Advertisement