विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के छक्कों की रफ्तार के आगे क्रिस गेल भी फेल! तय है आईपीएल इतिहास के इस मेगा रिकॉर्ड का टूटना

वैभव आईपीएल के मौजूदा सीजन में हर पांचवीं गेंद से पहले छक्का लगा रहे हैं. सूर्यवंशी की इस रफ्तार के आगे क्रिस गेल और आंद्रे रसेल जैसे दिग्गज भी पीछे छूट चुके हैं.

वैभव सूर्यवंशी के छक्कों की रफ्तार के आगे क्रिस गेल भी फेल! तय है आईपीएल इतिहास के इस मेगा रिकॉर्ड का टूटना
Vaibhav Sooryavanshi vs Chris Gayle Ball per Six Record in IPL Stats Comprasion

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 तहलका मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को वैसे तो आईपीएल इतिहास के किसी एक सीजन में सर्वाधिक छक्कों के मामले में क्रिस गेल से आगे निकलने के लिए 7 छक्के और चाहिए. लेकिन उनके छक्कों की रफ्तार के आगे युनिवर्सल बॉल का रिकॉर्ड भी फीका लग रहा है. वैभव इस सीजन 14 पारियों में 583 रन बना चुके हैं और उन्होंने 53 छक्के लगाए हैं. हैदराबाद और राजस्थान न्यू चंडीगढ़ में लीग के एलिमिनेटर में भिड़ेंगे. अगर राजस्थान ने इस मैच को जीता तो वह दूसरे क्वालीफायर में गुजरात से भिड़ेगी और उसे भी जीता तो फाइनल खेलेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ. अगर ऐसा हुआ, जैसा राजस्थान के फैंस भी दुआ करेंगे, तो हमें आईपीएल में एक छक्कों का एक नया रिकॉर्ड स्थापित होते दिखेगा, जो वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं. वैभव के छक्कों की रफ्तार ही ऐसी है.

वैभव सूर्यवंशी बनाम क्रिस गेल

आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल है. उन्होंने 2021 में 14 पारियों में 59 छक्के लगाए थे. अगर उस सीजन क्रिस गेल के बॉल पर सिक्स रेश्यो देखें तो यह 7.7 था. यानी हर 8वीं गेंद से पहले छक्का. जबकि इस सीजन वैभव का बॉल पर सिक्स रेश्यो 4.7 का है. वैभव हर 5वीं गेंद से पहले हवाई फायर करके गेंद स्टैंड में पहुंचा रहे हैं. आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आंद्रे रसेल हैं और उनका औसत उस सीजन 4.8 का था. रसेल ने 13 पारियों में 52 छक्के लगाए थे.

आईपीएल के किसी सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने के  के दौरान बॉल पर सिक्स रेश्यो

  • क्रिस गेल- 59 छक्के (साल 2012)- 7.7 (बॉल पर सिक्स)
  • वैभव सूर्यवंशी- 53 छक्के (साल 2026)- 4.7
  • आंद्रे रसेल - 52 छक्के (साल 2019)- 4.8

राजस्थान अगर एलिमिनेटर से फाइनल तक का सफर तय करने में सफल होती है तो आईपीएल में किसी एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटना तय है. गेल से आगे निकलने और नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए वैभव को 7 छक्के लगाने हैं. अगर राजस्थान खिताबी मुकाबले तक गई तो वैभव इस आंकड़ों को काफी आगे लेकर जा सकते हैं. 

आईपीएल में एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाजछक्केसीजन
क्रिस गेल592012
वैभव सूर्यवंशी532026
आंद्रे रसेल522019
क्रिस गेल512013
जोस बटलर452022

कहां रूकेंगे वैभव

वैभव पहले ही आईपीएल के एक सीजन में पावरप्ले में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. वह इस सीजन पहले 1-6 ओवरों में 35 छक्के लगा चुके हैं, जो किसी अन्य बल्लेबाज की तुलना में सबसे अधिक है. वैभव को कम से कम अब एक पारी और अधितकम तीन पारी मिलेगी. ऐसे में देखना होगा कि वैभव कहां थमते हैं और यह आंकड़ा जाकर कहा रूकता है. अगर इस सूची में अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो अभिषेक शर्मा दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. अभिषेक ने 2024 में 29 छक्के लगाए थे और इस सीजन भी वह इतने ही छक्के लगा चुके हैं. अभिषेक भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में देखना मजेदार होगा कि वह क्या वैभव से आगे निकल पाते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें: SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी vs पैट कमिंस, न्यू चंडीगढ़ की पिच क्या असर दिखाएगी, कैसा रहेगा मौसम, जानें तमाम बातें

यह भी पढ़ें: पाटीदार का कैच नहीं बल्कि ये था RCB की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, 4 मिनट के पंच में ही पस्त हुआ गुजरात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com