विज्ञापन

भारत ही नहीं, विदेश के इन 14 शहरों में भी NEET UG का होगा एग्जाम, देखें पूरी लिस्ट

नीट यूजी रि-एग्जाम 21 जून को होगा. NTA ने भारत के 554 केंद्रों के साथ विदेशों में भी 14 एग्जाम सेंटर बनाए हैं. यहां देखें पूरी लिस्ट और एग्जाम सिटी स्लिप अपडेट.

भारत ही नहीं, विदेश के इन 14 शहरों में भी NEET UG का होगा एग्जाम, देखें पूरी लिस्ट
इन विदेशी सेंटर्स पर भी ठीक 21 जून को ही पूरी सुरक्षा और कड़े नियमों के साथ परीक्षा कराई जाएगी.

नीट यूजी परीक्षा को लेकर अक्सर लोगों को लगता है कि यह सिर्फ भारत के अंदर ही आयोजित की जाती है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. भारत में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले लाखों स्टूडेंट्स के अलावा विदेशों में रहने वाले इंडियन स्टूडेंट्स भी इस परीक्षा में शामिल होते हैं. यही वजह है कि एनटीए इस परीक्षा को ग्लोबल लेवल पर आयोजित करता है. इस बार देश भर के 554 परीक्षा केंद्रों (Exam Centers) के अलावा, भारत के बाहर यानी विदेशों में भी 14 खास सेंटर बनाए गए हैं. इन विदेशी सेंटर्स पर भी ठीक 21 जून को ही पूरी सुरक्षा और कड़े नियमों के साथ परीक्षा कराई जाएगी.

इन 14 देशों में होगा नीट रि-एग्जाम 2026

  • कुवैत (Kuwait)
  • यूनाइटेड अरब अमिरात (UAE) के दुबई शहर में
  • यूनाइटेड अरब अमिरात (UAE) के अबू धाबी शहर में
  • थायलैंड (Thailand)
  • श्रीलंका (Sri Lanka)
  • कतर (Qatar)
  • नेपाल (Nepal)
  • मलेशिया (Malaysia)
  • नाइजिरिया (Nigeria)
  • बहरिन (Bahrain)
  • ओमान (Oman)
  • सऊदी अरब (Saudi Arabia)
  • सिंगापुर (Singapore)

आपको बता दें कि एनटीए आगामी 21 जून को नीट यूजी रि-एग्जाम (Re-Exam) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (Exam City Slip) भी जारी कर दी है, ताकि स्टूडेंट्स को पहले से पता चल सके कि उनका एग्जाम किस शहर में होने वाला है. 

ऐसे डाउनलोड करें अपनी स्लिप

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल NTA NEET पर विजिट करें.
  • अब होमपेज पर दिख रहे "Re-NEET 2026 City Intimation Slip" वाले एक्टिव लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या Date of Birth डालिए.
  • स्क्रीन पर दिए गए सिक्योरिटी पिन को भी भरिए और Submit बटन पर क्लिक कर दीजिए.
  • आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे PDF फॉर्मेट में सेव करें और  इसका प्रिंटआउट निकाल लीजिए.

विदित हो कि इस साल नीट यूजी परीक्षा में कुछ गड़बड़ियां सामने आई थीं, जिसके बाद एनटीए ने बड़ा फैसला लेते हुए 12 मई को पुरानी परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी थी. इसके साथ ही बोर्ड ने छात्रों का साल बर्बाद न होने देने के लिए 21 जून को दोबारा एग्जाम कराने का बड़ा एलान किया था. अब वह तारीख बेहद करीब आ चुकी है और छात्र अपनी तैयारियों को आखिरी रूप देने में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें- NEET UG Re-Exam 2026 के लिए NTA ने जारी की सिटी इंटिमेशन स्लिप, तुरंत करें डाउनलोड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NTA Neet, NTA 2026 EXAM SCHEDULE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com