बिहार की जमुई लोकसभा सीट (Jamui Lok Sabha Election Results 2019) से 2014 में हुए आम चुनाव में LJP के चिराग पासवान ने जीत दर्ज़ की. इन्हें 2,85,352 वोट मिले. इस सीट पर 1,99,407 वोटों के साथ RJD के सुधांशु कुमार भास्कर दूसरे स्थान पर रहे. चिराग पासवान LJP प्रमुख रामविलास पासवान के बेटे हैं.
इस सीट पर 1952 में कांग्रेस के प्रसाद सिन्हा पहली बार सांसद बने. 1952 से 1967 तक कांग्रेस के नयन तारा दास ने इस सीट पर जीत दर्ज की. 1971 में CPI के भोला मांझी इस सीट से चुनाव जीते. 2009 में इस सीट से जनता दल (संयुक्त) के भूदेव चौधरी ने जीत हासिल की.
जमुई लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. जमुई लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली छह विधानसभा सीट हैं, जिनमें तारापुर, शेखपुरा, सिकंदरा, जमुई, झाझा और चकई शामिल हैं. सिकंदरा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है.
केंद्र की लगभग हर सरकार के साथ रह चुके केंद्रीय मंत्री तथा लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के मुखिया रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान जमुई संसदीय क्षेत्र से 2014 में जीते थे. इस बार LJP के साथ-साथ JDU भी NDA का हिस्सा है, सो, NDA उम्मीदवार चिराग पासवान का सीधा मुकाबला महागठबंधन की ओर से खड़े किए गए RLSP के भूदेव चौधरी से होगा, जो एक वक्त JDU की ओर से इस सीट के सांसद रह चुके हैं. 'मोदी फैक्टर' के अलावा महादलितों की आबादी के वोटों का भरोसा चिराग को हो सकता है, लेकिन क्षेत्र के राजपूत वोटर उनके समर्थक नहीं लग रहे हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अररिया | प्रदीप कुमार सिंह | बीजेपी | जीते |
आरा | आर.के. सिंह | बीजेपी | जीते |
औरंगाबाद | सुशील कुमार सिंह | बीजेपी | जीते |
बांका | गिरधारी यादव | जेडीयू | जीते |
बेगूसराय | गिरिराज सिंह | बीजेपी | जीते |
भागलपुर | अजय कुमार मंडल | जेडीयू | जीते |
बक्सर | अश्विनी कुमार चौबे | बीजेपी | जीते |
दरभंगा | गोपाल जी ठाकुर | बीजेपी | जीते |
गया | विजय कुमार | जेडीयू | जीते |
गोपालगंज | डॉ आलोक कुमार सुमन | जेडीयू | जीते |
हाजीपुर | पशु पति कुमार पारस | एलजेपी | जीते |
जहानाबाद | चंदेश्वर प्रसाद | जेडीयू | जीते |
जमुई | चिराग पासवान | एलजेपी | जीते |
झंझारपुर | रामप्रीत मंडल | जेडीयू | जीते |
काराकाट | महाबली सिंह | जेडीयू | जीते |
कटिहार | दुलाल चंद्र गोस्वामी | जेडीयू | जीते |
खगरिया | चौधरी महबूब अली कैसर | एलजेपी | जीते |
किशनगंज | डॉ मोहम्मद जावेद | कांग्रेस | जीते |
मधेपुरा | दिनेश चंद्र यादव | जेडीयू | जीते |
मधुबनी | अशोक कुमार यादव | बीजेपी | जीते |
महाराजगंज | जनार्दन सिंह सिगरीवाल | बीजेपी | जीते |
मुंगेर | राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह | जेडीयू | जीते |
मुज़फ़्फ़रपुर | अजय निषाद | बीजेपी | जीते |
नालंदा | कौशलेंद्र कुमार | जेडीयू | जीते |
नवादा | चंदन सिंह | एलजेपी | जीते |
पश्चिम चम्पारण | डॉ संजय जायसवाल | बीजेपी | जीते |
पाटलिपुत्र | राम कृपाल यादव | बीजेपी | जीते |
पटना साहिब | रवि शंकर प्रसाद | बीजेपी | जीते |
पूर्णिया | संतोष कुमार | जेडीयू | जीते |
पूर्वी चम्पारण | राधा मोहन सिंह | बीजेपी | जीते |
समस्तीपुर | रामचंद्र पासवान | एलजेपी | जीते |
सारन | राजीव प्रताप रूडी | बीजेपी | जीते |
सासाराम | छेदी पासवान | बीजेपी | जीते |
शिवहर | रमा देवी | बीजेपी | जीते |
सीतामढ़ी | सुनील कुमार पिंटू | जेडीयू | जीते |
सीवान | कविता सिंह | जेडीयू | जीते |
सुपौल | दिलेश्वर कामैत | जेडीयू | जीते |
उजियारपुर | नित्यानंद राय | बीजेपी | जीते |
वैशाली | वीना देवी (पत्नी दिनेश प्रसाद सिंह) | एलजेपी | जीते |
वाल्मीकि नगर | बैद्यनाथ प्रसाद महतो | जेडीयू | जीते |
Advertisement