UPSC CSE Prelims 2026 LIVE Updates: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) आज पूरे देश में आयोजित की जा रही है. इस साल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के जरिए लगभग 933 रिक्तियों को भरा जाना है. UPSC CSE 2026 के लिए करीब 8 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है. जो कि आज ये एग्जाम दे रहे हैं. UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. ये परीक्षा ऑफलाइन OMR-आधारित होगा. शिफ्ट 1 में सामान्य अध्ययन (GS Paper 1) होगा. जो कि सुबह 9:30 से 11:30 तक चलेगा. दूसरी शिफ्ट 2 में सीसैट (CSAT Paper 2) होगा. पेपर दोपहर 2:30 ,से 04:30 तक चलेगा.
एडमिट कार्ड के साथ लेकर जाएं ये चीजें
- ID प्रूफ जैसे आधार, पैन, वोटर आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल
- ब्लैक बॉल पेन
UPSC CSE Prelims 2026 LIVE Updates:
UPSC Prelims 2026: : CSAT की शिफ्ट जल्द शुरू होगी
UPSC CSE Prelims 2026 का पेपर 2 (CSAT) देशभर के केंद्रों पर दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा. उम्मीदवारों को दोपहर की शिफ्ट शुरू होने से काफी पहले अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाना चाहिए.
UPSC CSE पेपर I खत्म
UPSC प्रीलिम्स 2026 का GS पेपर I खत्म हो गया है. कुछ ही घंटों में अब दूसरा पेपर शुरू होगा.
UPSC Prelims 2026 Live: परीक्षा खत्म होने से पहले बाहर जाने की अनुमति नहीं
UPSC Prelims 2026 Live: उम्मीदवार परीक्षा खत्म होने से पहले परीक्षा हॉल से बाहर नहीं जा सकते. परीक्षा का समय पूरा होने पर ही बाहर जाने की अनुमित होगी
UPSC Prelims 2026 Live Updates: पहली शिफ्ट की परीक्षा कुछ ही देर में होने जा रही है खत्म
GS पेपर I सुबह 9:30 बजे शुरू हो गया है, जो कि कुछ ही समय में खत्म होने वाला है.
UPSC Prelims 2026 Live Updates: एग्जाम में क्या होती है नेगेटिव मार्किंग
GS Paper I और CSAT Paper II, दोनों में ही नेगेटिव मार्किंग लागू होती है.
UPSC Prelims 2026: पहली बार परीक्षा के तुरंत बाद जारी कर दी जाएगी Answer Key, इस लिंक पर करें चेक
UPSC Prelims Answer Key 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा दो पालियों में आज होने जा रही है. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी. दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी.
upsc exam timing: परीक्षा 9:30 बजे से शुरू होगी
upsc exam timing: यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी.
UPSC Prelims 2026 Live: परीक्षा केंद्रों पर 1200 पुलिसकर्मियों तैनात
UPSC Prelims 2026 Live: गुरुग्राम पुलिस ने रविवार को होने वाली UPSC सिविल सर्विसेज़ (प्रारंभिक) परीक्षा - 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं. पुलिस ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर ड्यूटी के लिए लगभग 1200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ये पुलिसकर्मी उम्मीदवारों की जाँच, भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने का काम करेंगे।
UPSC Prelims 2026 Live: परीक्षा केंद्र पर प्रवेश प्रकिया हुई शुरू
गेट बंद होने के समय के बाद उम्मीदवारों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. एंट्री 9 बजे शुरू हो जाएगी.
UPSC CSE Prelims 2026 Live: 8 लाख से ज्यादा उम्मीदवार देंगे परीक्षा
UPSC CSE Prelims 2026 Live: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में आज करीब 8 लाख उम्मीदवार बैठने जा रहे हैं.
UPSC Prelims 2026: कब जारी होगी आंसर की
UPSC Prelims 2026: पहली बार आंसर की एग्जाम के तुरंत बाद की ही जारी कर दी जाएगी.
upsc prelims 2026: किन चीजों पर पूरी तरह पाबंदी
मोबाइल फोन
स्मार्टवॉच या डिजिटल वॉच
ब्लूटूथ डिवाइस
कैलकुलेटर
ईयरफोन या हेडफोन
कोई नोट्स या बुक्स
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
upsc prelims 2026: इन चीजों पर है पाबंदी
हैवी जैकेट
ज्यादा जेबों वाले कार्गो पैंट
नारों (Slogans) वाले कपड़े
धूप का चश्मा
हैवी बूट्स
upsc prelims 2026: UPSC प्रीलिम्स में क्या-क्या ले जा सकते हैं
एडमिट कार्ड
वैलिड ID प्रूफ (आधार, पैन, वोटर आईडी)
पासपोर्ट साइज फोटो (अगर मांगी जाए)
ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल (कुछ सेंटर में)
ब्लैक बॉल पेन
UPSC CSE Prelims 2026 LIVE Updates: मेट्रो की सेवा सुबह छह बजे से होगा शुरू
UPSC CSE Prelims 2026 LIVE Updates: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 24 मई को चुनिंदा मार्गों पर मेट्रो सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू होंगी. डीएमआरसी के अनुसार, 24 मई को लाइन 7 (पिंक लाइन), लाइन 8 (मैजेंटा लाइन) और लाइन 9 (ग्रे लाइन) के टर्मिनल स्टेशन से ट्रेन सेवाएं रविवार के सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू हो जाएंगी.
UPSC CSE Prelims 2026 LIVE Updates: एग्जाम को लेकर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम
UPSC CSE Prelims 2026 LIVE Updates: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर आज परीक्षा केंद्र में सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए हैं.
UPSC CSE Prelims 2026 LIVE Updates: UPSC सिविल सर्विस एग्जाम का ड्रेस कोड क्या है
UPSC CSE Prelims 2026 LIVE Updates: सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम (UPSC Prelims 2026) देने जा रहे छात्र ड्रेस कोर्ड का खासा ध्यान रखें. एग्जाम देने जा रहे छात्र हल्के रंग के सिंपल कॉटन शर्ट, टी-शर्ट, ट्राउजर्स या जींस पहन सकते हैं. पैरों में नॉर्मल चप्पल, सैंडल या बिल्कुल सिपल जूते पहनें ताकि चेकिंग के वक्त उन्हें उतारने में समय न बर्बाद हो.