विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2020

वीरेंद्र सहवाग ने कोहली की कप्तानी के इस पहलू पर उठाया सवाल, एमएस धोनी को बेहतर करार दिया

ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद दुनिया भर के दिग्गजों ने इस टीम को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम करार दिया है, लेकिन पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने कोहली की कप्तानी की शैली पर सवाल खड़ा किया है

वीरेंद्र सहवाग ने कोहली की कप्तानी के इस पहलू पर उठाया सवाल, एमएस धोनी को बेहतर करार दिया
वीरेंद्र सहवाग की फाइल फोटो
  • राहुल से विकेटकीपिंग कराना बेहतरीन फैसला-सहवाग
  • वनडे में भी राहुल से कीपिंग करायी जाए
  • मैंने भी अपने समय में बहुत गलतियां कीं
नई दिल्ली:

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को एक के बाद एक सीरीज जीता रहे हैं. हाल ही में उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद दुनिया भर के दिग्गजों ने इस टीम को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम करार दिया है, लेकिन पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने कोहली की कप्तानी की शैली पर सवाल खड़ा किया है. वहीं, सहवाग ने केएल राहुल की जमकर तारीफ करते हुए उनसे विकेटकीपिंग कराने का समर्थन करते हुए इसे एक बहुत ही शानदार फैसला करार दिया. 

यह भी पढ़ें:  चोटिल शिखर धवन हुए न्यूजीलैंड दौरे से बाहर, अब यह है सबसे बड़ा सवाल

सहवाग ने कहा कि टीम मैनेजमेंट का केएल राहुल से विकेटकीपिंग कराने का फैसला बहुत ही अच्छा है. और केएल राहुल को वनडे में भी यह जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए. सहवाग ने कहा कि जब एमएस धोनी ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली थी, तो धोनी ने अपनी अपनी भूमिका को बढ़ाया. कुछ ऐसे ही टीम मैनेजमेंट का केएल राहुल का समर्थन करते हुए उनका फिनिशिर और विकेटीकीपर के रूप में समर्थन करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें:  पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया एमएस धोनी के बाइक कलेक्शन का वीडियो, तेजी से हुआ वायरल

सहवाग ने कहा कि अगर केएल राहुल नंबर पांच पर बैटिंग करते हुए चार बार नाकाम होते हैं, तो टीम मैनजेमेंट उन्हें बदलने के बारे में सोचेगा. हालांकि, ऐसा एमएस धोनी के समय में नहीं था. वीरू ने कहा कि धोनी ने कठिन हालात में खुद को मांझने के बाद जल्द ही यह समझ लिया था कि ऐसे क्रमों पर खिलाड़ियों का समर्थन करना कितना ज्यादा महत्वपूर्ण है. 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

एक निजी बेवसाइट से बातचीत में धोनी की कप्तानी की शैली पर बात करते हुए सहवाग ने कहा कि जब एमएस कप्तान थे, तो वह अलग-अलग खिलाड़ियों की भूमिका को लेकर बहुत ही स्पष्ट थे. लेकिन विराट की टीम में अगर केएल राहुल चार बार नंबर पांच पर नाकाम हो जाते हैं, तो मैनेजमेंट दूसरे विकल्प की खोच में लग जाएगा. पूर्व ओपनर ने कहा वनडे क्रिकेट में अब जबकि हालिया समय में शीर्ष क्रम बेहतर करना है, तो ऐसे में मिड्ल ऑर्डर को कप्तान के समर्थन की जरूरत है. अगर आप खिलाड़ियों को समय नहीं दोगे, तो वे कैसे सीखेंगे और कैसे बड़े खिलाड़ी बनेंगे. 

VIDEO:  पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी. 

वीरू ने कहा कि पारी की शुरुआत करने से पहले मैंने भी मिड्ल ऑर्डर में बल्लेबाजी की और बहुत ज्यादा गलतियां कीं. इसके कारण हम मैच भी हारे, लेकिन हार बाहर बैठकर बड़े खिलाड़ी नहीं बनते. खिलाड़ियों को समय दिए जाने की जरूरत होती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Mahendra Singh Dhoni, Virender Sehwag, Cricket, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com