Education System India: भारत में एजुकेशन सिस्टम को लेकर सवाल उठना कोई नई बात नहीं है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे मामले लगातार सामने आए हैं, जिन्होंने सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है. मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET पेपर लीक से शुरू हुआ विवाद CBSE के डिजिटल कॉपी चेकिंग तक पहुंचा और अब SSC भी इसकी चपेट में आ चुका है. ऐसे में छात्र सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या उनका भविष्य ऐसे ही दांव पर लगता रहेगा? आइए जानते हैं कि पिछले कुछ दिनों में कौन-कौन सी बड़ी परीक्षाओं को लेकर सवाल उठे और इससे अभ्यर्थियों या छात्रों का कितना नुकसान हुआ.
NEET पेपर लीक से लाखों छात्रों को झटका
देश की सबसे बड़ी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा नीट 3 मई को देशभर में हुई, लेकिन इसके ठीक बाद कुछ सैंपल पेपर वायरल होने लगे, जिनके सवाल असली पेपर से हूबहू मेल खा रहे थे. मामला राजस्थान पुलिस की SOG तक पहुंचा और फिर पूरे पेपर लीक की बात सामने आई. आखिरकार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया.
CBSE के लाखों छात्र परेशान
नीट पेपर लीक का मामला थमा भी नहीं था कि सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया, इस रिजल्ट में कई छात्रों को अपनी मार्कशीट देखकर यकीन नहीं हुआ, उन्हें जितनी उम्मीद थी, उससे काफी कम अंक मिले थे. ऐसे में सीधे सीबीएसई के ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर सवाल उठने लगे. बोर्ड ने प्रयोग के तौर पर इस बार डिजिटल तरीके से कॉपियों की जांच की थी.
इस मामले के सामने आने के बाद पहले तो सीबीएसई ने डिजिटल मार्किंग को डिफेंड किया, लेकिन जब स्कैन कॉपी सामने आई तो पूरे सिस्टम की पोल खुल गई. पहले वेबसाइट ही क्रैश हो गई और इसके बाद छात्रों को अपनी स्कैन हुई ब्लर कॉपी देखकर हैरानी हुई, वहीं इसके बाद कुछ छात्रों को उनकी कॉपी की बजाय दूसरे छात्र की कॉपी थमा दी गई.
I am a CBSE Class 12 student.
— VEDANT (@VEDANTSHRIV17) May 23, 2026
After receiving unexpectedly low marks in Physics, we applied for photocopies of my answer sheets through the CBSE reevaluation process.
Today we received the copies.
And I am shattered because the Physics answer sheet uploaded by CBSE is not mine
कुछ छात्र ऐसे भी हैं, जिनकी कॉपी से पेज ही गायब हैं. इस पर बोर्ड ने अब गलती मानी है और छात्रों को उनकी सही कॉपी दी जा रही है. छात्रों के अलावा कॉपी चेक करने वाले टीचर्स ने खुद सीबीएसई के इस नए सिस्टम पर सवाल उठाए हैं.
Complete mess. #CBSE
— Geetu Moza (@Geetu_Moza) May 26, 2026
My daughter finally received the scanned copies of 4 answer sheets and to our shock, page number 22 is missing from one of the documents. On top of that, marks have not been awarded for several answers that exactly match the official answer key. And this… https://t.co/yq3jJrCMXi
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा कई जगह रद्द
नीट और CBSE वाले विवाद के बीच यूपी और बिहार में कई जगहों से ऐसे वीडियो सामने आए, जिन्होंने एक बार फिर अभ्यर्थियों के भरोसे को चोट पहुंचाई. यूपी और बिहार के कई सेंटर्स पर स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की कांस्टेबल परीक्षा (SSC GD) को अचानक रद्द करना पड़ा, कई सेंटर्स पर क्षमता से दोगुने एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए. सुबह 4 बजे घर से निकले अभ्यर्थी जब सेंटर पहुंचे तो उन्हें परीक्षा देने का मौका ही नहीं मिला, ऐसे में सिस्टम के खिलाफ इन युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा और प्रयागराज, कानपुर समेत कई जगह जमकर बवाल हुआ.
AKTU में कंप्यूटर साइंस का पेपर लीक, परीक्षा रद्द
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) में भी पेपर लीक की खबर ने छात्रों को परेशान किया. B.Tech कंप्यूटर साइंस के छठे सेमेस्टर के कंप्यूटर नेटवर्क पेपर लीक होने के बाद यहां परीक्षा रद्द कर दी गई. इस परीक्षा के दौरान नोएडा और गाजियाबाद के कुछ परीक्षा केंद्रों पर छात्रों से ऐसे सवाल मिले, जो परीक्षा में आए थे. यानी सवाल हूबहू मैच कर रहे थे. एग्जाम शुरू होने से पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर तैरने लगा था. ऐसे में पूरी परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया.
यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर उठे सवाल
यूपी में लेखपाल भर्ती परीक्षा के बाद कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए. इनमें दावा किया जा रहा था कि कुछ अभ्यर्थी एग्जाम खत्म होने के कई घंटे बाद एग्जाम सेंटर से बाहर निकले, वहीं बाकी वीडियो में नकल की बात कही जा रही थी. हालांकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इन सभी चीजों को अफवाह बताया और सख्त एक्शन लेने की बात कही. सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें शेयर करने वालों को पुलिस की सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई.
ये भी पढ़ें - JAC Delhi Counselling 2026: दिल्ली के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का मौका, कल से रजिस्ट्रेशन शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं