दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी बीजेपी, हर दिन एक मंत्री से कराएगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah)  5 जनवरी को दिल्ली के 15 हजार बूथ कार्यकर्ताओं को टिप्स भी देंगे.

दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी बीजेपी, हर दिन एक मंत्री से कराएगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली बीजेपी ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कमर कस ली है.

खास बातें

  • बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है
  • 5 जनवरी को अमित शाह दिल्ली के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे
  • पिछले चुनाव में पार्टी को मिली थी करारी हार
नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के मद्देनजर बीजेपी (BJP) ने चुनाव प्रचार के लिए कमर कस ली है. पार्टी ने फैसला किया है कि वह हर रोज अपने एक मंत्री से प्रेस कॉन्फ्रेंस कराएगी. यही नहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah)  5 जनवरी को दिल्ली के 15 हजार बूथ कार्यकर्ताओं को टिप्स भी देंगे. इसके अलावा पार्टी ने अवैध कॉलोनियों में हेल्प डेस्क लगाने की योजना भी बनाई है. चुनावी मुद्दों की बात की जाए तो बीजेपी एनआरसी के हिंसक प्रदर्शनों को आगामी चुनावों में मुद्दा बनाने वाली है.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का मनीष सिसोदिया को जवाब- 'आप शिक्षा मंत्री हैं, शिक्षा के मालिक नहीं हो गए'

चुनावी योजना की बात की जाए तो पार्टी ने चुनावों को लेकर 13 कमेटियां बना दी हैं, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं. पार्टी ने निगम चुनाव के बाद पन्ना प्रमुख और बूथ कार्यकर्ताओं की खोज दोबारा शुरू कर दी है. इन्हीं कार्यकर्ताओं को अमित शाह बूथ मैनेजमेंट सिखाएंगे. 

मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में PTM को रद्द कराने को लेकर डॉ. हर्षवर्धन से पूछा- आपकी हिम्मत कैसे हुई...?


बता दें कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में पिछले चुनाव 2015 में हुए थे. 2015 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को 67 सीटें मिली थीं. आखिरी मौके पर बीजेपी ने किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर उतारा था लेकिन पार्टी को चुनाव नतीजों में 3 सीटों की निराशाजनक हार ही मिली थी. चुनावी तैयारियों में पार्टी 2015 की गलतियों को दोहराने से बचना चाहेगी. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com


देखें वीडियो- अनाधिकृत कॉलोनी के मुद्दे पर बीजेपी और आप के बीच कलह