विज्ञापन

IND vs AFG: विराट कोहली का रिप्लेसमेंट कौन? भारतीय दिग्गज ने बता दिया नाम, प्लेइंग XI में देखें कौन-कौन

देश के पूर्व क्रिकेटर अभिषेक नायर ने अफगानिस्तान के खिलाफ चोटिल विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के बारे में बताया है. यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल हैं.

IND vs AFG: विराट कोहली का रिप्लेसमेंट कौन? भारतीय दिग्गज ने बता दिया नाम, प्लेइंग XI में देखें कौन-कौन
अभिषेक नायर ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारतीय टीम का चुनाव किया
फोटो: @rushiii_12/X

भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज का रोमांच समाप्त हो चुका है. क्रिकेट प्रेमियों को अब 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज देखने को मिलेगी. प्रतिष्ठित सीरीज का आगाज हो, उससे पहले देश के पूर्व क्रिकेटर अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) ने भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन सुझाई है. चोटिल दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह पर उन्होंने तीसरे स्थान पर ईशान किशन की जगह यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का समर्थन किया है. 

स्टार स्पोर्ट्स पर हुई चर्चा के दौरान नायर ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जायसवाल बल्लेबाजी में शुभमन गिल और रोहित शर्मा के बाद आ सकते हैं. उन्होंने कहा, 'शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग करेंगे. यशस्वी जायसवाल तीसरे नंबर पर, श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर, केएल राहुल पांचवें नंबर पर, हार्दिक पंड्या छठे नंबर पर, वाशिंगटन सुंदर सातवें नंबर पर और हर्ष दुबे आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे.'

अभिषेक नायर का मानना है कि टीम को प्रसिद्ध कृष्णा के बजाय गुरनूर बराड़ के साथ मैदान में उतरना चाहिए. यहीं नहीं उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि परिस्थितियों के आधार पर टीम को कुलदीप यादव और तीसरे विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के बीच चयन करना चाहिए.

उन्होंने कहा, 'नौवें नंबर पर अर्शदीप सिंह होंगे, और दसवें नंबर पर मेरी राय में गुरनूर बरार को मौका मिल सकता है. प्रसिद्ध कृष्णा भी उस स्थान पर खेल सकते हैं. 11वें स्थान पर परिस्थितियों के आधार पर कुलदीप यादव या कोई अतिरिक्त तेज गेंदबाज का चुनाव किया जा सकता है.'

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के लिए अभिषेक नायर की तरफ से चुनी गई भारतीय प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव/अतिरिक्त सीमर. 

यह भी पढ़ें- एक ही छोर पर पहुंच गए प्रियांश और गायकवाड़, फिर अंपायर ने आर्य को ही क्यों दिया आउट? जानें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Virat Kohli, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com