NEET Re-exam Result: मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट का पेपर लीक होने के बाद अब दोबारा 21 जून को परीक्षा होने जा रही है. 3 मई को हुई परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में प्रदर्शन हुए और कई तरह के सवाल भी उठने लगे, यही वजह है कि अब सरकार किसी भी हाल में नीट री-एग्जाम को लीक प्रूफ करने की पूरी कोशिश में जुटी है. इसी बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने तमाम तैयारियों पर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने नीट रिजल्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट दे दिया.
कब तक जारी होगा NEET का रिजल्ट?
NEET री-एग्जाम से पहले लाखों छात्रों के मन में यही सवाल घूम रहा है कि आखिर रिजल्ट कब तक जारी किया जाएगा, क्योंकि उन्हें इसके बाद अपना एडमिशन प्रोसेस भी पूरा करना होगा. इसे लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "मैं बच्चों को अनुरोध करना चाहूंगा कि हमने पहले भी कहा था कि लीक प्रूफ नीट इस बार करके देंगे. मैं कहना चाहूंगा कि इस बार परीक्षा का रिजल्ट सटीक समय में लेकर आएंगे, जिससे बच्चों का नुकसान ज्यादा न हो. मैं बच्चों से कहना चाहता हूं कि आप पढ़ाई में ध्यान दें, हम री-नीट एग्जाम को लेकर तैयारी कर रहे हैं."
#WATCH | Delhi: Union Education Minister Dharmendra Pradhan says, "...I want to reassure them through you: please focus on your studies. We will conduct the re-examination flawlessly, and I ask for your cooperation in this matter" pic.twitter.com/IIMIGhiUEn
— ANI (@ANI) June 9, 2026
कई मंत्रालयों से हो रही बात
शिक्षा मंत्री ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया, कई तरह की चुनौतियां होती हैं, मैंने इस बीच में गृह मंत्री, रक्षा मंत्री से मुलाकात की है. आज मैं शाम को स्वास्थ्य मंत्री जी से मुलाकात करूंगा, इस मुद्दे पर वित्त मंत्रालय की भी नजर है. सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी इसमें सहयोग कर रहे हैं. मेरा पूरा भरोसा है कि हम इस दायित्व को पूरा करेंगे.
गृह सचिव लेंगे बड़ी बैठक
शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, एनटीए 21 जून को देशभर में री-नीट एग्जामिनेशन करने जा रहा है. मैं तैयारियों की समीक्षा करने एनटीए के ऑफिस आया था. क्वेश्चन पेपर बनाने से लेकर आगे की पूरी प्रक्रिया पर काम चल रहा है. इस बार हम और ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं. इसे लेकर कई तरह की उच्च स्तरीय मीटिंग हुई हैं. शिक्षा मंत्री ने बताया कि तमाम राज्यों में अलग-अलग बैठकें हो रही हैं. आने वाले दिनों में भारत सरकार के गृह सचिव की भी बैठक होगी. भारत सरकार की सभी एजेंसियां अपनी भूमिका निभा रहे हैं.
ये भी पढ़ें - प्राइवेट नहीं, सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे बच्चे; तेलंगाना के इस गांव ने पेश की मिसाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं